Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शनिवार, 25 अक्टूबर 2025

सरायकेला: पूजा हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है - मनोज चौधरी

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा पर अवसर पर सरायकेला स्थित वार्ड संख्या 4 के पटनायक टोला और हंसाउडी के पंडालों में विराजित भगवान चित्रगुप्त के दर्शन पुजन कर क्षेत्र वासियों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामना दी उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त हमारे अच्छे बुरे कर्मों का लेखा जोखा रखते है और हमें उसी के अनुसार फल मिलता है।



यह पूजा हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।चित्रगुप्त पूजा की प्रेरणा से हमें अपने कर्मों को सुधारने का प्रयास करना चाहिए और सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। इससे हमें आत्मिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है।







आदित्यपुर : आरकेएफएल के सीपीओ शक्ति सेनापति की माता का निधन

 

आदित्यपुर : रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड (आरकेएफएल) के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीपीओ) शक्ति सेनापति की माता श्रीमती उषारानी सेनापति का गुरुवार को निधन हो गया। वे लगभग 82 वर्ष की थीं और लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थीं। हाल ही में भुवनेश्वर के एक अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ था, किंतु स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने के कारण उनका देहांत हो गया।

श्रीमती सेनापति का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पुरी (ओडिशा) के स्वर्गद्वार घाट पर किया गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर फैल गई।

आदित्यपुर के उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने शक्ति सेनापति एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

🕊️ श्रद्धांजलि 🕊️

हम दिवंगत श्रीमती उषारानी सेनापति के आत्मीय स्मरण में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को यह असहनीय क्षति सहन करने की शक्ति दें।


जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर में दयाल बिल्डर्स ने चार साहेबजादे प्रोजेक्ट का किया भूमि पूजन

जमशेदपुर शहर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट समूह दयाल बिल्डर्स ने अपने नए आवासीय प्रोजेक्ट चार साहेबजादे का भूमि पूजन शुक्रवार को किया। यह आयोजन दयाल सिटी एक्सटेंशन, छोटा गोविंदपुर में संपन्न






हुआ। इसमें जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनिट के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और दयाल परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

आदित्यपुर: पुरेंद्र ने 1000 छठव्रतियों को पूजन सामग्री किया वितरण

आदित्यपुर : आस्था का छठ महापर्व के अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में वार्ड 26, 29, 32, 34 और 35 की 1000 छठव्रती माताओं-बहनों के बीच मिट्टी का चूल्हा, चुनरी साड़ी, लौकी, आम की लकड़ी और आटा/गेहूं सहित पूजन सामग्री कूपन प्रणाली के माध्यम से प्रदान की गई।कार्यक्रम मार्ग संख्या-15 मैदान, आदित्यपुर-2 में जन सहयोग से समापन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने कहा कि बीते दस वर्षों से समिति द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है।



 उन्होंने छठ घाटों की सफाई व लाइटिंग की तैयारियों की जानकारी भी दी। पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि इस वर्ष कुल 2000 छठव्रतियों को सामग्री दी जाएगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, सतीश सिंह, नितेश राज सहित अनेक गणमान्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पहले सभी अतिथियों का स्वागत आदित्यपुर विकास समिति की ओर से शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में देव प्रकाश, एसएन यादव,, मिथिलेश झा, प्रमोद गुप्ता, राजेश्वर पंडित, अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, सिमरन मेहरा, एस डी प्रसाद, अखिलेश कुमार, राकेश कुमार, संदीप साहू, ऋषि गुप्ता, अजय ठाकुर, राजेश यादव, अजय यादव, आशुतोष गुप्ता, गणेश चौबे, अमित ठाकुर, संकेत चौधरी, शुभम कुमार तिवारी, मुकेश चौधरी, ऋषभ कुमार, राजू कुमार, सूरज कुमार, सौरव गुप्ता, धीरज पांडे, रंजन कुमार तिवारी, विशाल राणा समेत आदित्यपुर विकास समिति एवं न्यू डिस्को क्लब के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े रहे।






शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025

खरसावां: पदमपुर काली मेला में ओड़िया ओपेरा का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

पदमपुर काली मेला में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप जीप सदस्य कालीचरण बानरा प्रमुख मनेंद्र जामुदा थाना प्रभारी गौरव कुमार मुखिया मंगल जामुदा व मेला समिति के अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव ने किया ओड़िया नाटक का उद्घाटन.


खरसावां के प्रसिद्ध पदमपुर काली मेला में आयोजित ओड़िया ओपेरा दुर्गा मंदिरों गणनाटय का गुरूवार को विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप जीप सदस्य कालीचरण बानरा प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा थाना प्रभारी गौरव कुमार मुखिया मंगल जामुदा एवं मेला समिति के अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काट कर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप ने कहा कि ओपेरा ग्रामीण और शहरी दोनों दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक लोकप्रिय रूप रहा है,और इसने सांस्कृतिक गतिविधियों में समुदाय को शामिल करने में मदद करता है। वहीं जीप सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा कि विभिन्न ओपेरा प्रदर्शनों और शैलियों को जीवित रखने के लिए,कलाकार और संस्थाएं पारंपरिक कलाओं को संरक्षण देने का प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि ओपेरा अक्सर धार्मिक और पौराणिक कथाओं से विषय लेता है,और यह समाज और संस्कृति से संबंधित सामाजिक संदेश भी देता है। वहीं थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि ओड़िया ओपेरा के माध्यम से भी हमारे सांस्कृतिक विरासत,परंपराओं और भाषा जीवित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को दर्शाना है,और यह ग्रामीण तथा शहरी दर्शकों के मनोरंजन का एक लोकप्रिय रूप रहा है। यह कला रूप,जो संगीत,नृत्य और नाटक को जोड़ता है, मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और धार्मिक/सांस्कृतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देता है। इस दौरान मुख्य रूप जीप सदस्य कालीचरण बानरा प्रमुख मनेंद्र जामुदा मुखिया मंगल जमुदा अक्षय मण्डल अजित सिंह देव बुतरू मण्डल सुकरू मण्डल मनमित सिंह प्रदीप साहू अनंत बेहेरा कालिया साहू आदि उपस्थित थे।






चांडिल डैम में मिला भगवान शिव का विशाल प्रतिमा,

चांडिल से अजीबो-गरीब खबर ,चांडिल डैम में मिला भगवान शिव का विशाल प्रतिमा, जिसका वज़न लगभग 200 किलो बताया जा रहा है।



स्थानीय लोगों में उत्सुकता का माहौल, लोग बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं दर्शन करने।लोगो का मानना है की सेकड़ो साल पुराना है

आदित्यपुर: छठ पर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया घाटों का निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने आज नगर निगम क्षेत्राधीन आदित्यपुर एवं आरआईटी स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने घाटों की साफ-सफाई, नालों की सफाई, आवागमन मार्ग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की उपलब्धता, बैरिकेडिंग, पेयजल की व्यवस्था तथा सुरक्षा बलों की तैनाती की स्थिति का जायजा लिया।



उपायुक्त श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि घाटों की समतलीकरण, जलस्रोतों की शुद्धिकरण, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा दल की तैनाती, नियंत्रण कक्ष (Control Room) और आपातकालीन सहायता दल (Emergency Response Team) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।



उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत व बैरिकेडिंग उचित ढंग से की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। नगर निकाय एवं पंचायत स्तर पर भी स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है ताकि सभी घाटों की साफ-सफाई पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जा सके।



पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने कहा कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस बलों की तैनाती, गश्ती दलों की व्यवस्था एवं ड्रोन से निगरानी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे छठ पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असावधानी या अव्यवस्था न होने दें।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर श्री रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह, एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


खरसावां: छठ से पहले सोना नदी घाट की बदहाली, सफाई व्यवस्था ठप — ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

25 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो रही है। लेकिन खरसावा में सोना नदी का छठ घाट और नदी जाने वाला रास्ता बदहाल है। यहां 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पूजा में महज दो दिन बाकी है।



लेकिन छठ घाट और नदी जाने वाला रास्ता को साफ सफाई की व्यवस्था नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन या पंचायत द्वारा भी सफाई को लेकर किसी तरह की पहल नहीं की गई है। सफाई की मांग ग्रामीण द्वारा किया गया है। छठ पूजा पर सोना नदी के राजा धाट एवं खरसावा के तलसाई स्थित छटा पुल नदी धाट में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को भीड़ उमड़ती है। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार।

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने छठ घाट पर सफाई अभियान चलाकर "इन्टरनेशनल डे औफ क्लाइमेट एक्शन" का आयोजन किया ।

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के इको क्लब ने एनएसएस इकाई के सहयोग से जमशेदपुर में खरकाई नदी स्थित छठ घाट पर सफाई अभियान चलाकर 24 अक्टूबर 2025 को "इन्टरनेशनल डे औफ क्लाइमेट एक्शन" आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु उत्तरदायित्व और प्राकृतिक जल निकायों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।





कार्यक्रम की शुरुआत इको क्लब समन्वयक श्रीमती रेखा कुमारी गोप और एनएसएस के सह-सदस्य श्री बिनय सिंह शांडिल्य के संबोधन से हुई, जिसमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर ज़ोर दिया गया। बी.एड. के छात्रों ने नदी तट क्षेत्र की सफाई मे प्लास्टिक, कचरा, बोतलें और पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली अन्य सामग्री एकत्र करने में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर श्रीनाथ कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि उन्हें देश का एक ज़िम्मेदार नागरिक भी बनाते हैं।

प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाले नारे और तख्तियाँ भी प्रदर्शित कीं, जिससे स्थानीय समुदाय को प्रकृति की रक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।













खरसावां के प्रसिद्ध पदमपुर काली मंदिर में विधायक दशरथ गागराई ने पूजा अर्चना कर माथा टेककर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के प्रसिद्ध पदमपुर काली मंदिर में माथा टेककर मां काली से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मां काली से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सफलता,सुख,शांति और समृद्धि प्रदान करने की कामना की। 





मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि माता की कृपा हम सबों पर बनी रहे।और माता जनहित में काम करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और एकता की प्रतीक है। और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। विधायक श्री गागराई ने कहा कि जनता की सेवा ही हमारी सबसे बड़ी पूजा है।उन्होंने कहा कि पदमपुर में मां काली पूजा के अवसर पर सात दिवसीय मेला काफी ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध है। इस मेला में झारखंड के अलावा बंगाल बिहार ओड़िशा जैसे विभिन्न राज्यों से भी मेला व मां काली की दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचते हैं। विधायक श्री गागराई ने क्षेत्र वासियों व भक्तों को काली पूजा,दिपावली,गोवर्धन पूजा और छठ पूजा की हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार सुब्रत सिंह देव भवेश मिश्रा उत्तम साहु आकुडा साहु अशोक बघेल अजीत सिंह देव अक्षय मंडल सुकरू मंडल आदि उपस्थित थे।







Breaking