आदित्यपुर। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आरडीएक्स गजानन बॉयज क्लब की ओर से अन्नपूर्णा प्रांगण में भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया गया। उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम की सांसद श्रीमती जोबा माझी ने किया। इस मौके पर झामुमो जिला युवा अध्यक्ष भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने सांसद को गुलदस्ता भेंट कर मंच पर सम्मानित किया।
पूजा समिति के अध्यक्ष नयन कैबर्तो, उपाध्यक्ष विकास तिवारी एवं राजू महतो, सचिव सोमनाथ कंसारी, उप सचिव ओम महादेव व विकास कंसारी तथा कोषाध्यक्ष अमित प्रजापति के नेतृत्व में संपूर्ण तैयारी की गई थी।
समारोह में झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुशीला तांती, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि के.पी. सोरेन, संगठन सचिव गुरमीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनोहर कर्मकार, किसान मोर्चा सचिव सुभाष महतो, महिला सचिव बैजंती बारी, अनिता केराई, सोना मनी देवी, नेता छोटू राम, चुलबुली, कल्पना महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आदित्यपुर क्षेत्र के बस्तीवासियों ने भी श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा में भाग लिया।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें