Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 5 जनवरी 2026

झारखंड में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित

राँची : झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अधिकांश जिलों में पूरे दिन सूरज की किरणें दिखाई नहीं दीं। धूप नहीं निकलने और तेज ठंडी हवाओं के कारण कनकनी और ज्यादा महसूस की जा रही है। राजधानी रांची समेत कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में मौसम का यही हाल रहा। 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को भी सूबे के 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 



जिन जिलों में कोहरे का असर अधिक रहने की संभावना है, उनमें देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो शामिल हैं। तापमान में आई गिरावट पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। आज झारखंड में अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking