बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जामबनी गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में मंगलवार को दधि महोत्सव के साथ समापन किया गया. स्थानीय कीर्तन मंडली गाजे बाजे के साथ दोपोहर को कीर्तन मंडप से पुजारी द्वारा दधि हंडी लेकर गांव का भ्रमण किया गया. फिर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए एक-एक घर में दधि हंडी को घुमाया गया. हंडी का शुद्ध पानी प्रत्येक घरों में और लोगों पर छिड़काव किया गया. ग्रामीणों का मानना है कि उक्त दधि हंडी का पानी छिड़काव करने से परिवार में सुख शांति तथा समृद्धि बनी रहती है एवं रोग का निवारण होता है. महिलाओं ने व्रत रखकर बारी बारी से पूजा किया. एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दधि उत्सव मनाया. इस अवसर पर भक्तों के बीच बतासा, चॉकलेट व मिठाइयां आदि का वितरण किया गया. दोपहर को हजारों भक्तों के बीच खिचड़ी का भोग वितरण किया गया. इसके बाद दधि हंडी को मंडप के चारों ओर पांच बार परिक्रमा कर कीर्तन का समापन किया गया.इस कीर्तन को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष संजय राणा, कोषाध्यक्ष सोमाय सिंह,सचिव मदन मोहन आचार्य, उपाध्यक्ष संतोष सातुआ, इंद्रजीत दास, संजय राणा, श्यामसुन्दर बारीक, हुकुम महतो, तरनिसेन पाल, सुजीत दास, जितेन पाल, अरिंदम बारीक, शिवानी शंकर पाल, गोपबंधु कामिला, सुभाष साहू, शंभुनाथ सातुआ, मिहिर कुंवर, शक्तिपद कामिला, टुकू कामिला, स्वपन दास, भवेश चंद्र पाल, तपन कुमार दास आदि जुटे हुए थे.
मंगलवार, 10 जून 2025
Home »
» बहरागोड़ा:-जामबनी गाँव में गाजे बाजे के साथ मनी दधि महोत्सव....
बहरागोड़ा:-जामबनी गाँव में गाजे बाजे के साथ मनी दधि महोत्सव....
बहरागोड़ा संवाददाता
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें