बहरागोड़ा गुड़ाबांदा संवाददाता:-BAPI & विशाल
गुड़ाबांदा मंडल के आंगार पाड़ा पंचायत के पुनसिया गांव में यूथ क्लब द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित भगवान बिरसा मुंडा का मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में युवा समाजसेवी सांसद पुत्र श्री कुनाल महतो ने उपस्थित होकर सांसद श्री विद्युत वरण महतो के सौजन्य से स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मुर्ति का उद्घाटन किया।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित बहरागोड़ा सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि, गुड़ाबांदा सांसद प्रतिनिधि बब्रुवाहन घोष, गुड़ाबांदा मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात, प्रखंड प्रमुख सुभजित मुंडा, प्रखंड उप प्रमुख रतन लाल राउत, मंडल महामंत्री मनोज कुमार बासुरी, मंडल मंत्री डिजेन प्रधान, अखिलेश साव, जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरुचरण मुंडा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र कालिंदी, समाजसेवी धीरेंद्र चंद्र बेरा, जन्मेजय मुंडा, सुनील कुमार पैड़ा, माधव प्रधान, सपन कुमार घोष,बिनय बेरा,अजय माइति, सीमंत नायेक, पुरुषोत्तम कालिंदी,
आदि ढेर सारे पार्टी के कार्यकर्ता एवं कमेटी के तमाम लोग महिलाएं भी उपस्थित थे।