Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 5 जनवरी 2026

खरसावां प्रीमियर लीग सीजन-2 का शुभारंभ आठ टीमों के बीच होगा मुकाबला, खेल के क्षेत्र में बेहतर करियर की अपार संभावनाएं : सोनाराम बोदरा

खरसावां के अर्जुन स्टेडियम में रविवार को केपीएल ऑर्गेनाइजेशन कमिटी की ओर से आईपीएल की तर्ज पर आयोजित खरसावां प्रीमियर लीग (KPL) सीजन-2, 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मो. दिलदार, ऑल इंडिया आर्चरी एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी सुमंत चंद्र मोहंती एवं भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, फीता काटा तथा बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।





इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि क्रिकेट आज देश का सबसे लोकप्रिय खेल बन चुका है और खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भी बेहतर करियर बना सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से लक्ष्य निर्धारित कर खेलने की अपील की और खेल के साथ-साथ शिक्षा को भी समान रूप से आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम रोशन किया है।

वहीं जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मो. दिलदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच देने की है। इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने खेल गतिविधियों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

आठ टीमों के बीच होगा मुकाबला: खरसावां प्रीमियर लीग सीजन-2 में गरूड़ इलेवन, पैंथर्स, जेके सिक्सर, मिड नाइट, हाईबुरू, केसीएम, राइनोस और बीकेआर कंस्ट्रक्शन की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। प्रतियोगिता की सभी टीमों में स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व क्रिकेटर नीलकंठ मोहंती, नयन नायक, केपीएल ऑर्गेनाइजेशन कमिटी के अध्यक्ष विश्वजीत पात्र, सचिव महेश महतो, कोषाध्यक्ष धनंजय कर चौधरी, राकेश विषय, बैद्यनाथ नायक, शुभम दास सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।










0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking