Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

न प्याज, न लहसुन और न ही पानी. तीन घंटे में ऐसे तैयार होता है देवघर का 'अट्ठे मटन'; अब मिलेगा GI टैग

 देवघर :* झारखंड के देवघर का प्रसिद्ध व्यंजन ‘अट्ठे मटन’ को इंटरनेशनल पहचान दिलवाने के लिए जीआई टैग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है. जीआई टैग मिल जाने के यह डिश ग्लोबल ब्रांड बन जाएगी.

इस डिश की खास बात यह है कि इसे बिना पानी के तीन घंटे तक पकाया है. ‘अट्ठे मटन’ की डिश सामान्य तौर पर बनने वाले मटन से बिल्कुल अलग है. इसका स्वाद और सुगंध भी अपने आप काफी लाजवाब होता है.

सबसे खास बात यह है कि इस मटन की डिश में प्याज, लहसुन और पानी का उपयोग बिल्कुल नहीं होता है और इसे खास तौर पर लोहे की कड़ाही में पकाया जाता है. शुद्ध घी में लगभग 3 घंटे धीमी आंच में पकने के बाद ‘अट्ठे मटन’ बनकर तैयार होता है. इसकी खुशबू और टेस्ट बिल्कुल ही खास होती है, जो कि मटन खाने के शौकीन लोगों की पहली पसंद है. इसे विशेष तौर पर मिट्टी के बर्तन (कुल्हड़) में ही परोसा जाता है.

अट्ठे मटन को मिलेगा GI टैग

रांची में देवघर की प्रसिद्ध ‘अट्ठे मटन’ बनाने वाले होटल संचालक राहुल ने बताया कि देवघर में बनने वाले अट्ठे मटन का स्वाद अब देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों तक पहुंच रहा है.अट्ठे मटन की खास रेसिपी की शुरूआत देवघर से हुई थी, जो अपने लजाबव स्वाद के चलते देश-दूनिया में एक अलग ही पहचान बना रही है. देश-दुनिया में इसे खूब पसंद किया जा रहा है. हालांकि, देवघर पहुंचने वाले लोग अट्ठे मटन खाना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं.

1 किलो अट्ठे मटन बनाने में लगता 400 ग्राम घी

इसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं. इतना ही नहीं, वह जाते-जाते खानसामा से रेसिपी जरूर पूछते हैं. अट्ठे मटन को लोहे की कढ़ाई में पकाया जाता है. प्रति एक किलो अट्ठे मटन को बनाने में करीब 300 से 400 ग्राम घी लगता है. बता दें कि झारखंड राज्य गठन के बाद सिर्फ सोहराई पेंटिंग को ही जीआई टैग मिल पाया है. अब झारखण्ड सरकार के साथ ही साथ राष्ट्रीय कृषि एवम भूमि विकास बैंक ने झारखंड के नौ बेहतरीन प्रोडक्ट्स के लिए जीआई टैग हासिल करने की लगभग सारी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है.

*जानें क्या-क्या है लिस्ट में शामिल*

इस लिस्ट में देवघर का प्रसिद्ध अट्ठे मटन भी शामिल है. इसके साथ ही झारखंड के सरायकेला जिला में मिलने वाली खास तरह की ‘कुचाई हल्दी’, सिमडेगा जिला में विशेष तौर पर तैयार किया जाने वाला ‘बीरू गमछा’, सिमडेगा की मीठी इमली और खूंटी जिले की ‘करणी शॉल’ सहित अन्य शामिल है.

पटना एयरपोर्ट पर यात्री की मौत? 40 मिनट तक तड़पती रही महिला, अस्पताल में दम तोडा़

पटना :* बेगुसराय के साहेबपुर कमाल की रहने वाली 61 वर्षीय निर्मला देवी स्पाइसजेट की फ्लाइट (SG-337) से मुंबई जाने वाली थीं। वह दोपहर 3:00 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। शाम करीब 4:30 बजे प्रस्थान क्षेत्र में अचानक उन्हें बेचैनी हुई और वह फर्श पर गिरकर छटपटाने लगीं।

हैरानी की बात यह है कि उस समय एयरपोर्ट टर्मिनल पर कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी तैनात नहीं था। स्थिति को बिगड़ता देख एयरपोर्ट प्रशासन ने लाउडस्पीकर पर अनाउंसमेंट किया और यात्रियों में से किसी डॉक्टर को मदद के लिए बुलाया। काफी देर बाद एक यात्री डॉक्टर ने आगे आकर महिला को सीपीआर (CPR) दिया, लेकिन तब तक स्थिति नाजुक हो चुकी थी।

एयरपोर्ट निदेशक चंद्र प्रताप द्विवेदी के अनुसार, महिला 4:40 बजे बेहोश हुई थीं, लेकिन एम्बुलेंस 10 मिनट बाद 4:50 बजे मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्हें राजाबाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ शाम 5:13 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि समय पर प्राथमिक उपचार मिलता तो जान बच सकती थी।

एयरपोर्ट निदेशक ने स्वीकार किया कि उस समय मेडिकल टीम की तैनाती नहीं थी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का पिछला चिकित्सा करार खत्म हो चुका है और नया करार मेदांता अस्पताल के साथ किया गया है। हालांकि, मेदांता ने अब तक डॉक्टरों की तैनाती शुरू नहीं की है, जिसके कारण यह शून्य स्थिति पैदा हुई।


पटना जैसा व्यस्त हवाई अड्डा, जहाँ से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं, वहाँ एक प्राथमिक चिकित्सा दल का न होना सुरक्षा में बड़ी चूक है। एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय मानक हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने का दावा करते हैं, वहीं राजधानी के मुख्य एयरपोर्ट पर चिकित्सा के नाम पर 'सन्नाटा' पसरा मिला।

इस घटना ने यात्रियों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। पीड़ित परिवार और अन्य यात्रियों ने सवाल उठाया है कि मेदांता के साथ करार होने के बावजूद ड्यूटी पर डॉक्टर क्यों नहीं थे? क्या एयरपोर्ट प्रशासन केवल कागजी खानापूर्ति में व्यस्त था और यात्रियों की जान को जोखिम में छोड़ दिया गया था?

निर्मला देवी की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव साहेबपुर कमाल में मातम छा गया है। पति चंद्रशेखर सहनी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि उन्होंने हवाई यात्रा इसलिए चुनी थी कि सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि एयरपोर्ट की लापरवाही उनकी जान ले लेगी।

18 जनवरी को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, धनबाद को मिलेगी हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस, दो ट्रेन छीन जाने के दर्द पर अमृत भारत एक्सप्रेस लगापायेगी मरहम

 धनबाद : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 से पहले रेल की राजनीति सरपट दौड़ रही है। इसका फायदा प.बंगाल के साथ ही झारखंड को भी मिल रहा है।

18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से एक साथ तीन नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें एक हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद होकर चलेगी।

तीन अमृत भारत ट्रेनों में- सियालदह- बनारस, संतरागाछी- तंबाराम और हावड़ा- आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इसका साथ ही एक पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है। हावड़ा से आनंद विहार के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन का लाभ धनबाद के यात्रियों को भी मिलेगा। इस ट्रेन के चलने से धनबाद वालों को दिल्ली की एक और साप्ताहिक ट्रेन मिल जाएगी।

हावड़ा आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 27 घंटे 40 मिनट में हावड़ा से आनंद विहार पहुंचाएगी। वापसी में 29 घंटे 15 मिनट में आनंद विहार से हावड़ा पहुंचेगी। धनबाद से आनंदविहार पहुंचने में 22 घंटे 50 मिनट तो वापसी में 24 घंटे 20 मिनट का समय लेगी।

हावड़ा दिल्ली के बीच अधिकतर ट्रेन प्रयागराज और कानपुर होकर चलती हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर और बरेली के रास्ते आनंद विहार तक चलेगी। 18 को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलने के बाद साप्ताहिक ट्रेन के रूप में चलने की आधिकारिक तिथि की घोषणा की जाएगी।

*धनबाद से छीनी दो ट्रेनों के दर्द पर अमृत भारत लगाएगी मरहम*

धनबाद से दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थी। इनमें एक स्लीपर स्पेशल तो दूसरी एक स्पेशल ट्रेन थी। यात्रियों के शानदार रिस्पांस के बाद भी दोनों ट्रेन छीन गई। दो ट्रेन छीन जाने के दर्द पर अमृत भारत एक्सप्रेस मरहम लगाएगी।

⏱️ हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल

ट्रेन संख्या 13065 (हावड़ा → आनंद विहार)

प्रस्थान: प्रत्येक गुरुवार, हावड़ा से रात 11:10 बजे

धनबाद आगमन: अगले दिन सुबह 3:55 बजे

आनंद विहार आगमन: अगले दिन रात 2:50 बजे

ट्रेन संख्या 13066 (आनंद विहार → हावड़ा)

प्रस्थान: प्रत्येक शनिवार, आनंद विहार से सुबह 5:15 बजे

धनबाद आगमन: अगले दिन सुबह 5:35 बजे

हावड़ा आगमन: दिन में 10:50 बजे

*स्टेशन ठहराव (हावड़ा से आनंद विहार तक)*

हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी- बैंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू (पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन), वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, निहालगढ़, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़ एवं गाजियाबाद।

केंद्रीय आम बजट रविवार, 1 फरवरी को पेश किया जायेगा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की घोषणा

बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से की जायेगी

पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा

दूसरा चरण  9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा

दिल्ली:  केंद्रीय आम बजट इस साल रविवार, 1 फरवरी को पेश किया जायेगा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सोमवार को इसकी औपचारिक घोषणा की.  अहम बात यह है कि संसदीय इतिहास में पहली बार रविवार को केंद्रीय बजट पेश होगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी. अपना 9वां बजट बजट पेश करते ही निर्मला सीतारमण मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के नजदीक पहुंच जायेगी. बता दें कि पूर्व पीएम मोरारजी देसाई के नाम वित्त मंत्री के रूप में  कुल 10 बजट पेश किये जाने की रिकार्ड है.  

बजट सत्र का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के का अभिभाषण  से होगा. वह लोकसभा कक्ष में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी.  राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद  वित्त मंत्री संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर सकती हैं.  संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पूर्व में बता चुके हैं कि बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा. सत्र को दो चरणों में चलेगा

पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा. 13 फरवरी के बाद सत्र स्थगित रहेगा. सत्र 9 मार्च को दोबारा शुरू होगा. दूसरा चरण  9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा.

रामगढ़ः बरकाकाना स्टेशन पर ट्रेन से 79.7 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़ : आरपीएफ की टीम ने बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन की जेनरल बोगी से 79 किला 700 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. घटना रविवार रात की है. ट्रेन रात करीब 21.57 बजे जैसे की प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंची आरपीएफ टीम ने रामगढ इंड के पास जनरल कोच में एक संदिग्ध व्यक्ति को पुराने कपड़े की गठरी को चढाते हुए दिखा. पास जाने पर गठरी से कुछ गंध आ रही थी. शंका होने पर टीम उस ओर बढ़ी, यह देख उक्त यात्री भागने लया. टीम ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और बोगी से कपड़े की गठरी को उतार लिया.


तलाशी लेने पर गठरी से 79 पैकेटों में करीब 79 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया. पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जिलोन बताया. वह मध्य प्रदेश के कटनी के बरही थाना क्षेत्र के खेरेनी गांव का रहने वाला है. आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आरपीएफ पोस्ट ले गई. इसकी सूचना तुरंत रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव व पतरातू इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को दी गई.

आरपीएफ टीम ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ जीआरपी थाना में मामाला दर्ज कराकर उसे जीआरपी थाना को सौंप दिया गया. बरामद गांजा की बाजार कीमत करीब 39,85,000 रुपये आंकी गई. छापेमारी में आरपीएफ बरकाकाना पोस्ट के उप निरीक्षक केपी मीना, आरक्षी कपिल देव यादव, स्टेशन गार्डिंग स्टाफ आरक्षी महेश यादव समेत अन्य शामिल थे.

रामगढ़ः बंद फैक्ट्री में अपराधियों का धावा, गार्डों को बंधक बना तांबा-पीतल के पार्ट्स ले गए

झारखंड : रामगढ़ जिले के छत्तमांडू के समीप बंद पड़ी दयाल एलाय एंड स्टील कास्टिंग्स फैक्ट्री में रविवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. रात करीब ढाई बजे आठ से नौ की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने फैक्ट्री की पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में तैनात सुरक्षा गार्डों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया. उस समय फैक्ट्री में आठ-नौ सुरक्षा गार्ड तैनात थे.

अपराधियों ने सभी सुरक्षा गार्डों के मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद उनलोगों एक मालवाहक पिकअप वाहन फैक्ट्री परिसर में मंगाया और वहां रखे तांबा व पीतल के कीमती कल-पुर्जों को वाहन में लोड करना शुरू किया. करीब एक घंटे तक अपराधी फैक्ट्री परिसर में बेखौफ होकर सामान लोड करते रहे और सामान लेकर फरार हो गए.

झारखंड

रामगढ़ः बरकाकाना स्टेशन पर ट्रेन से 79.7 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

झारखंड न्यूज़

रामगढ़ः बरकाकाना स्टेशन पर ट्रेन से 79.7 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द, 28 फरवरी तक चुनावी प्रक्रिया होगी पूरी!

झारखंड न्यूज़

निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द, 28 फरवरी तक चुनावी प्रक्रिया होगी पूरी!फैक्ट्री से जुड़े लोगों और देखरेख करने वाले प्रबंधन के अनुसार, अपराधी लगभग 25 से 30 लाख रुपये मूल्य के तांबा व पीतल के पार्ट्स ले गए हैं. जिस तरीके से केवल कीमती धातुओं को निशाना बनाया गया, उससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों को पहले से फैक्ट्री के बारे में जानकारी थी. अपराधियों ने फैक्ट्री परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर बॉक्स भी अपने साथ ले गए. अपराधियों के जाने के बाद सुरक्षा गार्ड किसी तरह कमरे से बाहर निकले और फैक्ट्री प्रबंधन व रामगढ़ थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. रामगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की.

निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द, 28 फरवरी तक चुनावी प्रक्रिया होगी पू

 राँची: झारखंड में लंबे समय से लंबित निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसके अनुसार 28 फरवरी तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने 18 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र और निकाय चुनाव पर सहमति दे दी है. अब राज्य सरकार निकाय चुनाव से संबंधित प्रस्ताव को राज्य निर्वाचन आयोग को भेज देगी. इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी. इससे पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने पिछले दिनों उच्चस्तरीय बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की थी.

मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप, पीएम मोदी गरीबों की नहीं, कॉर्पोरेट्स घरानों की मदद करना चाहते हैं

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने MNREGA फंड में कटौती किये जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा को गरीब विरोधी करार दिया. आरोप लगाया कि पीएम मोदी गरीबों की मदद करने के बजाय कॉर्पोरेट्स घरानों की मदद करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

खड़गे ने कहा, वे MNREGA के लिए फंड में कटौती करने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मैं इसकी निंदा करता हूं. कहा कि यह लड़ाई आखिर तक जारी रहेगी. हम इसे यहीं नहीं छोड़ेंगे.इससे पहले भी मल्लिकार्जुन खड़गे MNREGA का नाम बदलने को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हुए थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि MGNREGA गरीबों के लिए जीवन रेखा है. वे(भाजपा सरकार) जानबूझकर इसे खत्म कर रहे हैं.

आरोप लगाया था कि मोदी सरकार गरीब ग्रामीणों और खेतिहर मजदूरों को अमीरों का गुलाम बनाने पर तुली हुई है. इसीलिए हम MNREGA कानून को बनाये रखने की लड़ाई लड़ी है और लड़ रहे है.मल्लिकार्जुन खड़गे MNREGA का नामकरण VB G-RAM-G Act करने का विरोध करते हुए कहा कि  इसके(MNREGA) सभी प्रावधान यथावत रहने चाहिए.  

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा में 90 प्रतिशत केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राज्य सरकार का योगदान होता था, लेकिन अब VB G-RAM-G Act में इसे बदलकर 60-40 कर दिया गया है.

मतलब साफ है कि वे राज्यों की मदद नहीं करना चाहते. वे राज्य सरकारों से पैसा चाहते हैं और अपना योगदान कम करना चाहते हैं. वे गरीबों का भला नहीं चाहते.

सरायकेला-खरसावां: इमली चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, नियम तोड़ने वालों की काउंसलिंग व ऑनलाइन चालान

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत 12 जनवरी को गम्हरिया प्रखंड के आदित्यपुर नगर क्षेत्र स्थित इमली चौक में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरीजा शंकर महतो के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वाहन चालकों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, लापरवाह ड्राइविंग और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही हिट एंड रन मामलों, गुड समैरिटन कानून तथा मोटरयान अधिनियम के तहत दंडात्मक प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।


इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की मौके पर काउंसलिंग की गई तथा कुछ मामलों में ऑनलाइन चालान की कार्रवाई भी की गई। ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन के माध्यम से गम्हरिया एवं आदित्यपुर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया और सूचनात्मक पंपलेट का वितरण किया गया।



जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा व अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखने तथा नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा टीम के पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे।

झारखंड बीजेपी: चुनावी बिगुल बजा, 14 को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड बीजेपी में संगठनात्मक चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. 

13 जनवरी को नामांकन, जांच और वापसी होगी, जबकि 14 जनवरी को नये प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा की जाएगी. इधर झारखंड बीजेपी की कमान किस नेता को सौंपी जाएगी, इस पर सियासी हलचल तेज हो गई है.

Breaking