Advertisement

Advertisement

Advertisement

शनिवार, 22 नवंबर 2025

सरायकेला प्रशासन का एक्शन: अवैध शराब कारोबार पर संयुक्त छापेमारी अभियान

सरायकेला–खरसावाँ: उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह के निदेशानुसार तथा अधीक्षक, उत्पाद विभाग, सरायकेला के पर्यवेक्षण में प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में आज दिनांक 22.11.2025 को चांडिल थाना अंतर्गत आसमबनी जंगल स्थित जरियाडीह एवं खोखोडीह में अवैध शराब अड्डों पर संयुक्त छापेमारी अभियान संचालित किया गया। छापेमारी के क्रम में अवध चुसाई शराब लगभग 50 लीटर बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा लगभग 400 किलोग्राम जवा महुआ को स्थल पर ही विनष्ट किया गया। 


अवैध शराब निर्माण व विक्रय में संलिप्त अड्डा संचालक के विरुद्ध बिहार-झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है। 

इस सम्बन्ध में उत्पाद अधीक्षक श्री सौरव तिवारी ने कहा है की उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के उन्मूलन हेतु इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking