रांची : प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विमान दोपहर करीब सवा तीन बजे कोलकाता से रांची में लैंड हुआ था। इसके बाद जब एप्रन पर विमान की नियमित जांच की गई तो अगले पहिए में तकनीकी खराबी पाई गई और वह पंक्चर निकला।
पटना जा रहे इंडिगो विमान का टायर रांची एयरपोर्ट पर हुआ पंक्चर, यात्रियों में मचा हड़कंप
झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार की दोपहर उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब पटना जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान का टायर पंक्चर हो गया। जिसके बाद इस विमान को रांची में ही ग्राउंडेड करना पड़ा। इसी विमान में लखनऊ जाने वाले यात्री भी सवार थे। घटना का पता चलते ही सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद इस उड़ान को रद्द कर दिया गया, जिसके चलते इसमें सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विमान दोपहर 3:15 बजे कोलकाता से रांची में लैंड हुआ था। लैडिंग के बाद जब एप्रन पर विमान की नियमित जांच की गई तो अगले पहिए में तकनीकी खराबी पाई गई। ऐसे में इस उड़ान को रद्द कर दिया गया और पटना जाने वाले सभी यात्रियों को टैक्सी से पटना के लिए रवाना किया गया, जबकि पटना से लखनऊ जान वाले यात्रियों को कनेक्टिव फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक विमान देर रात को रांची से उड़ान भरा।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें