बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के
रविवार को बैद्यनाथ प्लेस, बहरागोड़ा में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस सह सक्रिय सदस्यता सम्मेलन। इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, जिलाध्यक्ष चंडी चरण साहू, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, दिनेश साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत महान विचारको डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ की गई। मंच संचालन का दायित्व सुमन कल्याण मंडल ने कुशलतापूर्वक निभाया।
मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हम ऐसे संगठन का हिस्सा हैं, जो देशहित और जनकल्याण की विचारधारा पर चलता है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान विभूतियों ने पार्टी को जीवित और सशक्त रखने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण भाजपा की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हैं, जिन्हें देश सदैव याद रखेगा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है। यह पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए काम करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि तीन तलाक जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करना और अयोध्या में राम नगरी का निर्माण कराना भाजपा की ऐतिहासिक विजय है। मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, वरिष्ठ नेता रंजित बाला, विभाष दास,बाप्तु साहू, महादेव बैठा,मिहिर दलाई, काजल महाकुंड, बलराम मुंडा, गौरी शंकर महतो,चुनूं महाली,
राजू महतो, उत्पल पैरा,चंदन शीट,तपन पैरा, भक्ति श्री पांडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रविवार, 13 अप्रैल 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें