Advertisement

Advertisement

Advertisement

शनिवार, 31 मई 2025

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जिला के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को खरसावां का औचक निरीक्षण किया


Kharsawan
जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जिला के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को खरसावां का औचक निरीक्षण किया। इससे विभागीय पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। उपायुक्त ने सबसे पहले दोपहर 3 बजे खरसावां ब्लोक और अंचल कार्यालय पहुचकर निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लोक, अंचल व सीडीपीओं कार्यालय पूरी तरह शांत पाया। पदाधिकारी, कर्मचारी शतप्रतिशत उपस्थित थे। लेकिन आम जनता कोई नही था। डीसी ने अंचल अधिकारी को खतियानों के ऑनलाइन पेंडिंग आवेदनो को ससमय निष्पादन करने, जरूरत पड़ने पर पंचायत स्तर में कैंप लगाकर निष्पादन करने का निदेश दिया। साथ कहां कि हमारे तक किसी तरह की कंप्लेन नहीं पहुंच चाहिए। 










वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके बाद दोपहर 3‐30 बजे उपायुक्त का काफिला अग्र परियोजना केंद्र खरसावां पहचा। जहां बिजागर भवन, गेस्ट हाउस आदि का निरीक्षण कर तसर उत्पादन से संबधित जानकारी ली। साथ तसर उत्पादन की वर्तमान स्थिति, किसानों के आय का स्त्रोत, तसर का विकास आदि पर संपूर्ण जानकारी लेकर कई दिशा निर्देश दिया। लगभग चार बजे उपायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां पहुचकर स्वास्थ संबधित, अस्पताल भवन निर्माण कार्य संबधित जानकारी ली। वही खरसावां अस्पताल में रात को चिकित्सक के नही रहने, अस्पताल लचर स्वास्थ संबधित शिकायत की गई। जिसपर उपायुक्त सुधार लाने का निर्देश दिया। अंत में डीसी ने खरसावां के खिलाडीसाई में संचालित हल्दी प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण कर हल्दी प्रोसेसिंग, हल्दी पैकेटिंग, हल्दी उत्पादन की जानकारी लेते हुए कई दिरूाा निर्देश दिया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि हम लोग सरकारी सेवक हैं। हमारा कार्य भी यही है कि लोगों के जीवन को कितना आसान कर सके। उन्होंने कहा कि खरसावां ब्लॉक और अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां, अग्र परियोजना केंद्र खरसावां, हल्दी प्रोसेसिंग केंद्र खरसावां का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ कमियां पाई गई है। उन कमियों को दूर किया जाएगा। क्योंकि में नया हूं सभी चीजों को देखने और समझने का प्रयास कर रहा हूं। ताकि आगे नियंत्रण कार्य किया जा सके। इस दौरान मुख्य रूप से उपविकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला उपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, पीपीओ नितेश कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें