Advertisement

Advertisement

Advertisement

रविवार, 7 दिसंबर 2025

Bahragora: जननायक ‘कुनु बाबू’ की प्रतिमा को अर्जुन मुंडा ने किया अनावरण............

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरा पंचायत के पाथरा चौक में रविवार को स्वर्गीय द्विजेन कुमार षडंगी (कुनु बाबू) का मुर्ति अनावरण समारोह आयोजित हुई।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा शामिल हुए।अर्जुन मुंडा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया फिर मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित हुई।स्वर्गीय द्विजेन कुमार षडंगी के मूर्ति पर मुख्य अतिथि समेत तमाम लोगों ने माला पहनाया। सभी अतिथि मंच की और बढ़ गेए मंच में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और शाल देकर स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय कुनु बाबू की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि कुनु बाबू एक साइलेंट कर्मी थे।उन्होंने गरीबों और वंचितों की आवाज न्यायालय और समाज में बुलंद की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि मूर्ति अनावरण पर जुटी विशाल भीड़ इस बात का सबूत है कि कुनु बाबू ने चुपचाप काम करते हुए लोगों के हृदय में अमिट स्थान बनाया।कुनु बाबू का जन्म 10 नवंबर 1951 को हुआ और उनका निधन 19 दिसंबर 2022 को हुआ। उन्होंने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के सानिध्य में समाजसेवा के गुर सीखे। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पैतृक गांव गन्डानाटा से मुखिया चुनाव लड़ा और अगले 29 वर्षों तक लगातार मुखिया रहे। वे बहरागोड़ा विधानसभा सहित पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और वंचितों की आवाज बने। संथाल समाज के साथ उनका गहरा जुड़ाव उनकी राजनीतिक शक्ति और जनता से सहज जुड़ाव का प्रमाण है।स्वर्गीय कुनु बाबू के पुत्र ऋषि षडंगी ने कहा कि उन्होंने पिता के कार्यों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 25 वर्षों तक मीडिया इंडस्ट्री में काम करने के बाद, अब वे भाजपा से जुड़कर क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद के पुत्र कुणाल महतो, जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू,स्वर्गीय कुनु बाबू की पत्नी सुस्मिता सारंगी, पुत्री रुचि सारंगी, परमेश्वर हेंब्रम, आशुतोष मिश्रा, मनोज गिरी,धनेश्वर मुर्मू, संजय प्रोहराज,आनंद अग्रवाल, चितरंजन महापात्र और अन्य गणमान्यजन सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking