Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुरुवार, 1 मई 2025

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में विशेष रूप से मना "अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस"!

मज़दूर दो वक्त की रोटी को मजबूर हो सकते हैं, पर एक सच तो ये भी है कि उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हमें ही है। मज़दूर हमारे समाज का वह अमूल्य अंग है, जिसके बिना न सिर्फ हमारे काम रुक जाएंगे बल्कि हमारे सपने भी अधूरे रह जाएंगे।

01 मई "अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस" के रूप में मनाया जाता है। यह एक दिन हम अपने मज़दूर भाई बहनों को समर्पित करते हैं। वे हर रोज़ किसी न किसी तरह से हमारे जीवन का हिस्सा बनते हैं कभी चाय का कप पकड़े हुए, कभी पौधों को पानी देते हुए, कभी हमारी रोज़ मर्रे की चीजों का ध्यान रखते हुए। ये एक दिन उनके मेहनत को उजागर करने का दिन है। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है, बल्कि मज़दूर के बिना हमारे बाकी सारे काम रुक जाएंगे।

जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में बड़े ही शानदार तरीके से "अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस" का आयोजन किया गया। इसका मूल उद्देश्य मज़दूरों के प्रति सद्भावना एवं सम्मान को उजागर करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से किया गया।  इसके पश्चात विश्वविद्यालय की छात्रों ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात, इस कार्यक्रम के अतिथि नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के तमाम वर्कर्स को सम्मानित किया गया। इसके बाद छात्रों ने बॉलीवुड गानों पर नृत्य प्रदर्शन कर सभी का मनोरंजन किया। इसी बीच विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने एक नाटक प्रस्तुत किया। जिससे उन्होंने यह स्थापित किया कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है और सभी का काम समान रूप से मुश्किल होता है। इसके पश्चात, विश्विद्यालय के एक छात्र ने अपनी कविता के माध्यम से एक मज़दूर की ज़िंदगी को बख़ूबी टटोला और सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।
कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने इस खास अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारे विश्विद्यालय के सबसे प्रमुख अंग हैं हमारे सभी स्टाफ। इनके होने से हमारे विश्वविद्यालय की खूबसूरती बनी रहती है।
नेताजी सुभाष विश्विद्यालय के माननीय शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम ने अतिथि गण को संबोधित किया और कहा "इस समाज में हर व्यक्ति किसी न किसी रूप से एक दूसरे पर निर्भर होता ही है।आज आप लोग अपना काम अच्छे से करते हैं, तभी हम अपने काम में मन लगा पाते हैं।"

कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणी, प्रो. नाजिम खान, शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम,  आईटी विभाग के अधिष्ठाता, प्रो. डॉ. रंजन मिश्रा, विभिन्न विभागों के विभागाध्याक्षा और संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।