Advertisement

Advertisement

Advertisement

रविवार, 17 अगस्त 2025

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत।

 

खरसावां ः उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। तत्पश्चात विद्यालय परिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और उन वीर शहीदों को नमन किया जिनकी बदौलत देश आजाद हुआ।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमारे लिए आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ हम सबों के लिए एक संकल्प लेने का भी दिन है। एक ऐसा संकल्प कि हम अपने राज्य, देश को नई ऊंचाई तक ले जाए।

इससे पूर्व बच्चों के द्वारा बुरूडीह गांव में रैली निकाली गई। जहां बच्चों ने देश के महापुरुषों की जय जयकार के नारे लगाए।

झंडोत्तोलन के पश्चात विद्यालय प्रांगण में संगीत,भाषण और नृत्य का कार्यक्रम हुआ।

 जहां विद्यालय की पूर्व छात्रा ममता प्रमाणिक ने अपनी भाषण से लोगों में गर्व और उत्साह की भावना जागृत कर दी।

साथ ही आयुष प्रधान, राजेश्वरी, रेणुका, दीपाली और खुशी साहू ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति देकर सबों का मन मोह लिया।

                                             इस दौरान बुरूडीह पंचायत की मुखिया रयबारी माझी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता महतो, समाजसेवक हेमसागर प्रधान, सीआरपी विशेश्वर महतो, नेगटासाई विद्यालय की शिक्षिका बसंती महतो,

एवं बुरूडीह विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 में सफल हुए शीर्ष 10 विद्यार्थियों में ममता प्रमाणिक, श्रुति महतो, पार्वती महतो, लखी महतो, मोनिका प्रमाणिक, चिरंजीत नायक, जय तांँती,शिल्पा महतो व धबलेश्वर प्रमाणिक को प्रशस्ति पत्र एवं पदक से सम्मानित किये।

साथ ही विद्यालय में हुए निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी नमिता प्रमाणिक, घनेश्वरी लोहार, श्रद्धा रानी महतो, चाँदू हेंब्रम, चांद हो एवं राज्य स्तरीय केरम टैलेंट प्रतियोगिता में खेल कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली राधा कुमारी गोप व राखी बानरा को भी प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया।

समाज सेवक हेमसागर प्रधान ने बच्चों की प्रतिभा का सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।


कार्यक्रम का संचालन प्रशांत कुमार प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन ब्रजकिशोर कुमार बेदिया ने दी।


मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो, तुषार कांति महतो, मनोज पांडे, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया,छंदा रानी माजि, लक्ष्मण कुमार साहु, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, लवली कुमारी, अनीशा लकड़ा, छात्र अध्यापिका सुप्रिया साहदेव, पूनम प्रमाणिक समेत सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें