बाहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बाहरागोड़ा थाना में शनिवार को होली व ईद को लेकर शांति समिति का एक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा होली के इस पर्व को खुशियों के साथ और एक दूसरे को गले लगाकर मनायें एवं नशे से दूर रहें. साथ ही उन्होंने लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग की अपील की ताकि होली एक सुखद और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जा सके.वहीं बैठक में अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा ने होली को आपसी भाईचारे और रंगों का त्यौहार बताते हुए कहा कि इसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भी होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाएगी, जैसा कि पिछले साल हुआ था. वहीं थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने कहा कि तेज बाइक राइडिंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी. साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है.हुड़दंगियों व अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की खास नजर हुड़दंगियों पर रहेगी.इस मौके पर स्वपन कुमार महतो,असित मिश्रा,आदित्य प्रधान,शंकर हालदार,चंडी चरण साहू, बापटू साव,तापस महापात्र,बिजली आलम,परवेज आलम,राजकुमार कर,मिंटू पाल,खितिस मुंडा,पिकलु घोष,नानी गोपाल घोष, हेमकांत भुईयाँ आदि उपस्थित थे.
शनिवार, 8 मार्च 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें