पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसु पार्टी का सुप्रीम सुदेश महतो, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, जनता दल यूनाइटेड के विधायक सरयू राय पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस महजूद रहें।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025
जमशेदपुर: अपने गांव के जाहेरस्थान में पूजा-अर्चना कर नामांकन दाखिल करने निकले भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन।
अपने गांव के पारंपरिक और पवित्र स्थल जाहेरस्थान में पूजा-अर्चना के बाद भारतीय जनता पार्टी के घाटसीला विधानसभा के उपचुनाव के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने आज उत्साह और उमंग के माहौल में नामांकन दाखिल करने घाटशिला निकल पड़े।
पूजा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई इस पूजा में श्री सोरेन ने क्षेत्र की शांति, विकास और जनता की समृद्धि की कामना की।इसके बाद समर्थकों के जुलूस के साथ वे नामांकन स्थल के लिए रवाना हुए।बाबूलाल सोरेन ने मौके पर कहा कि यह चुनाव जनता के विकास, अधिकार और सम्मान की लड़ाई है।
खरसावां की बेटी सुस्मिता षाड़ंगी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, NIT राउरकेला से अंग्रेजी साहित्य में की पीएचडी
खरसावां की मूल निवासी बच्ची सुस्मिता षाड़गी ने पिछले सोमवार को एनआईटी राउरकेला से एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की। उन्हें अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनके शोध प्रबंध की जांच साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, यूके और एनआईटी तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु के प्रोफेसरों ने की। उन्होंने आईआईटी भुवनेश्वर के डॉ. ए.के. रथ और एनआईटी राउरकेला की प्रो. सीमाता मोहंती की देखरेख में अपनी पीएचडी की डिग्री पूरी की। स्कूल के दिनों से लेकर एमए पूरा करने तक, अपनी पूरी शैक्षणिक यात्रा के दौरान, सुस्मिता ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और इस दौरान NET और GATE परीक्षाओं जैसी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। वर्तमान में, वह बापूजी डिग्री कॉलेज, चेंडीपाड़ा, अंगुल में अंग्रेजी की व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। सुस्मिता स्वर्गीय राम नाथ सारंगी की पोती और कुमारसाही के आशीष कुमार षाड़गी की बेटी हैं।
खरसावां के मूल निवास शहरी क्षेत्र के कुम्हार साई, वर्तमान उड़ीसा राज्य के राउरकेला के आशीष कुमार षाड़ंगी, को बेटी कुमारी सुष्मिता षाड़ंगी के इस उपलब्धि हासिल पाने को सूचना मिलते हैं खरसावा के शहरी क्षेत्र लोगों ने कुमारी सुष्मिता षाड़ंगी को एवं उनके पिता आशीष कुमार षाड़ंगी जो को फोन के द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है। एवं अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी की उपाधि पाने पर कुमारी सुष्मिता षाड़ंगी को जिला सरायकेला खरसावां सौभाग्य भारत न्यूज़ चैनल के ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई।
नोवामुंडी में अवैध लौह अयस्क खनन पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का हल्ला बोल — एफआईआर नहीं हुई तो करेंगे जन आंदोलन
चाईबासा:.पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा पहुंचे नोवामुंडी थाना,अवैध लोह अयस्क माफियाओं पर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने की बात कही।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा नोवामुंडी थाना पहुँचे और 13 -14 की मध्य रात्रि उनके द्वारा रेलवे साइडिंग पर पकड़े गए अवैध लौह अयस्क उत्खनन के मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मौके पर 8 हाईवा ट्रक, 1 जेसीबी और 1 पे-लोडर पकड़े जाने के बावजूद, अब तक किसी भी प्रकार का केस दर्ज नहीं किया गया है। यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि प्रशासन इस गंभीर मामले को टालने और दबाने का प्रयास कर रहा है।
खरसावां के साप्ताहिक हाट में दीपावली की रौनक, दीयों और मूर्तियों की जमकर हुई बिक्री
खरसावां धनतेरस दीपावली व बांदना परब को लेकर खरसावा साप्ताहिक घाट में लोगों की भीड़ उमड़ी लोगों अपने जरूरत के अनुसार खरीदारी की लंबे समय के बाद खरसावा के हाट बाजार में रौनक देखने को मिली साप्ताहिक हाट में मिट्टी के रंग व रंग बिरंगे दीयी को जमकर बिक्री हुई बाजार में 5 से 20 रुपये तक के दीये बिक रहे हैं। साथ ही लक्ष्मी गणेश की मूर्ति भी बाजार में लोगों ने खरीदारी की।
कुम्हार समुदाय के लिये दीपावली का पर्व रोजगार का अवसर माना जाता है। दीये, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति विक्रेता राजेश प्रजापति ने बताया की गुरुवार को साप्ताहिक हाट में लाखों का कारीबार हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जब से देश के लोगों को अपील किया है कि स्वदेशी अपना उसे दिन से कुम्हार समुदाय के लिए दीपावली पर्व का एक रोजगार का अवसर हम सभी को मिला है। उन्होंने अपनी समाज की ओर से प्रधानमंत्री जी को आभार व्यक्त किया है।
सरायकेला: झारखंड यूरोलॉजी सोसाइटी की 34 वीं वार्षिकोत्सव संपन्न चांडिल स्थिति इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुआ।
झारखंड यूरोलॉजी सोसाइटी की 34 वीं वार्षिकोत्सव संपन्न चांडिल स्थिति इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुआ।इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार ने डॉक्टर की सेवा समाज में संवेदनशील है।
कार्यक्रम कि आयोजन किया गया।इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार को चांडिल के दौरे आये। इस दौरान वे । राज्यपाल के चांडिल के दौरे पर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया।झारखंड यूरोलॉजी सोसाइटी की 34 वीं वार्षिकोत्सव संपन्न चांडिल स्थिति इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुआ।
गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025
आदि कर्मयोगी अभियान में सरायकेला-खरसावाँ जिले का चयन देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में
सरायकेला-खरसावाँ जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि जिला भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित “आदि कर्मयोगी अभियान” एवं “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में चयनित हुआ है।
यह उपलब्धि जिले में संचालित नवाचारी पहलों, समावेशी जनजातीय विकास के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी के कारण संभव हुई है।
इस सम्मान से जिले के जनजातीय सशक्तिकरण, भागीदारी आधारित विकास मॉडल और कर्मठ प्रशासनिक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इस राष्ट्रीय समारोह में सरायकेला-खरसावाँ के उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) उपस्थित रहेंगे।
कुचाई में अफीम की अवैध खेती रोकने हेतु जन संवाद कार्यक्रम, किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने का आह्वान
जिला प्रशासन द्वारा अवैध अफीम की खेती रोकने हेतु बुधवार दोपहर लगभग एक बजे कुचाई प्रखंड के दलभंगा में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के उपयोग नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ,जिला उद्यान पदाधिकारी विश्वजीत कुमार सिन्हा, उप निदेशक आत्मा श्री विजय कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम,अंचलाधिकारी सुषमा सोरेन उपस्थित थे. इस दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि अफीम की अवैध खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह समाज, परिवार और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत घातक है.उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अफीम जैसी अवैध खेती छोड़कर खरीफ–रबी फसलों, बागवानी एवं फल–सब्जी की वैकल्पिक खेती अपनाएं. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण एवं योजनागत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि जागरूकता, आजीविका संवर्धन एवं सामाजिक सशक्तिकरण है.उन्होंने बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह पंचायत स्तर पर बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है. समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक हैl
परिवार एवं समाज के समग्र विकास के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने कहा कि अफीम की खेती पूरी तरह से अवैध है और इसमें संलिप्त पाए जाने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें अधिकतम 20 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है.वहीं कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरसों, चना, मटर सहित अन्य वैकल्पिक फसलों के बीज वितरित किए गए. साथ ही चयनित लाभुकों के बीच मनरेगा, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, साइकिल, , फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, धोती-साड़ी, SHG क्रेडिट लिंकेज वितरण योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) समेत विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई.साथ ही योजनाओं के लाभ हेतु इच्छुक लाभुकों से आवेदन लिए गए तथा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए.मौके पर जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, बीटीएम राजेश कुमार,स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान, मनकी–मुंडा समेत काफी संख्या में विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे.
स्वास्थ्य और पोषण के संदेश के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मनाया गया वर्ल्ड फूड डे 2025
श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ साइंस द्वारा वर्ल्ड फूड डे 2025 मनाया गया जिसका थीम “विज्ञान के माध्यम से जीवन का पोषण” रखा गया। इस विषय को विश्वविद्यालय में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को शिक्षाप्रद और रोचक बना दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. अमर कुमार, सहायक प्राध्यापक, जूलॉजी विभाग, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज ने शिरकत की। उन्होंने “नेचुरल एंड बायोप्रोसेस्ड फूड: ए बायोलॉजिकल एस्पेक्ट” विषय पर एक ज्ञानपरक व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने पोषण, सतत खाद्य उत्पादन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का उद्घाटन पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. मौसुमी महतो, तथा मुख्य अतिथि प्रो. अमर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य डॉ. सुमित रस्तोगी, डॉ. डॉली चक्रवर्ती, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. ओजस्वनी मोहंता, श्री नीलब्जा बनर्जी, सुश्री मेघा मेते और सुश्री प्रेरणा सिन्हा उपस्थित रहीं। फार्मेसी विभाग के प्राचार्य प्रशांता कुमार महापात्रा ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को लेकर शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “नो फायर हेल्दी एंड टेस्ट्री फूड स्टॉल प्रतियोगिता” था जिसमें विद्यार्थियों ने बिना आग प्रयोग किए छह पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का परिचय दिया। व्यंजनों का मूल्यांकन पोषण मूल्य, प्रस्तुति और नवाचार के आधार पर किया गया तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक माहौल में हुआ, जिसने विद्यार्थियों में खाद्य विज्ञान, पोषण और सतत विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ाया और उन्हें स्वस्थ भोजन की आदतें अपनाने तथा नवाचारपूर्ण खाद्य विचारों की खोज के लिए प्रेरित किया।
चांडिल में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन — छात्राओं को मिले मौलिक अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी
शत्रुघ्नादित्य प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय खूंटी, चांडिल में गुरुवार को विधिक साक्षरता जागृत शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मैराज के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी प्रक्रियाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
मौके पर पीएलवी अरुण कुमार महतो ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में शिक्षित करना है, जिससे वे अन्याय के प्रति कम संवेदनशील बनें और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
वहीं वंचित और कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता और न्याय प्राप्त करने के तरीकों के बारे में उन्हें जानकारी दी जाती है। समाज कल्याण योजनाओं और लाभों के बारे में जागरूकता पैदा किया जाता है, ताकि बच्चों /लोग इनका लाभ उठा सकें।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध अफीम की खेती रोकने हेतु बुधवार दोपहर लगभग एक बजे कुचाई प्रखंड के दलभंगा में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के उपयोग नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ,जिला उद्यान पदाधिकारी विश्वजीत कुमार सिन्हा, उप निदेशक आत्मा श्री विजय कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम,अंचलाधिकारी सुषमा सोरेन उपस्थित थे. इस दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि अफीम की अवैध खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह समाज, परिवार और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत घातक है.उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अफीम जैसी अवैध खेती छोड़कर खरीफ–रबी फसलों, बागवानी एवं फल–सब्जी की वैकल्पिक खेती अपनाएं. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण एवं योजनागत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि जागरूकता, आजीविका संवर्धन एवं सामाजिक सशक्तिकरण है.उन्होंने बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह पंचायत स्तर पर बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है. समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है — परिवार एवं समाज के समग्र विकास के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने कहा कि अफीम की खेती पूरी तरह से अवैध है और इसमें संलिप्त पाए जाने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें अधिकतम 20 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है.वहीं कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरसों, चना, मटर सहित अन्य वैकल्पिक फसलों के बीज वितरित किए गए. साथ ही चयनित लाभुकों के बीच मनरेगा, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, साइकिल, , फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, धोती-साड़ी, SHG क्रेडिट लिंकेज वितरण योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) समेत विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई.साथ ही योजनाओं के लाभ हेतु इच्छुक लाभुकों से आवेदन लिए गए तथा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए.मौके पर जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, बीटीएम राजेश कुमार,स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान, मनकी–मुंडा समेत काफी संख्या में विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे.
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...




















































