झारखंड : गढ़वा में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली। ओझा-गुणी और भूत-प्रेत के शक में बेटी की मौत का बदला लेने के लिए एक ग्रामीण की कनपट्टी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। भवनाथपुर थाना पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुये मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 3 जनवरी 2026 का है, जब भवनाथपुर–केतार मुख्य मार्ग के दुधमनिया घाट स्थित यात्री शेड से एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रूखी रजवार (निवासी मुरमाकला, पलामू) के रूप में हुई। सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी सीता रजवार की बेटी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। एक कथित ओझा मानमति कुंवर ने डलिया देखकर दावा किया कि घर के दक्षिण दिशा में रहने वाले व्यक्ति ने भूत लगाकर बच्ची को मारा है। इसी अंधविश्वास में सीता को यकीन हो गया कि ओझा-गुणी का काम करने वाला रूखी रजवार ही दोषी है। इसके बाद साजिश रची गई। बीते 2 जनवरी की रात आरोपी सीता और उसका ममेरा साला मनोज रजवार रूखी को बाइक पर बैठाकर ले गये, शराब पिलाई और नशे में धुत होने पर कनपट्टी में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है। पूछताछ में पुराने माओवादी संपर्क की भी बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में सीता रजवार (मुख्य आरोपी), मनोज रजवार और मानमति कुंवर (कथित ओझा) शामिल है।
सोमवार, 5 जनवरी 2026
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें