सोमवार, 14 अप्रैल 2025
Home »
बहरागोड़ा
» बांग्लादेश:-बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना गिरफ्तार हो सकती हैं शेख हसीना…
बांग्लादेश:-बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना गिरफ्तार हो सकती हैं शेख हसीना…
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना और भतीजी ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक के नाम गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। खबर है कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक अदालत ने यह वारंट आज जारी किया। 50 अन्य लोगों के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया। इन सभी पर इल्जाम है कि राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग करते हुये जमीन का अवैध अधिग्रहण किया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका मेट्रोपोलिटन सीनियर स्पेशल जज जाकिर हुसैन ने भ्रष्टाचार के तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इन मामलों में शेख हसीना, उनकी बहन और भतीजी सहित कुल 53 लोगों के खिलाफ एंटी करप्शन कमीशन (ACC) ने चार्जशीट दाखिल की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक मामले की अगली सुनवाई की तारीख 27 अप्रैल को तय की गई है। खबर है कि शेख हसीना इस समय भारत में पनाह लिये हुये हैं। बीते फरवरी में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा था कि “यूनुस सरकार ने देश को आतंकवाद और अराजकता का अड्डा बना दिया है।” उन्होंने यह भी वादा किया कि वे जल्द बांग्लादेश लौटेंगी और सभी पीड़ितों को न्याय दिलायेंगी।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें