शुक्रवार, 24 जनवरी 2025
Home »
National
» 1.96 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है. महज 16-17 हजार रुपये महीने कमाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले युवक,.. को
1.96 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है. महज 16-17 हजार रुपये महीने कमाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले युवक,.. को
गुजरात के पाटन जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अहमदाबाद में मिस्त्री का काम करने वाले दूदखा गांव निवासी युवक को बेंगलुरु GST विभाग से 1.96 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है. महज 16-17 हजार रुपये महीने कमाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले युवक के लिए यह एक बड़ा झटका है. सुनील सथवारा एक साधारण मिस्त्री है, जो छोटे-मोटे काम करके परिवार का खर्च चलाता है. बेंगलुरु से GST विभाग द्वारा 1.96 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जब उसने इस नोटिस को लेकर वकील से संपर्क किया और वकील ने ऑनलाइन GST नंबर चेक किया तो पता चला कि सुनील सथवारा के नाम पर 11 कंपनियां संचालित हो रही हैं, जो देश के अलग-अलग राज्यों में हैं. उत्तर प्रदेश के अयोध्या, अलीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र के नागपुर, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार जैसे राज्यों में इन कंपनियों का संचालन हो रहा है. सुनील और उसके परिवार ने इस पूरे मामले में गृह विभाग और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि उनके दस्तावेजों का फर्जी तरीके से उपयोग किया गया है.
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें