Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 5 जनवरी 2026

सड़क सुरक्षा को लेकर गमहरिया में जागरूकता अभियान, पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों की दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में ट्रैफिक इंस्पेक्टर एवं गमहरिया थाना प्रभारी की उपस्थिति में TGS ग्रोथ शॉप, गमहरिया परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।



इस अभियान के दौरान आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात कानूनों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, तथा गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वालों को कानून द्वारा संरक्षण प्रदान किया जाता है।







अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और जनसुरक्षा को सुदृढ़ करना है।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking