सरायकेला के नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश (IAS) का सरायकेला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेंबर के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महासचिव मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अरुण सेक्सरिया, उपाध्यक्ष जनक गोयल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल सहित राजकुमार अग्रवाल, पूनम चंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय सेक्सरिया, विकास चौधरी, ललित चौधरी एवं आषुतोष चौधरी उपस्थित रहे।
इस दौरान चेंबर अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश के साथ हुई मुलाकात अत्यंत सकारात्मक रही। उनके मार्गदर्शन में चेंबर ऑफ़ कॉमर्स और प्रशासन के बीच समन्वय एवं सहयोग को नई दिशा मिलेगी।
वहीं महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि प्रशासन के साथ मिलकर व्यापार, उद्योग और सामाजिक विकास के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि अभिनव प्रकाश के अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व से सरायकेला के समग्र विकास को गति मिलेगी।










0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें