Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रविवार, 8 जून 2025
बहरागोड़ा:-नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में ग्राम प्रधानों का बैठक शासन ग्राम के ग्राम प्रधान अर्धेंदु प्रहराज के अध्यक्षता मे.............
अब सस्ते होंगे होम और कार लोन…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम आदमी को एक बड़ी राहत देते हुये रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है। यह लगातार तीसरी बार है जब RBI ने ब्याज दरों में कमी की है, जिससे यह उम्मीद बढ़ गई है कि अब बैंकों से मिलने वाले कर्ज, खासकर होम लोन और कार लोन, सस्ते हो सकते हैं। RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती कर रेपो रेट 5.50% कर दिया है। RBI ने अपना काम कर दिया, अब देखना है, SBI, HDFC, ICICI जैसे बैंक कब तक इस राहत को आपकी EMI में बदलते हैं।
आसान भाषा में समझिये
जिस तरह हम-आप बैंक से लोन लेते हैं, वैसे ही बैंक भी RBI से कर्ज लेते हैं। इस कर्ज पर RBI जो ब्याज वसूलता है, वही है “रेपो रेट”। जितना कम रेपो रेट, उतना सस्ता बैंक का लोन और उतनी कम आपकी EMI।
इस फैसले से क्या बदलेगा, जानें..
होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन होंगे सस्ते
EMI में राहत, खासकर फ्लोटिंग रेट लोन वालों को
बिजनेस को मिलेगा बूस्ट, क्योंकि लोन लेना होगा आसान
बाजार में बढ़ेगा निवेश और खर्च, जिससे अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी
सरायकेला जिला के राजनगर प्रखण्ड, बड़ा सिजुलता पंचायत के जामबनी गांव में झारखंड राज्य का 31वां अपुर पाठशाला खोला गया,,,,
माता पिता और अभिभावक अपने बच्चे को बंगला सीखने के लिए प्रेरित करें,,,
बच्चों में बंगला शिखने के लिए काफी उत्साह देखी गई,,,
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज दिनांक 8 जून 2025 रविवार को सुबह 9.30 बजे सरायकेला जिला के अंतर्गत राजनगर प्रखण्ड, बड़ा सिजुलता पंचायत के जामबनी गांव में माताजी आश्रम हाता की ओर से बच्चे को बंगला भाषा की शिक्षा देने के लिए अपुर पाठशाला खोला गया। माताजी आश्रम का यह 21 वा और झारखंड में यह 31 वा अपुर पाठशाला है। शंकर चंद्र गोप और जनमेजय सरदार ने मा सरस्वती की प्रतिकृति पर पुष्प देकर और धूप, दीप प्रज्वलित करके पाठशाला का उद्घाटन किया। सुनील कुमार दे ने सरस्वती संगीत प्रस्तुत किया। पूजा महतो ने अतिथियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वागत किया। सुनील कुमार दे ने गांव गांव में अपुर पाठशाला खोलने का उद्देश्य पर प्रकाश डाला और बांग्ला भाषा सिखाने बच्चे को प्रेरित करने के लिए पिता माता और अभिभावकों को अनुरोध किया। शंकर चंद्र गोप ने बंगला भाषा को बचाने हेतु आगे आने के लिए और बच्चे को प्रोत्साहित करने के लिए जामबनी के लोगों को धन्यवाद दिया।जनमेजय सरदार ने माताजी आश्रम की ओर से अपुर पाठशाला के माध्यम से चलाए जा रहे बंगला भाषा सिखाने का अभियान की भूरी भूरी प्रशंशा की ओर बच्चे को शिक्षा पर ध्यान देने पर बल दिया। भवतारण मंडल ने कविता और संगीत के माध्यम से बंगला भाषा सीखने के लिए बच्चे को प्रेरित किया। रविकांत भकत, अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला खरसावां ने जिला विधिक सेवा के कार्य और कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत रूप से समझाते हुए इस अभियान में हर प्रकार की सहयोग करने की घोषणा की। विभीषन महतो ने भावी पीढ़ी को बंगला भाषा सीखाने के लिए माताजी आश्रम का प्रयास की सराहनीय की। मृणाल पाल ने सभी बंगभाषियो को आगे आकर इस महान कार्य में सहयोग करने के लिए आह्वान किया।
माताजी आश्रम की ओर से बच्चे को निःशुल्क बंगला सीखने के लिए वर्ण परिचय पुस्तक दिया गया। कुल 40 से ऊपर हर श्रेणी के बच्चे बंगला सिखने के लिए नामांकन किया। शंकर चंद्र गोप ने पहला बंगला क्लास लिया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन हिरण महतो ने दिया।प्रति रविवार को सुबह 9 बजे बच्चे को बंगला सिखाने का काम करेंगें मिनता महतो,मुकुंद महतो,रेणुका महतो और लखिन्दर महतो ने।इस अबसर पर नित्यानंद गोस्वामी, बलराम गोप,सनातन महतो,शरत महतो,राजेश महतो, गीता महतो,बिनीता महतो,दीपाली महतो,बालिका महतो, पिंकी महतो,सावित्री महतो,रेणुका महतो के अलावे विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राएं,माताएं,बहने और अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार दे ने किया।
गौड़ सेवा संघ के उपाध्यक्ष सह समाजसेवी नीलसेन प्रधान का निधन,पूरे समाज मे शोक की लहर
दोपहर 12 बजे उनके आवास परसुडीह जमशेदपुर से पार्वती घाट के लिए निकलेगी शव यात्रा
सरायकेला: गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह समाजसेवी नीलसेन प्रधान का रविवार सुबह टेल्को अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे गौड़ समाज मे शोक की लहर है. 57 वर्षीय नीलसेन प्रधान पिछले लगभग एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन से समाज के साथ रेलवे मुख्यालय चक्रधरपुर,जमशेदपुर सहित उनके जान पहचान वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. दिवंगत प्रधान गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय गौड़ समाज महालिमोरूप के अध्यक्ष व श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति जगन्नाथपुर (महालिमोरूप) के अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर सुशोभित थे. समाजसेवी स्व नीलसेन प्रधान के सामाजिक योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है. वे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे. दिवंगत स्व प्रधान अपने पीछे पत्नी त्रिपुरा देवी व दो पुत्र प्रकाश प्रधान, विकास प्रधान को छोड़ गये हैं. वे मूलतः सरायकेला प्रखंड के मुरुप गांव निवासी थे जो वर्तमान में जमशेदपुर परसुडीह में रह रहे थे.
दोपहर 12 बजे पार्वती घाट के लिए निकाली गई शव यात्रा
दिवंगत नीलसेन प्रधान का पार्थिव शरीर अस्पताल से जल्द उनके परसुडीह स्थित आवास में लाया गया जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे आवास से आदित्यपुर के पार्वती घाट के लिए शव यात्रा निकाली गई. शव यात्रा में रेलवे विभाग के वरीय पदाधिकारीगण, गौड़ सेवा संघ केंद्रीय, जिला, प्रखण्ड, क्षेत्रीय गौड़ समाज, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा कमिटी के पदाधिकारीगण समेत सकड़ों लोग शामिल हुए।
समाज के अध्यक्ष महासचिव ने जताया शोक
---
गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक व महासचिव पितोवास प्रधान ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है. समाज के उपाध्यक्ष के निधन को लेकर रविवार को आहूत गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति की बैठक भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.
पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस बीती रात को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू सोनकर के रूप में हुई है. प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि आदित्यपुर पुलिस आशियाना मोड़ के समीप संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति गम्हरिया की ओर भागने लगा, जिससे उसकी गतिविधियों पर शक हुआ.
न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे दबोच लिय. पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 16 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 3.42 ग्राम) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसने के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...























