मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
झारखंड में कल चौथी बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का होगा आयोजन...
झारखंड के सभी जिलों में कल यानी बुधवार को चौथी बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन होगा. कार्यक्रम 16 अप्रैल को दिन के 11 बजे से शुरू होगा.
इसको लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को आदेश जारी किए हैं. बता दें कि पहले जहां समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इस बार भी उसी जगह पर कार्यक्रम का आयोजन होगा.
बता दें कि अब तक तीन बार समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पहला कार्यक्रम 10 सितंबर 2024, दूसरा 18 दिसंबर 2024 और तीसरा 22 जनवरी 2025 को हुआ था. वहीं कल 16 अप्रैल को चौथी बार सभी जिलों में समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य :
– नागरिकों की पुलिस से संबंधित शिकायतों को प्राप्त करना और उक्त शिकायतों को पंजीकरण करना.
– शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई की सूचना शिकायतकर्ता को देना.
– यदि निर्धारित समय पर कार्रवाई ना हो पाये तो वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना देना.
– कार्रवाई योग्य शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान करना.
– जिन शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो सकती, उसकी जानकारी भी शिकायतकर्ताओं को देना.
– पुलिस द्वारा बनायी जा रही सर्वोतम पद्धतियों को इन कार्यक्रमों में दिखाना.
– नागरिकों की समस्याओं को समझकर पुलिस व्यवस्था में आवश्यक सुधार करना.
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें