सोमवार, 14 अप्रैल 2025
Home »
बहरागोड़ा
» मुर्शिदाबाद:-मुर्शिदाबाद में हमारे खिलाफ जैसे यु’द्ध छेड़ दिया, पेट्रोल ब’म और पत्थरों से हुए ह’मले : DIG
मुर्शिदाबाद:-मुर्शिदाबाद में हमारे खिलाफ जैसे यु’द्ध छेड़ दिया, पेट्रोल ब’म और पत्थरों से हुए ह’मले : DIG
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज इलाके में भड़की हिंसा के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से BSF यानी सीमा सुरक्षा बल की नौ कंपनियों को तैनात किया गया है। BSF के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के DIG और PRO नीलोत्पल कुमार पांडेय ने कहा कि जवानों के पहुंचने पर अराजक तत्वों ने हमारे खिलाफ जैसे युद्ध छेड़ दिया। हमारी पेट्रोलिंग पार्टी पर ईंट-पत्थरों के साथ पेट्रोल बम फेंके गए। हमला करने वाले वही लोग हैं, जो इलाके में लगातार कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।
DIG ने बताया कि हालांकि इस हमले में किसी भी BSF जवान के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। भारी पथराव में कुछ जवानों को मामूली चोटें आई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए BSF ने सुसूतिया और शमशेरगंज थाना क्षेत्र सहित आसपास के संवेदनशील इलाकों में अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है। BSF ने माना है कि स्थानीय लोग डरे हुए हैं। इस डर को दूर करने और विश्वास बहाल करने के लिए जवान लगातार इलाके में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। BSF के DIG ने बताया कि हम राज्य पुलिस के साथ मिलकर समन्वय में काम कर रहे हैं ताकि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सके। शुरुआती दौर में प्रशासन के आग्रह पर दो कंपनियों को मौके पर भेजा गया था। जब हालात बिगड़ने लगे तो अतिरिक्त बलों की तत्काल तैनाती की गई। अब सभी संवेदनशील इलाकों और संभावित हॉटस्पॉट्स पर BSF की तैनाती की गई है।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें