Advertisement

Advertisement

Advertisement

रविवार, 28 दिसंबर 2025

बहरागोड़ा: सत्संग बिहार बहरागोड़ा में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्म महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया

बहरागोड़ा। सत्संग बिहार बहरागोड़ा में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्म महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया, जो सत्संग बिहार से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए संपन्न हुई। नगर परिक्रमा के बाद सत्संग परिसर में धर्म सभा का आयोजन किया गया।

धर्म सभा में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से पधारे ऋतिक कृष्ण प्रसाद पांडा महापात्र, ऋतिक सुशेन पात्र, शिशिर पात्र, सिद्धार्थ शंकर बासा, सुरेश्वर पात्र, खोखा खाटूआ, समीर नायक, हेमंत जाना, सत्यवान पात्र सहित विभिन्न स्थानों से आए अनेक ऋतिकों ने भाग लिया।




धर्म सभा को संबोधित करते हुए ऋतिक कृष्ण प्रसाद पांडा महापात्र ने ठाकुर अनुकूल चंद्र के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दूसरों को बचाना ही स्वयं को बचाना है, इसी को धर्म समझना चाहिए।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यदि मनुष्य ठाकुर  के विधान और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए, तो वह मंगल का अधिकारी बन सकता है और उनके नाम से जीवन सर्वगुण संपन्न बनता है।

धर्म सभा के उपरांत ठाकुर  के भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने ठाकुर अनुकूल चंद्र के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking