जमशेदपुर से भाजपा के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है। सांसद श्री बिद्युत बरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार दिये जाने को लेकर ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ताओं हर्षित एवं गौरवान्वित हैं। भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव ने सांसद श्री बिद्युत बरण महतो रत्न दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रिय सांसद श्री बिद्युत बरण महतो को सम्मान मिलना पूरे भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के लिए गर्व का विषय है। अपने कार्यकुशलता, योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की समस्याओं के प्रति दूरदर्शी सोच रखने वाले सांसद श्री बिद्युत बरण महतो के कार्यों को बड़े मंच से सराहना और सम्मान मिलना उनके विकास कार्यों के प्रति सजगता को प्रदर्शित करता है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव ने कहा कि सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने अपने कार्यकाल में जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के साथ साथ झारखंड में जनता की जरुरतों को प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान करने का प्रयास किया है। उन्होंने ने सांसद श्री बिद्युत बरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सभी ग्रामीण जिला भाजपा की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है
ज्ञात हो कि संसद रत्न पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2010 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सुझाव पर ‘प्राइम पॉइंट फाउंडेशन’ और ई-मैगज़ीन ‘प्रीसेंस’ द्वारा की गई थी. तब से अब तक 125 पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें व्यक्तिगत सांसदों के साथ स्थायी संसदीय समितियाँ भी शामिल रही हैं.
इस पुरस्कार के लिए नामांकन एक स्वतंत्र जूरी समिति द्वारा किया जाता है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर करते हैं. समिति में पूर्व पुरस्कार विजेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और संसदीय मामलों के जानकार शामिल रहते हैं. नामांकन पूरी तरह से सांसदों की संसदीय कार्यप्रदर्शन पर आधारित होता है, जिसमें बहसों की संख्या, पूछे गए प्रश्न और प्रस्तुत निजी विधेयकों की गिनती प्रमुख संकेतक हैं. यह आंकड़े लोकसभा व राज्यसभा सचिवालय और PRS लेजिस्लेटिव रिसर्च से लिए जाते हैं.
इस वर्ष संसद रत्न के लिए कुल 17 सांसदों और दो स्थायी समितियों को चयनित किया गया है. इनमें झारखंड के देवघर से सांसद निशिकांत दूबे का नाम भी शामिल है.
सोमवार, 19 मई 2025
Home »
जमशेदपुर
» जमशेदपुर:-संसद रत्न से नवाजे जायेंगे श्री बिद्युत बरण महतो, भाजपा ने कहा पुरस्कार मिलना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और गर्व का विषय....
जमशेदपुर:-संसद रत्न से नवाजे जायेंगे श्री बिद्युत बरण महतो, भाजपा ने कहा पुरस्कार मिलना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और गर्व का विषय....
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें