Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 5 जनवरी 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सपरिवार फौजदारी दरबार में की पूजा-अर्चना, दुमका प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

 


भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थान बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे और सपत्नीक विधि विधान पूर्वक फौजदारी बाबा की पूजा अर्चना की। मुख्य चुनाव आयुक्त के बासुकीनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर दी गई थी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें मंदिर में पूजा अर्चना कराया गया।

पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि भोलेनाथ के बुलावे पर बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में सपत्नीक अच्छी तरह से पूजा अर्चना कर पाए।भोलेनाथ से कामना किया कि दुमका, झारखंड सहित पूरे देश वासियों का वर्तमान एवं भविष्य उज्जवल हो। साथ ही उन्होंने बताया कि वापस देवघर के तपोवन जाएंगे जहां बूथ लेवल ऑफिसर से संवाद करेंगे साथ झारखंड में होने जा रहे एसआईआर पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त वन विभाग के विश्रामगृह में कुछ देर के लिए रुके जहां दुमका जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। 

इस दौरान झारखंड चुनाव आयुक्त के रवि कुमार, दुमका उपयुक्त अभिजीत सिन्हा सहित दुमका एवं देवघर जिला प्रशासन की पूरी टीम मौजूद थी।




0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking