ओडिशा सरकार ने एनईपी 2020 को 2025-26 से लागू करने के लिए छात्रों की आयु सीमा को निर्धारित कर दिया है। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 6 साल होनी ही चाहिए। इसके अलावा 5-6 वर्ष के बच्चों के लिए 'शिशु वाटिका' नामक प्री-स्कूल कक्ष भी बनाया जाएगा।
ओडिशा सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति NEP 2020 लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह नई शिक्षा नीति शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से ही लागू किया जा रहा है। इसके लिए बच्चों की उम्र सीमा तय कर दी गई है। स्कूल और जन शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार पहली कक्षा में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु 6 साल होना जरूरी है। यह उम्र 1 सितंबर 2025 तक पूरी हो जानी चाहिए।
कक्षा 1 स्कूल एडमिशन 2025
सभी प्राइमरी स्कूलों में 2025-26 से एक नई प्री-स्कूल क्लास भी होगी। इसका नाम 'शिशु वाटिका' रखा गया है। इसमें 5 से 6 साल के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा। इसके अलावा ओडिशा सरकार की ओर से NEP 2020 को कई चरणों में लागू किए जाने की योजना है। पहला चरण 2025-26 से शुरू होगा।
NEP 2020 के अनुसार बच्चे की 3 से 18 साल की शिक्षा में बदलाव होंगे। इसे 5+3+3+4 के ढांचे में बांटा जाएगा। इसमें पांच साल की बुनियादी शिक्षा (3 से 8 साल), तीन साल की प्रारंभिक शिक्षा (8 से 11 साल), तीन साल की माध्यमिक शिक्षा (11 से 14 साल) और चार साल की उच्चतर माध्यमिक शिक्षा (14 से 18 साल) शामिल है।
स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने 15 जनवरी 2025 को एक और नोटिफिकेशन (नंबर 1234) जारी किया था। इसे राज्य पाठ्यक्रम ढांचा कहा जाएगा। इसमें राज्य में NEP लागू करने का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचे को स्थानीय जरूरतों के हिसाब से अपनाने की बात कही गई थी।






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें