Seraikella Kharsawan सरायकेला: वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता ब्रेन हेमरेज के शिकार हुए हैं। उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार अगला 24 घंटा बेहद महत्वपूर्ण है उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा तत्काल करीब नब्बे हजार रुपये जमा कराने की बात कही गई. इधर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां की पूरी टीम एक्शन में आ गयी उसके बाद एक आपात बैठक बुलाई जिसमे संरक्षक संतोष कुमार, अध्यक्ष मनमोहन सिंह, महासचिव रमजान अंसारी, उपाध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन प्रधान, विजय कुमार साव, अभय मिश्रा, सुमित सिंह, शशांक शेखर, संजय कुमार सतपथी आदि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर क्लब के सदस्यों का आह्वान करते हुए क्राउड फंडिंग के जरिये महज चंद घंटों में पचास हजार रुपये जुटाए और अस्पताल में जमा कराया। अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि दु:ख के इस घड़ी में पूरा प्रेस क्लब परिवार अपने पदाधिकारी के साथ खड़ा है। पैसों की कोई कमी होने नहीं दी जाएगी। जहां तक संभव हो सकेगा उनका इलाज कराया जाएगा। उन्होंने सिविल सोसाइटी, उद्यमी संगठनों एवं पुलिस प्रशासन से भी इसमें सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरायकेला खरसावां जिले के पत्रकारों के साथ जब-जब विपदा आन पड़ी है सिविल सोसाइटी, उद्यमी संगठन एवं पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है। उम्मीद है कि इस बार भी एक पत्रकार के लिए मदद से कोई पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी और हिम्मत से काम लेने की सलाह दी। बता दे कि संजीव कुमार मेहता के परिवार में उनकी पत्नी और एक पुत्र है जो फिलहाल पढ़ाई पूरी कर रोजगार की तलाश में है।
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025
Home »
Adityapur
» प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता ब्रेन हेमरेज का हुए शिकार, टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती
प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता ब्रेन हेमरेज का हुए शिकार, टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें