Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंगलवार, 23 सितंबर 2025
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन..........
बहरागोड़ा:-ओड़िसा सीमा पर एनएच 49 पर जांच के दौरान दो हाईवा................
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा में ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल........
सरायकेला: आयुर्वेद स्वस्थ और दीर्घायु जीवनशैली का सशक्त माध्यम - मनोज चौधरी
सरायकेला : सरायकेला आयुर्वेद दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरायकेला नगर वासियों के मध्य "आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए" थीम के प्रति जन जागरण के लिए आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को आयुष विभाग सरायकेला के द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ रैली का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह पतंजलि योगपीठ के जिला प्रतिनिधि मनोज चौधरी, जिला आयुष पदाधिकारी डां पूनम कुमारी,योग प्रशिक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं बालक मध्य विद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ जिला आयुष पदाधिकारी डॉ पूनम कुमारी जी के द्वारा किया गया। यह रैली जिला आयुष आयुष ऑफिस से सिविल सर्जन कार्यालय, सदर अस्पताल तक जाकर संपन्न हुई।
यह रैली "Ayurveda for People and Planet" की थीम पर आधारित रही, जिसमें आयुर्वेद को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ते हुए जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
उक्त अवसर पर मनोज चौधरी ने कहा कि आयुर्वेद द्वारा रोगों के उपचार के साथ-साथ योग, ध्यान और प्राकृतिक आहार के माध्यम से स्वस्थ और दीर्घायु जीवन-शैली का सशक्त माध्यम है।
वर्तमान एलोपैथिक दवाइयां पर अनुसंधान जारी है और समय-समय पर इसके सिद्धांत बदलते रहते हैं परंतु हमारे प्राचीन विद्वान ऋषियों द्वारा रोगों के उपचार के लिए ईजाद की गई आयुर्वेदिक प्रमाणिक चिकित्सा पद्धति है इसके सिद्धांत कभी नहीं बदलते बिना साइड इफेक्ट्स के असाध्य रोगों का उपचार केवल आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति द्वारा ही संभव है 2014 से पूर्व विदेशी मानसिकता की सरकारों ने योग और आयुर्वेद को दबाने का काम किया था परंतु आज पूरे विश्व का झुकाव आयुर्वेद की तरफ है विश्व के कई बड़े देशों के साइंटिस्ट आयुर्वेद पर अनुसंधान कर रहे हैं। आयुर्वेद आज विश्व स्तरीय पहचान बन चुका है विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा के रुग्णता कोडों को अपने ICD-11 मॉड्यूल में शामिल किया है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ मोनालिसा पंडित
डॉ सोनाली लिपिक अनुज कुमारी, योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल, विवेक कुमार अग्रवाल, राकेश साहू, सुषमा महतो, सुषमा कुमारी, सरिता महतो साधेश्वरी महतो एवं कई कर्मचारी उपस्थित थे।
जुलुमटांड़: हरियाली दशहरा 7.0 का दूसरा दिवस – जन्मोत्सव पौधे से जुड़ा जन्मदिन का उल्लास
जुलुमटांड़ स्थित संस्कारोदय अकैडमी रेज़ीडेंशियल स्कूल ऑफ साइंस में चल रहे हरियाली दशहरा 7.0 अभियान का आज दूसरा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में “जन्मोत्सव पौधा” लगाया गया।
आज का दिन विशेष इसलिए भी रहा क्योंकि विद्यालय के विद्यार्थियों अंतराल कुमार, रिया कुमारी और प्रियंका कुमारी का जन्मदिन था। जन्मदिन के उपलक्ष्य में तीनों बच्चों ने पौधारोपण किया। उनके साथ शिक्षिकाएँ रूबी देवी, जयंती महतो और पम्मी कुमारी भी शामिल हुईं।
इस अवसर पर ऑक्सीजन मैन के नाम से विख्यात डॉ. दिग्विजय भारत ने कहा कि जन्मोत्सव पौधा जीवन की नई आशा और ऊर्जा का प्रतीक है। जिस प्रकार बच्चे जन्म लेकर परिवार में खुशी लाते हैं, उसी तरह एक पौधा धरती को नया जीवन और ताजगी देता है।🌱 सभी ने डॉ. दिग्विजय भारत संग पौधारोपण कर जन्मदिन को यादगार बनाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संत कबीर सेवा संस्थान के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
🌿 हरियाली दशहरा अभियान सात वर्षों से निरंतर पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता की सुंदर निभा रहा है। 🌿
आदित्यपुर फेज-2 की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियां मौके पर
आदित्यपुर फेज-2 स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। कंपनी में प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम होता है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया और लोगों में भगदड़ मच गई। दमकलकर्मी और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह से नियंत्रित नहीं हो पाई थी। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है।
आदित्यपुर: पीएम मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी-संगोष्ठी, अर्जुन मुंडा बोले– मोदी हैं समर्पण की मिसाल
आदित्यपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमआईजी दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन संघर्ष, राजनीतिक यात्रा और उपलब्धियों से जुड़ी तस्वीरें प्रदर्शित की गईं।
पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें। मुंडा ने कहा कि मोदी का जीवन "गरीबों के लिए समर्पण और राष्ट्रहित सर्वोपरि" की सोच को दर्शाता है।
प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती से लेकर दो अक्टूबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉबी और अन्य भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
ईचागढ़: रात के अंधेरे में अवैध बालू खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप
हथकरघा रेशमी उत्पादों की प्रदर्शनी 'सिल्क फैब' 2025 तुलसी भवन में शुरू
जमशेदपुर :भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ टेक्सटाइल विभाग के तत्वावधान में तुलसी भवन, बिष्टुपुर में आयोजित हथकरघा रेशमी उत्पादों की प्रदर्शनी 'सिल्क फैब-2025' का शुभारंभ 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तुलसी भवन में रहेगा। शहर की महिलाओं ने इस प्रदर्शनी के साथ खूब सराहा।
यह प्रदर्शनी 14 दिन तक चलेगी। इसमें 14 राज्यों की 40 से भी ज्यादा एजेंसियां भाग ले रही हैं।
इनमें राज्य सरकारों की एजेंसियां, शीर्ष निकाय, बुनकर को-ऑपरेटिव सोसाइटी शामिल हैं यहां पर सिल्क से बने महिलाओं के लिए साड़ियां सूट्स एवं अन्य तरह की ड्रेस उपलब्ध है पुरुषों के लिए भी कुछ कम नहीं पुरुषों को पहनने के लिए खादी एवं सिल्क से बने कपड़े उपलब्ध है
कुचाई में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना
कुचाई में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, मां दुर्गा की अराधना में लीन हुए श्रद्वालु ने किया, मां के शैलपुत्री स्वरूप की हो रही पूजा-अर्चना
कुचाई के दुर्गा मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटि के द्वारा कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गई। पूजा में पहुंचे भक्तों ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापित कर माता की आराधना की गई। नवरात्र के पहले दिन मां भगवती की शैल्य पुत्री स्वरुप की पूजा की गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर सप्तशती चंडी पाठ कराया गया। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के दौरान सप्तशती चंडी की पूजा करने से पुण्य तो मिलता ही है, चंडी पाठ के श्रवण मात्र से सारी पीड़ा दूर हो जाती है। इस दौरान पूजा के बाद माता शैल्यपुत्री की कथा का भी पाठ किया गया। भक्तों का मानना है कि माता शैल्यपुत्री की पूजा से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। घर में सुख, शांति व रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पुजा कमिटी कुचाई के पुजारी कालीचरण पाठक, महेश्वर महतो, प्रेम सिंह, डुमू गोप, लाबुराम सोय, सत्येन्द्र कुम्हार, राम महतो, लक्ष्मण महतो, सावन कुम्हार, लखन तांती, अनूप कुमार अग्रवाल, शंभूनाथ महतो, लुदरी हेम्ब्रम, अनीता मुंडा, सुनीता बानरा, सावित्री सिंह, सपना महतो, संतोषी सिंह आदि उपस्थित थे।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
खरसावां। खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वप...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता{BAPI} बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.जानकारी के म...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-बेबाशीष नायक बहरागोड़ा:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गाडेय विधायक कल्पना सोरेन को बहरागोड़ा में जोरदार स्...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...




















































