बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा क्षेत्र के सत्संग बिहार बहरागोड़ा में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्म महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया, जो सत्संग बिहार से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए संपन्न हुई। नगर परिक्रमा के बाद सत्संग परिसर में धर्म सभा का आयोजन किया गया।
धर्म सभा में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से पधारे ऋतिक कृष्ण प्रसाद पांडा महापात्र, ऋतिक सुशेन पात्र, शिशिर पात्र, सिद्धार्थ शंकर बासा, सुरेश्वर पात्र, खोखा खाटूआ, समीर नायक, हेमंत जाना, सत्यवान पात्र सहित विभिन्न स्थानों से आए अनेक ऋतिकों ने भाग लिया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए ऋतिक कृष्ण प्रसाद पांडा महापात्र ने ठाकुर अनुकूल चंद्र के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दूसरों को बचाना ही स्वयं को बचाना है, इसी को धर्म समझना चाहिए।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यदि मनुष्य ठाकुर के विधान और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए, तो वह मंगल का अधिकारी बन सकता है और उनके नाम से जीवन सर्वगुण संपन्न बनता है।
धर्म सभा के उपरांत ठाकुर के भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने ठाकुर अनुकूल चंद्र के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
रविवार, 28 दिसंबर 2025
Home »
बहरागोड़ा
» बहरागोड़ा:-सत्संग बिहार बहरागोड़ा में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्म महोत्सव..............
बहरागोड़ा:-सत्संग बिहार बहरागोड़ा में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्म महोत्सव..............
बहरागोड़ा संवाददाता
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें