सोमवार, 20 जनवरी 2025
Home »
» अवैध अफीम खेती के खिलाफ अभियान तेज, 15 फरवरी तक पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य
अवैध अफीम खेती के खिलाफ अभियान तेज, 15 फरवरी तक पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य
झारखंड सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण एवं रोकथाम हेतु चलाएं जा रही अभियान के तहत सोमवार को कील्हान प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आईबी भवन में संपन्न हुई, करीब 2 घंटे चले इस मैराथन बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त हरि कुमार केसरी ने की, बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त हरि कुमार केसरी ने बताया कि दोनों जिले में अवैध अफीम की खेती को लेकर किया जा रहा है कार्य संतोष जनक है, इसमें और तेजी लाने की जरूरत है, इसको लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारी को दिशा निर्देश दी गई है, उन्होंने बताया कि दोनों जिलों में अब तक 50% से अधिक अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध सफलता हासिल हो चुकी है, 15 फरवरी तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि दोनों जिले में हो रही अवैध अफीम की खेती को पूर्ण रूप से समाप्त किया जा सके, वही जीनल आईजी अखिलेश झा ने भी दोनों जिलों में अवैध अफीम की खेती को लेकर चलाए जा रहे हैं अभियान पर संतुष्टि जताई, उन्होंने कहा कि दोनों जिलों के एसपी , डीएसपी सहित तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को 15 फरवरी तक संबंधित थाना क्षेत्र से अवैध अफीम की खेती को समाप्त करने का निर्देश दिया गया है, उसके बाद भी यदि कहीं से भी अवैध अफीम की खेती होने की सूचना प्राप्त होता है तो वैसे पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, वही आईजी ने अवैध अफीम की खेती से जुड़े कारोबारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यथाशीघ्र वो अफीम की खेती को छोड़ पारंपरिक खेती का रुख करें पुलिस प्रशासन उन्हें पूरा सहयोग कर रही है, उन्होंने बताया कि अवैध की खेती करते पकड़े जाने पर सख्त सजा का प्रावधान है, इससे बचने का प्रयास करें, उन्होंने बताया कि सरायकेला खरसावां जिले में एक फसली वर्ष मे 214 एकड़ जमीन में हो रहे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया है, जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिले में करीब 300 एकड़ जमीन में हो रहे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया है जो पिछले साल की तुलना में अधिक है हालांकि अभी भी 50% जमीन पर अवैध अफीम की खेती हो रही है जिससे चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है उन्होंने बताया कि जिनके जमीन पर अफीम की खेती होने का प्रमाण मिलेगा उसके खिलाफ एफआईआर को जाएगी, वही वन विभाग के जमीन पर हो रही है अफीम की खेती को लेकर उन्होंने बताया कि वैसे कारीबारियी को चिन्हित किया जा रहा है, पश्चिम सिंहभूम जिले में दर्जनों तस्करी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है, अब ड्रोन से निगरानी की जा रही है, जल्द ही दोनों जिला अवैध अफीम की खेती से मुक्ति हो जाएगा, बैठक में कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, चाईबासा उपायुक्त कुलदीप चौधरी, सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुनायत, चाईबासा एसपी आशुतोष शिखर, पीड़ा हाट डीएफओ नीतीश कुमार सहित दोनों जिलों के तमाम पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें