रांची : झारखंड स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची में आयोजित भव्य "झारखंड जतरा" कार्यक्रम में रविवार काे शामिल हुए।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार, 17 नवंबर 2025
झारखंड राज्य के रजत पर्व उत्सव पर मुख्यमंत्री ढोल -नगाड़ा बजाकर झारखंड जतरा में हुए शामिल
लोयाबाद:कनकनी कोलियरी वर्कशॉप में फिर सेंधमारी, लाखों की लौह सामग्री चोरी
लोयाबाद :- सिजुआ क्षेत्र के सेंद्रा स्थित कनकनी कोलियरी वर्कशॉप में शनिवार की रात अपराधियों ने सेंधमारी कर हजारों रुपए मूल्य की लौह सामग्री चोरी कर लिया। #सीआईएसएफ क्यूआरटी टीम के मौके पर पहुंच जाने के कारण बाकी की लौह सामग्री चोरी होने से बच गई । इस वर्कशॉप में पिछले एक साल में पांच बार सेंधमारी की घटना घट चुकी है।#कोलियरी प्रबंधन द्वारा इस संबंध में अबतक #लोयाबाद पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। बताया जाता हैं कि रात्रि करीब डेढ़ बजे 15- 20 की संख्या में अपराधी कनकनी कोलियरी वर्कशॉप की दीवार में सेंधमारी कर वर्कशॉप में घुसे और गोदाम का ताला तोड़ वहां रखे लौह सामग्री चोरी कर लिया। आश्चर्य की बात यह है कि चोर करीब दो घंटे तक चोरी की घटना को अंजाम देते रहे परन्तु कोलियरी वर्कशॉप की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी रामदुलार कुम्हार, विजय मंडल और रामचंद्र महतो चोरी की घटना को रोक नहीं सके। बताया जाता है कि 11 नवंबर की रात को भी अपराधियों ने कोलियरी वर्कशॉप के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरे को चोरी कर लिया।#उस रात्रि को भी यही तीनों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। प्रबंधन ने उक्त चोरी की घटना के बाद तीनों सुरक्षाकर्मी के खिलाफ शोकॉज़ नोटिस भी जारी किया है।मामले में कोलियरी प्रबंधक धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराधी वर्कशॉप में सेंधमारी कर घुस गए और वहां पर रखे लौह सामग्री को उठा कर ले जाने लगा। सीआईएसएफ क्यूआरटी टीम के मौके पर पहुंच जाने से बाकी की लौह सामग्री चोरी होने से बच गई ।
कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ZP अध्यक्ष सोनाराम बीदरा ने किया फाइनल मैच का उद्घाटन
कुचाई प्रखंड के दलभगा बकास्त मुंडारी खूंटी कट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा की ओर से बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बीदरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। फुटबॉल टीम को विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने कहा कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है।
धनबाद के पाँच खिलाड़ी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में करेंगे प्रतिभाग
धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन से निबंधित बैडमिंटन अकादमी के पाँच खिलाड़ी — नंदिता गोप, ज्योत्री सरकार, संकल्प सिंह, सुजल रक्षित और पीहू सिंह — आगामी योनेक्स सनराइज़ मिनी, सब-जूनियर एवं जूनियर (अंडर 11, 17 और 19) राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।
बैडमिंटन कोच संदीप दे ने बताया कि तीन खिलाड़ियों का चयन लोहरदगा इंडोर स्टेडियम में 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित झारखंड स्टेट मिनी बैडमिंटन चैम्पियनशिप सेलेक्शन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
इनमें से नंदिता, ज्योत्री और संकल्प ने अपने-अपने वर्ग में विजेता एवं उपविजेता रहकर राज्य टीम में जगह बनाई है। यह तीनों खिलाड़ी 8 से 11 दिसंबर, वडोदरा (गुजरात) में होने वाली मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वहीं पीहू सिंह 18 से 24 नवंबर, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग लेंगी।
सुजल रक्षित 1 से 6 दिसंबर, भुवनेश्वर (ओडिशा) में होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
पाँचों खिलाड़ी अपने-अपने वर्ग में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए निर्धारित तिथियों पर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रस्थान करेंगे।
झारखंड सब-जूनियर टीम के कोच संदीप कुमार दे एवं मुकेश कुमार के दिशा-निर्देशन में खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल प्रदर्शित करेंगे।
पाँचों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संरक्षक कमांडेंट दीपक सिंह, श्याम पांडे ,सचिव सम्राट चौधरी, सह सचिव विजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन.के. सिंह, राकेश तिवारी, सतीश कुमार, उपाध्यक्ष संचमान तमंग, राजेश झा, रियाज़ ख़ान, शान्तनु चौधरी, कोषाध्यक्ष दीपांकर बनर्जी, तथा दिनेश मंडल, दीवेन तिवारी, शिव शक्ति लाला, मोहम्मद सोहराब, परिमल सिंह, धीरज सिंह आदि ने शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बिहार: तेज प्रताप यादव की पार्टी ने NDA सरकार को दिया नैतिक समर्थन, रोहिणी आचार्य को राष्ट्रीय संरक्षक बनाने का प्रस्ताव
बिहार: राजनीतिक गतिविधियों के बीच तेज प्रताप यादव की पार्टी जन अधिकार जनता दल (जेजेडी) ने NDA सरकार को नैतिक समर्थन देने का ऐलान किया है. यह निर्णय पार्टी की अहम बैठक में लिया गया, जिसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम यादव ने दी.
प्रेम यादव के अनुसार, बैठक में पार्टी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा की. इसी क्रम में तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन और राजद नेता रोहिणी आचार्य को जेजेडी का राष्ट्रीय संरक्षक बनने का प्रस्ताव देने की बात कही.
प्रेम यादव ने बताया कि तेज प्रताप यादव ने बैठक में कहा—“मैं जल्द ही रोहिणी दीदी से अनुरोध करूंगा कि वे हमारी पार्टी की राष्ट्रीय संरक्षक की जिम्मेदारी स्वीकार करें. ”
पार्टी का मानना है कि रोहिणी आचार्य के अनुभव, लोकप्रियता और सामाजिक मुद्दों पर उनकी सक्रियता से संगठन को नई दिशा मिलेगी.
जेजेडी द्वारा NDA सरकार को नैतिक समर्थन दिए जाने को बिहार की राजनीति में नए समीकरणों के रूप में देखा जा रहा है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह समर्थन जनता के हितों और विकास कार्यों को ध्यान में रख7कर दिया गया है.
बिहार चुनाव में खर्च हुए वर्ल्ड बैंक के 14,000 करोड़? जनसुराज के आरोपों पर चिराग पासवान ने दिया जवाब
जन सुराज पार्टी ने बिहार चुनाव से पहले विश्व बैंक के फंड को महिला मतदाताओं के खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है. पवन वर्मा ने 14,000 करोड़ रुपये के हस्तांतरण की बात कही, जिसे चिराग पासवान ने खारिज कर दिया।
महान सुधारक राजा राममोहन राय को बताया अंग्रेजो का दलाल; भाजपा मंत्री को मांगनी पड़ी माफी
देश के महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का ‘दलाल’ बताने वाले मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रविवार को इस पर माफी मांग ली। इस बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद परमार ने जिले के शुजालपुर से एक वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी को गलत बताया और कहा कि यह गलती से उनके मुंह से निकल गया।
भाजपा के शिक्षा मंत्री ने मांगी माफी: उन्होंने कहा, “राजा राममोहन राय एक समाज सुधारक थे और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। मेरे मुंह से गलती से यह वाक्य निकल गया, जिसके लिए मुझे बहुत दुख है। मैं प्रायश्चित करता हूं।” परमार ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी ऐतिहासिक व्यक्तित्व का अपमान करना नहीं था।
राममोहन राय को कहा था अंग्रेजों का दलाल: मंत्री ने आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आगर मालवा में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में राजा राममोहन राय के खिलाफ यह विवादित टिप्पणी की थी। परमार ने कहा था, “राजा राममोहन राय एक ब्रिटिश एजेंट थे। उन्होंने देश में अंग्रेजों के दलाल के रूप में काम किया। उन्होंने धर्मांतरण का एक दुष्चक्र शुरू किया था।”
भगवान बिरसा मुंडा की करी थी तारीफ: उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने कई लोगों को फर्जी समाज सुधारक के रूप में पेश किया और धर्मांतरण को बढ़ावा देने वालों को आगे रखा। परमार ने कहा, “अगर किसी में इसे रोकने और आदिवासी समाज की रक्षा करने का साहस था, तो वह बिरसा मुंडा थे।” उन्होंने दावा किया कि ब्रिटिश काल में मिशनरी स्कूल ही एकमात्र शैक्षणिक संस्थान थे और वे शिक्षा का इस्तेमाल धर्मांतरण के लिए एक आवरण के रूप में करते थे।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा ने इस चलन को पहचाना और अपने समुदाय के लिए और ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने के लिए मिशनरी शिक्षा छोड़ दी। सोशल मीडिया पर परमार का बयान तेजी से प्रसारित होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनकी कड़ी निंदा की।
IND vs SA: गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे शुभमन गिल या नहीं? कोच गौतम गंभीर ने दिया बड़ा अपडेट
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मैच में गिल दूसरी पारी में बैटिंग करने भी नहीं उतरे थे। ऐसे में सवाल है कि क्या वह गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं।
पीतमपुरा नहीं अब कहिए... दिल्ली सरकार ने बदले तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम, जानिए किसको मिली नई पहचान
दिल्ली सरकार ने तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। सरकार का कहना है कि यह बदलाव स्थानीय पहचान और लोगों की सहूलियत के लिए किया गया है। नाम बदलने की घोषणा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की।
महाभारत की द्रौपदी बनतीं जूहीं चावला, क्यों छोड़ा वर्ल्ड फेमस शो?
Juhi Chawla: बीआर चोपड़ा की महाभारत को दुनियाभर में सराहना मिली थी। इस शो का एक-एक किरदार भारत के घर-घर में फेमस हुआ था। लेकिन क्या आपको पता है इसमें द्रौपदी के किरदार के लिए जूही चावला पहली पसंद थीं। लेकिन उन्होंने एक बड़ी साइन की और उसके लिए इस शो से अपने पैर पीछे कर लिए।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...



























