Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 5 जनवरी 2026

शिबू सोरेन की जयंती पर जमशेदपुर में होगा “दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल कप–2026” क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन


झारखण्ड राज्य के जननायक एवं दिशोम गुरू शिबू सोरेन जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम जिला के तत्वावधान में “दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल कप–2026” दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 10 एवं 11 जनवरी 2026 को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में संपन्न होगी।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पूर्वी सिंहभूम जिला की कुल 16 टीमें भाग लेंगी। इनमें जिले के 11 प्रखंडों से 11 प्रखंड स्तरीय टीमें, 4 नगर क्षेत्रों से 4 नगरीय टीमें तथा 1 जिला स्तरीय टीम शामिल होंगी। खास बात यह है कि इस आयोजन में जिले के विधायकगण सहित जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के लगभग 240 पदाधिकारी खिलाड़ी के रूप में अपनी खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता नॉकआउट प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें प्रत्येक मैच 8-6 ओवर का होगा। हर मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट के समापन पर श्रेष्ठ बल्लेबाज, श्रेष्ठ गेंदबाज एवं प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के विजेता दल को ₹51,000 की नकद राशि के साथ दिशोम गुरू मेमोरियल कप प्रदान किया जाएगा, जबकि उप-विजेता दल को ₹31,000 की नकद राशि एवं दिशोम गुरू मेमोरियल कप से सम्मानित किया जाएगा।

टूर्नामेंट के पहले दिन 10 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे झंडोत्तोलन के पश्चात खेल का शुभारंभ होगा। वहीं, दूसरे दिन 11 जनवरी 2026 को अपराह्न 12:15 बजे दिशोम गुरू शिबू सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही जमशेदपुर के पूर्व शहीद सांसद सुनील कुमार महतो के जन्मदिवस पर भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। फाइनल मुकाबले से पूर्व जिले के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ महिला नेत्रियों के लिए फन गेम का भी आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता झारखण्ड आंदोलन की मूल भावना, एकता एवं अनुशासन को समर्पित है। साथ ही यह आयोजन पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, खेल भावना और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। 




0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking