राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अपने अंतिम दिनों में भी उतने ही पेशेवर और समर्पित थे जितने अपनी जवानी में। फिल्म निर्माता आर. बाल्की ने बताया कि उन्होंने राजेश खन्ना के आखिरी विज्ञापन (हैवेल्स फैन) का निर्देशन किया था। उस समय राजेश खन्ना बहुत बीमार थे, उन्हें व्हीलचेयर पर लाया जाता था और IV ड्रिप लगी होती थी।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार, 5 जनवरी 2026
IGI एयरपोर्ट पर कोहरे की मार! दिल्ली से रवाना होने वाली दो तिहाई फ्लाइट्स लेट, आठ उड़ानें रद
दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को कोहरे के कारण उड़ानों पर गहरा असर पड़ा। लगभग दो-तिहाई उड़ानें विलंबित हुईं, जबकि आठ उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें एलायंस एयर, एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें शामिल थीं।_
जनवरी में घूमने का है प्लान? गुलमर्ग से लेकर कच्छ तक, ये जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप को यादगार
_क्या आप जनवरी में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो इस मौसम में भारत की कई जगहें घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। दरअसल, इस मौसम में इन जगहों का मौसम काफी सुहाना होता है और आप आइस स्केटिंग और स्नोर्कलिंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।_
हनीट्रैप में फंसकर सेना की सूचनाएं देने वाला गिरफ्तार, कई महीनों से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था
_अंबाला में हनीट्रैप का शिकार होकर सेना की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को देने वाले सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह छह-सात महीने से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था।_
गाना रिजेक्ट होने पर रोने लगे थे आर डी बर्मन
_हिंदी सिनेमा के संगीत से सुरताज राहुल देव बर्मन यानी आर डी बर्मन की आज डेथ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। इस दौरान हम आपको उनसे जुड़ा वह किस्सा बताने जा रहे हैं, जब गाना रिजेक्ट होने पर वह रोने लगे थे।_
अर्जुन मुंडा ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, कहा- पेसा नियमावली से बदली आदिवासी पहचान
रांची: झारखंड सरकार की पेसा नियमावली को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को कहा कि सरकार ने पेसा एक्ट की आत्मा पर ही कुठाराघात किया है. यह नियमावली पेसा एक्ट 1996 की मूल भावना के विपरीत है और आदिवासी समाज के साथ धोखाधड़ी की गई है.
अर्जुन मुंडा प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. संवाददाता सम्मेलन में श्री मुंडा के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक और प्रवक्ता राफिया नाज भी उपस्थित थे.
अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी. कई लोग न्यायालय भी गए. सरकार पर दबाव बना. फिर कैबिनेट से पास नियमावली सामने आई, लेकिन यह अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरती.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा एक्ट वर्ष 1996 से लागू है और इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार को नियमावली बनाने का अधिकार जरूर है, लेकिन एक्ट की मूल भावना से छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी सरकार को नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने नियमावली में एक्ट के मूल विषय का एक तरह से कोल्ड ब्लडेड मर्डर किया है.
अर्जुन मुंडा ने ग्राम सभा की परिभाषा को लेकर कहा कि किसी भी नियम में परिभाषा उसकी प्रस्तावना में स्पष्ट रूप से दी जाती है, जिससे उसके विस्तृत स्वरूप की दिशा तय होती है. झारखंड सरकार द्वारा घोषित पेसा नियमावली में ग्राम सभा की परिभाषा पेसा एक्ट 1996 से अलग और अस्पष्ट है. प्रस्तावना में केवल परंपरा का उल्लेख है, जबकि एक्ट में ग्राम सभा को रूढ़िजन्य विधि, धार्मिक प्रथा और परंपराओं के आधार पर परिभाषित किया गया है.
अर्जुन मुंडा ने चेतावनी दी कि जब मूल भावना ही खत्म कर दी जाएगी तो इसके परिणाम गंभीर होंगे. यह नियमावली प्रशासन और संस्थाओं को मनमानी की छूट देगी और शासन तंत्र का संस्थागत विकास कमजोर होगा. उन्होंने कहा कि नियमावली भले ही पृष्ठों के हिसाब से बड़ी हो, लेकिन भावों के हिसाब से शून्य है. देर से बनी यह नियमावली दुरुस्त नहीं है और आदिवासी समाज के चारित्रिक स्वरूप को बदलने का प्रयास करती है.
सड़क सुरक्षा को लेकर गमहरिया में जागरूकता अभियान, पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों की दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में ट्रैफिक इंस्पेक्टर एवं गमहरिया थाना प्रभारी की उपस्थिति में TGS ग्रोथ शॉप, गमहरिया परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और जनसुरक्षा को सुदृढ़ करना है।
पश्चिम बंगाल: भोरे-भोर PM मोदी ने CM ममता बनर्जी को दी बधाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज 71 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनायें दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने X पर ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की, वहीं राहुल गांधी ने भी उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की शुभेच्छा जताई।
5 जनवरी 1955 को कोलकाता में जन्मीं ममता बनर्जी भारतीय राजनीति की उन शख्सियतों में हैं, जिन्होंने संघर्ष के दम पर इतिहास रचा। वह पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं और लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता संभाल रही हैं। 2011 में उन्होंने वाममोर्चा के 34 साल पुराने शासन का अंत कर नया राजनीतिक अध्याय लिखा। छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखने वाली ममता बनर्जी सात बार सांसद रहीं और केंद्र सरकार में रेल मंत्री समेत कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। पढ़ाई में भी वह पीछे नहीं रहीं, उनके पास बीए, बीएड, कानून और एमए की डिग्रियां हैं।राजनीति के अलावा ममता बनर्जी की पहचान एक कवयित्री, लेखिका और चित्रकार के रूप में भी है। उन्होंने 20 से ज्यादा किताबें लिखीं और 5000 से अधिक पेंटिंग्स बनाई हैं, जिनकी नीलामी से मिली रकम समाजसेवा में दी गई।
बोकारो: बीएसएल सेक्टर-12 में क्षतिग्रस्त क्वार्टरों के बदले नये आवास के लिये आवेदन अब 11 तक
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट की ओर से सेक्टर-12 में चिन्हित “ई ” व “डी ” टाइप क्वार्टरों को संरचनात्मक रूप से क्षतिग्रस्त व नॉन-रिपेरेबल घोषित किया है
क्षतिग्रस्त व नॉन-रिपेरेबल घोषित चिह्नित “ई ” व “डी ” टाइप क्वार्टरों में रह रहे ऑन-रोल बीएसएल कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये क्वार्टर आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. वैकल्पिक आवास की व्यवस्था के तहत कर्मी अब 11 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. पहले इसकी अंतिम तिथि 27 दिसंबर निर्धारित की गयी थी.
तत्काल क्वार्टर खाली करने के लिये संबंधित ब्लॉकों में नोटिस भी प्रदर्शित की गयी :
उल्लेखनीय है कि सेक्टर-12 के उक्त संबंधित क्वार्टरों को टीए-सिविल विभाग की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से अनुपयुक्त घोषित किया गया है. सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त ब्लॉकों में निवासरत कर्मियों को तत्काल क्वार्टर खाली करने के लिये संबंधित ब्लॉकों में नोटिस भी प्रदर्शित कर दिये गये हैं.
*उपलब्ध क्वार्टरों की सूची व तल विवरण बीएसएल इंट्रानेट पर किया गया अपलोड :*
एस-1 से एस-11 ग्रेड के वे कर्मचारी, जो वर्तमान में सेक्टर-12 के चिन्हित क्षतिग्रस्त ब्लॉकों में निवासरत हैं, वे बीएसएल पोर्टल के माध्यम से 11 जनवरी (रात्रि 11:59:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं. बीएसएल प्रबंधन की ओर से इससे संबंधित सर्कुलर शनिवार को जारी कर दिया गया है. ऑनलाइन आवेदन चल रहा है. कर्मी अधिकतम 20 विकल्प क्रमवार ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं. उपलब्ध क्वार्टरों की सूची व तल विवरण बीएसएल इंट्रानेट पर अपलोड कर दिये गये हैं. इसको देखकर आवेदन किया जा सकता है.
*आवेदन करने से पूर्व क्वार्टरों का भौतिक सत्यापन कर लें कर्मी :*
बीएसएल प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को आवेदन करने से पूर्व क्वार्टरों का भौतिक सत्यापन करने की सलाह दी गयी है. क्वार्टर का आवंटन कर्मचारियों की वरिष्ठता के आधार पर किया जायेगा. आवंटन आदेश विकल्प भरते समय दर्ज किये गये ई-मेल आईडी पर ऑनलाइन माध्यम से संबंधित आवंटी को भेजा जायेगा. आवंटन आदेश प्राप्त होने के बाद संबंधित कर्मचारी को 10 दिनों के भीतर आवंटन को स्वीकार अथवा अस्वीकार करते हुए क्वार्टर अधिग्रहण के लिये आवेदन करना अनिवार्य होगा.
*कठिनाई की स्थिति में निर्धारित अवधि के भीतर टीए-आवंटन को सूचित करना होगा :*
आवंटन के संबंध में किसी भी असुविधा या कठिनाई की स्थिति में निर्धारित अवधि के भीतर टीए आवंटन अनुभाग को सूचित करना आवश्यक होगा. आवंटन स्वीकार किये जाने के बाद नये क्वार्टर के अधिग्रहण व पूर्व क्वार्टर के परित्याग की समस्त प्रक्रिया एचएआर2017 की संशोधित धारा 19 व 21 के अनुरूप ऑनलाइन माध्यम से की जायेगी.
*यदि कोई क्वार्टर अनधिकृत कब्जे में तो रिक्त कराने के बाद हीं कर्मी को कब्जा प्रदान :*
कर्मियों को क्वार्टर आवंटन करने के बाद यदि कोई क्वार्टर अनधिकृत कब्जे में पाया जाता है, तो उसके रिक्त अथवा निष्कासन के उपरांत ही संबंधित कर्मचारी को कब्जा प्रदान किया जायेगा. निर्धारित अवधि के भीतर यदि अनधिकृत कब्जा हटाया नहीं जा सका, तो सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से संबंधित कर्मचारी का नाम पुनः वरिष्ठता सूची में यथावत रखा जायेगा
असम के मोरीगांव जिले में आज सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 4:17 बजे आया, जिससे लोग नींद से जाग गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई।
भूकंप का केंद्र मोरीगांव में बताया गया है, जिसकी अक्षांश 26.37 डिग्री उत्तर और देशांतर 92.29 डिग्री पूर्व दर्ज की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप की गहराई करीब 50 किलोमीटर थी। झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए, फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं हैं।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...




























