कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी दुमका द्वारा सोमवार को आत्मा सभागार, दुमका में किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शुभांकर गुप्ता द्वारा फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को खरीफ एवं रबी मौसम के प्रमुख फसल, खरपतवार, कीटों एवं रोगों तथा उनके उपचार के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर से आए डॉक्टर अनुपम आकाश, सहायक प्राध्यापक(वेजिटेबल साइंस) द्वारा कृषकों को उन्नत खेती के विषय मे विस्तार से बताया गया। साथ ही सब्जी/फसलों के उत्पादन में आने वाली कीट संबंधित समस्या, उसके रोकथाम, कीटनाशक के छिड़काव का सही समय एवं सही विधि के संबंध में जानकारी दी गयी। इस क्रम में कृषकों द्वारा खेती संबंधित विभिन्न समस्या, किट व्याधि से संबंधित, कीटनाशक संबंधित एवं कृषि संबंधित प्रश्नोत्तर किया गया।जिसके आलोक में डॉक्टर अनुपम आकाश एवं निरीक्षक कृष्णजुर्न सरकार द्वारा संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर किसानों को संतुष्ट किया गया।








0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें