Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शुक्रवार, 20 जून 2025
बहरागोड़ा: गुहियापाल मुख्य सडक काट कर पाइपलाइन बिछाने से सड़क हुई जर्जर, ग्रामीणों को परेशानी
झारखंड-बंगाल बॉर्डर स्थित नामशोल के पास भीषण सड़क हादसे में शिकार हुए ९ लोगों
नीमडीह : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के तिलाईटाड़ गांव से गुरुवार को एक बोलेरो वाहन (जेएच 05 डीबी-7466) से नौ लोग बारात लेकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर स्थित अदाबना गांव गए थे। बारात में शामिल यह सभी लोग शुक्रवार सुबह लौटते समय एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए।
सुबह लगभग 7:00 बजे के करीब जब सभी लोग एनएच-18 पर झारखंड-बंगाल बॉर्डर स्थित नामशोल के पास से गुजर रहे थे तभी उनकी बोलेरो वाहन की आमने-सामने की टक्कर एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर (ओडी09वी-9281) से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर भी पलट गया और बोलेरो में सवार सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बीरु महतो (बोलेरो मालिक), बांका उर्फ चंद्रमोहन महतो, अजय महतो, विजय महतो, सपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चितरंजन महतो और मुंडा उर्फ कृष्णा महतो के रूप में हुई है। सभी मृतक सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाईटाड़ गांव के महतो टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया अस्पताल भेजा गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे तिलाईटाड़ गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही गांव के नौ युवकों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
गुरुवार, 19 जून 2025
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के बीसीए विद्यार्थियों की शानदार प्लेसमेंट उपलब्धि
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के स्कूल ऑफ आईटी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट अकादमिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की सफलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। विश्वविद्यालय के बीसीए छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों टीसीएस (TCS) और विप्रो (WIPRO) में शानदार प्लेसमेंट प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इनका चयन 3.5 लाख के एनुअल पैकेज पर हुआ हैI
इस वर्ष कुल 41 विद्यार्थियों का चयन इन दो प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्लेसमेंट सेल की अथक कोशिशों और विश्वविद्यालय प्रबंधन के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर माननीय रजिस्ट्रार श्री नागेन्द्र कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, "यह पूरे विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हमारे विद्यार्थियों ने न केवल अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है, बल्कि देश की शीर्ष कंपनियों की प्रतिस्पर्धी प्लेसमेंट प्रक्रिया में भी अपनी योग्यता सिद्ध की है। मैं सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ और स्कूल ऑफ आईटी व प्लेसमेंट सेल को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई देता हूँ।"
स्कूल ऑफ आईटी के डीन डॉ. रंजन कुमार मिश्रा ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभी कई और विद्यार्थियों की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही और अच्छे परिणाम सामने आएंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा, "यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों द्वारा दी गई निरंतर मार्गदर्शना, प्लेसमेंट सेल के योजनाबद्ध प्रयास और विश्वविद्यालय प्रबंधन के हरसंभव सहयोग का प्रतिफल है। हमारा निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को वैश्विक औद्योगिक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाए और उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर प्राप्त हो।"
टीसीएस में चयनित विद्यार्थियों में राषि तिवारी, किम शर्मा, शिवानी, अनुप्रिया रानी, मो० फ़ज़ल, कुणाल सेन, कैफ़ ख़ान, मोनिका पोद्दार, मीर आलमगीर, सिमरन कुमारी, श्रेयशी महान्ती, हर्ष दुबे, सैफ़ ख़ान, हिमांशु पांडेय, जे हेमा, पूजा साहू, लतीफुल रहमान, विकास यादव, निशा महतो, तालिया इक़बाल और अन्य शामिल हैं। वहीं विप्रो में चयनित विद्यार्थियों में मो० राशिद हैदर, निशांत कुमार, चेतन नायक, ताहा नसीम, राहुल मंडल, श्रुति मिश्रा, रीमा पोद्दार और अन्य शामिल हैं।
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय सदैव अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल उन्नयन कार्यक्रम, उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण और प्लेसमेंट तैयारियों को अपनी शिक्षा प्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाकर विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी कॉर्पोरेट दुनिया के लिए सशक्त बनाता रहा है।
इस शानदार उपलब्धि के साथ विश्वविद्यालय ने क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को फिर एक बार सिद्ध किया है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर प्लेसमेंट अवसर प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
बहरागोड़ा:-लगातार बारिश से बिगड़ा नदियों का मिज़ाज.......
जिले में लगातार हो रही वर्षा से जलस्तर में वृद्धि, उपायुक्त ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश...
राज्य के अन्य जिलों की भांति सरायकेला-खरसावां जिले में भी लगातार हो रही भारी वर्षा और बदलते मौसम के कारण नदियों एवं नालों के जलस्तर में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने जिले के संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत राजनगर रोड, परडीह काली मंदिर, चांडिल, गम्हरिया स्थित टिस्को हाउसिंग कॉलोनी तथा आदित्यपुर क्षेत्र के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं किसी प्रकार की जनहानि न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने विशेष रूप से ऐसे स्थानों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए जहां नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है अथवा जहां सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।
उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कीं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि जलमग्न सड़कों या नदी किनारे बसे गांवों में लोगों को सतर्क करते हुए उनके आवागमन पर नियंत्रण रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
इसके अतिरिक्त, उपायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। राहत शिविरों की व्यवस्था करते हुए प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा तथा अन्य आवश्यक सेवाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं।
*============================*
Adityapur : नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है
आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले में लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता, अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की एवं आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ आसंगी, कुलुपटांगा, राधा स्वामी मार्ग, रायडीह बस्ती जयप्रकाश उद्यान के तटीय इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ज्यादा पानी से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर आसपास क्षेत्र की वस्तु स्थिति को जाना। बाढ़ से बचाव के लिए शेल्टर होम की जांच की गई। एसडीएम निवेदिता ने बताया कि नदियों का जलस्तर अभी डेंजर जॉन लेवल से पार नहीं हुआ है, अगर लगातार बारिश होती है तो डेंजर जॉन लेवल पार कर जाएगी। इसमें सावधानी बरतने के लिए माईकिंग के द्वारा अनाउंस करवाया जा रहा है, नदी किनारे रह रहें लोगों को भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
पोटका:-सांसद श्री विद्युत वरण महतो की संवेदनशील पहल: जहरीले सांप के डंसने से पीड़ित श्रावण मुंडा का 46,000/- रुपये का बिल माफ.....
बुधवार, 18 जून 2025
लगातार बारिश से जलस्तर में वृद्धि, संभावित बाढ़ खतरे को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा के दृष्टिगत दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश...
अचानक बदलते मौसम के कारण जिले में हो रही लगातार बारिश से नदियों, डैमों एवं तालाबों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। संभावित बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के वरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ आपात बैठक की।
बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को नदी क्षेत्र के आसपास के इलाकों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने तथा पूर्व चिन्हित राहत शिविरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। कच्चे मकानों में निवास करने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थलों पर स्थानांतरित करने, बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आवश्यक खाद्य सामग्री, पेयजल एवं चिकित्सा सहायता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों, सभी अंचलाधिकारियों (सीओ) और प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को चौबीसों घंटे सतर्क रहने और तत्काल निर्णय लेने की स्थिति में रहने को कहा गया है। उपायुक्त ने कहा कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है, इस निमित्त सभी संबंधित विभाग एहतियाती एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
*बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा बिंदुवार चर्चा कर निम्नलिखित निर्देश दिए गए...* 👇🏼
▪️ बाढ़ संभावित सभी निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान सुनिश्चित की जाए।
▪️ शहरी क्षेत्रों में जल निकासी हेतु पंपों की उपलब्धता और कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए।
▪️ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत-बचाव के लिए सभी आवश्यक उपकरण, नाव, गौतखोर की तैयारी रखे।
▪️ नगर निकायों के माध्यम से नालों की सफाई एवं अवरोध हटाने की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए।
▪️ प्रत्येक प्रखंड स्तर पर 24x7 नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखा जाए।
▪️ वर्षा एवं जलस्तर की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, साथ ही फील्ड टीमों की तैनाती संवेदनशील क्षेत्रों में सुनिश्चित की जाए।
▪️ संभावित प्रभावित क्षेत्रों में माइक, सोशल मीडिया, मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों (मुखिया, वार्ड सदस्य एवं स्वयंसेवकों आदि) के माध्यम से चेतावनी संदेश प्रसारित किया जाए।
▪️ संभावित प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी राहत शिविरों की पहचान कर पेयजल, भोजन, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
▪️ निकासी हेतु स्थानीय पुलिस एवं सिविल डिफेंस की मदद से पूर्व नियोजित कार्य योजना तैयार की जाए।
▪️ स्वास्थ्य विभाग: आवश्यक चिकित्सा दल एवं आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
▪️ बिजली विभाग: जलमग्न क्षेत्रों में विद्युत सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य हेतु तैयारी सुनिश्चित करें।
▪️ PHED: स्वच्छ पेयजल आपूर्ति एवं जल स्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
▪️ पथ निर्माण विभाग: पुल-पुलिया एवं सड़कों की स्थिति की निगरानी करें एवं क्षतिग्रस्त संरचनाओं की सूचना तत्काल दें।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने यह भी कहा कि किसी भी घटना जैसे जलजमाव, तटबंध क्षति, निकासी प्रक्रिया या राहत वितरण की स्थिति में तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष को रिपोर्ट करें।उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को सतर्क मोड में रहने तथा आमजन की सुरक्षा हेतु समुचित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त (नगर निगम आदित्यपुर) श्री रवि प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला- चांडिल, सिविल सर्जन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी कार्यपालक दंडाधिकारी, सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*============================*
राम रतन महतो ने कहा 22 जून को आजसू पार्टी बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी
आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष सह संयोजक श्री राम रतन महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आगामी दिनांक 22 जून को आजसू पार्टी बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी और ये कार्यक्रम हरिवंश ताना भगत indor स्टेडियम खेल गांव रांची मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड प्रदेश से आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं जमावड़ा होगा। स्थापना दिवस को पार्टी बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी झारखंड स्वाभाविक राज्य नहीं है। अलग राज्य के आंदोलन में आजसू के नौजवानों के कुर्बानी के बदौलत झारखंड अलग राज्य बना। आंदोलन काल में आजसू के नौजवानों ने अपना बलिदान दिया घर बार छोड़े अपनी जवानी कुर्बान की अपना सर्टिफिकेट जलाया आर्थिक नाकेबंदी की तब जाकर सरकार अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर स्वीकार किया। बलिदान दिवस के अवसर पर आजसू का संघर्ष के इतिहास का बोध कार्यकर्ताओं को कराया जायेगा साथ ही वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल की समीक्षा किया जाएगा
मौसम विभाग की चेतावनी: 18 से 20 जून तक भारी बारिश और तेज़ हवा का पूर्वानुमान, आमजन रहें सतर्क..
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में दिनांक 18, 19 एवं 20 जून को तेज़ हवा चलने एवं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।
इसी को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री नितीश कुमार सिंह ने समस्त ज़िलेवासियों से सतर्क रहने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को एहतियातन आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने का निर्देश भी दिया है, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या क्षति से बचा जा सके।
⚠️ आमजन के लिए आवश्यक सावधानियाँ:
1. अत्यावश्यक कार्यों को छोड़कर घर से बाहर निकलने से परहेज करें।
2. बिजली के खंभों, पेड़ों, नालों व जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
3. बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
4. खुले स्थानों, नदी-नालों, पुलों आदि से दूर रहें।
5. प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।
सभी नागरिकों से अपील है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
=================================
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
गुडाबांदा संवाददाता:-बिसाल गुडाबांदा:- गुडाबांदा प्रखंड के स्वर्गचिड़ा गाँव में जंगली हाथियों का आतंक आज सुबह में हुई, जब एक आदमी...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
खरसावां। खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वप...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरागाड़िआ पंचायत अंतर्गत आमडींगा गांव के निवासी युवक कुना देहूरी(28) का शव उड़...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-बेबाशीष नायक बहरागोड़ा:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गाडेय विधायक कल्पना सोरेन को बहरागोड़ा में जोरदार स्...