मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण एसपी ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरा मामला नामकुम थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली प्रियंका कुजूर नाम की महिला अपने पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य कर रही थी।
इसी दौरान रवि कुजूर ने महिला पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला प्रियंका कुजूर का इलाज राँची के सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें