दुमका: सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत दिनांक 05 जनवरी 2026 को दुमका में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी की शुरुआत नेशनल स्कूल से हुई, जो टॉवर चौक, टीन बाजार चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए जिला परिवहन कार्यालय, दुमका के पास आकर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए, जिससे शहरवासियों में जागरूकता देखने को मिली।
इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को नियमों के प्रति सजग किया जा सकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित करना एवं सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना रहा।








0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें