Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025

आदित्यपुर: छठ पर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया घाटों का निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने आज नगर निगम क्षेत्राधीन आदित्यपुर एवं आरआईटी स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने घाटों की साफ-सफाई, नालों की सफाई, आवागमन मार्ग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की उपलब्धता, बैरिकेडिंग, पेयजल की व्यवस्था तथा सुरक्षा बलों की तैनाती की स्थिति का जायजा लिया।



उपायुक्त श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि घाटों की समतलीकरण, जलस्रोतों की शुद्धिकरण, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा दल की तैनाती, नियंत्रण कक्ष (Control Room) और आपातकालीन सहायता दल (Emergency Response Team) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।



उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत व बैरिकेडिंग उचित ढंग से की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। नगर निकाय एवं पंचायत स्तर पर भी स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है ताकि सभी घाटों की साफ-सफाई पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जा सके।



पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने कहा कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस बलों की तैनाती, गश्ती दलों की व्यवस्था एवं ड्रोन से निगरानी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे छठ पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असावधानी या अव्यवस्था न होने दें।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर श्री रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह, एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


खरसावां: छठ से पहले सोना नदी घाट की बदहाली, सफाई व्यवस्था ठप — ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

25 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो रही है। लेकिन खरसावा में सोना नदी का छठ घाट और नदी जाने वाला रास्ता बदहाल है। यहां 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पूजा में महज दो दिन बाकी है।



लेकिन छठ घाट और नदी जाने वाला रास्ता को साफ सफाई की व्यवस्था नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन या पंचायत द्वारा भी सफाई को लेकर किसी तरह की पहल नहीं की गई है। सफाई की मांग ग्रामीण द्वारा किया गया है। छठ पूजा पर सोना नदी के राजा धाट एवं खरसावा के तलसाई स्थित छटा पुल नदी धाट में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को भीड़ उमड़ती है। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार।

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने छठ घाट पर सफाई अभियान चलाकर "इन्टरनेशनल डे औफ क्लाइमेट एक्शन" का आयोजन किया ।

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के इको क्लब ने एनएसएस इकाई के सहयोग से जमशेदपुर में खरकाई नदी स्थित छठ घाट पर सफाई अभियान चलाकर 24 अक्टूबर 2025 को "इन्टरनेशनल डे औफ क्लाइमेट एक्शन" आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु उत्तरदायित्व और प्राकृतिक जल निकायों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।





कार्यक्रम की शुरुआत इको क्लब समन्वयक श्रीमती रेखा कुमारी गोप और एनएसएस के सह-सदस्य श्री बिनय सिंह शांडिल्य के संबोधन से हुई, जिसमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर ज़ोर दिया गया। बी.एड. के छात्रों ने नदी तट क्षेत्र की सफाई मे प्लास्टिक, कचरा, बोतलें और पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली अन्य सामग्री एकत्र करने में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर श्रीनाथ कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि उन्हें देश का एक ज़िम्मेदार नागरिक भी बनाते हैं।

प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाले नारे और तख्तियाँ भी प्रदर्शित कीं, जिससे स्थानीय समुदाय को प्रकृति की रक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।













खरसावां के प्रसिद्ध पदमपुर काली मंदिर में विधायक दशरथ गागराई ने पूजा अर्चना कर माथा टेककर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के प्रसिद्ध पदमपुर काली मंदिर में माथा टेककर मां काली से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मां काली से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सफलता,सुख,शांति और समृद्धि प्रदान करने की कामना की। 





मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि माता की कृपा हम सबों पर बनी रहे।और माता जनहित में काम करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और एकता की प्रतीक है। और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। विधायक श्री गागराई ने कहा कि जनता की सेवा ही हमारी सबसे बड़ी पूजा है।उन्होंने कहा कि पदमपुर में मां काली पूजा के अवसर पर सात दिवसीय मेला काफी ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध है। इस मेला में झारखंड के अलावा बंगाल बिहार ओड़िशा जैसे विभिन्न राज्यों से भी मेला व मां काली की दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचते हैं। विधायक श्री गागराई ने क्षेत्र वासियों व भक्तों को काली पूजा,दिपावली,गोवर्धन पूजा और छठ पूजा की हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार सुब्रत सिंह देव भवेश मिश्रा उत्तम साहु आकुडा साहु अशोक बघेल अजीत सिंह देव अक्षय मंडल सुकरू मंडल आदि उपस्थित थे।







खरसावां: जोजो कुड़मा में सोहराय पर्व के अंतिम दिन बर्दखुटा कार्यक्रम सम्पन्न

खरसावां प्रखंड के जोजो कुड़मा में तीन दिवसीय सोहराय पर्व गुरुवार को बर्दखुटा के साथ संपन्न हुआ. कार्तिक अमावस्या से लेकर तीसरे दिन अलग - अलग तरीकों से इस पर्व को मनाया गया. यह पर्व में अमावस्या के दिन पशु धन को तेल लगाकर, दूसरे दिन गोहाल पूजा एवं तीसरे दिन बरद खूंटा मनाया गया. 



इस दौरान सभी गांव के किसान भाई अपने बैलों को सजाकर कर गांव के चौराहों पर खूंटे पर बांधा. जहां ढोल नगाड़ों के साथ एवं पारंपरिक लोक गीतों के साथ बैलों के साथ खेलाया गया.



इस दौरान बैल काफी मस्त होकर खेलने वाले के साथ अपने सींगों से मारने का कोशिश करता रहा जो काफी रोमांचक नजारा था. वहीं बर्दखुटा कार्यक्रम में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार बहादुर महाली को 5 हज़ार और 3 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले गुरा मांझी को 2 हजार की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. तथा अन्य 10 बैल मालिकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.

 इस मौके पर मुख्य रूप से खरसावां विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, सुकरा महतो, महिपाल महतो, चैतन महतो, शशांक शेखर सिंहदेव, जितमोहन महतो, सुभाष सिंहदेव, निकेश सिंहदेव, पंकज महतो, पीतम महतो, मोहनलाल महतो, दशरथ महतो, मुरारी महतो,दशरथ महतो,ललित महतो,समेत कई गांवों से आए दर्शक और ग्रामीण उपस्थित थे.






सरायकेला-खरसावां: फ्रांस के पर्यटकों ने मानभूम छऊ की बारिकियों से हुए अवगत , छऊ देख हुए अभिभूत

ईचागढ़ सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के  चोगा गांव में फ्रांस के पर्यटक पहुंचे और नटराज कला केन्द्र चोगा  में फ्रांस के पर्यटकों ने मानभूम छऊ कला का बारिकी को समझने का कोशिश किया। नटराज कला केन्द्र के कलाकारों ने छऊ का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। कलाकारों ने विदेशी पर्यटकों को मनमोहक मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध छऊ का प्रदर्शन कराया।



नटराज कला केन्द्र चोगा के सचिव प्रभात कुमार महतो ने फ्रांस से आए पर्यटकों को मुखौटा ,साज सज्जा एवं ढोल ,नगाड़े और सहनाई के संबंध में भी जानकारी दिया।पर्यटकों ने मुखौटा का भी अवलोकन किया व इसका निर्माण में लगे आवश्यक सामग्री का अवलोकन कर जानकारी लिया। मानभूम छऊ नृत्य कला प्रदर्शन देख आत्म विभोर हुए।



विभिन्न भाव भंगिमा,नगाड़े,सहनाई का धुन से मंत्रमुग्ध होकर फ्रांस में भी इसका प्रचार प्रसार व नटराज कला केन्द्र के कलाकारों को वहां भी स्टेज देने का बात किया। नई दिल्ली के गायडर सानु कुमार गीरी ने बताया कि पर्यटक फ्रांस से दिल्ली पहुंचे और गो ट्रेवल रांची के सहयोग से सीधे चोगा गांव पहुंचे,उन्होंने कहा कि देश विदेश में मानभूम छऊ नृत्य का प्रदर्शन नटराज कला केन्द्र के कलाकारों ने किया है।उन्होंने छऊ कला का भेष ,भूषा और ताल से प्रभावित होकर जल्द ही यहां के कलाकारों को फ्रांस आमंत्रित करने की बात कही।मौके पर विदेशी मेहमानों में जोजेत,अवनी, क्रिस्टीन,जेराद, दोमीनीक, नटराज कला केन्द्र के सचिव प्रभात कुमार महतो आदि कलाकार उपस्थित थे।






राजनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब बरामद — 300 किलो जावा महुआ नष्ट

राजनगर : सरायकेला खरसावां जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम मंजगांव, टोला जोजबेरा स्थित जंगल में अवैध शराब भाटियों के विरुद्ध छापेमारी की गई। 





इस दौरान 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई और लगभग 300 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया। अड्डा संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।









सरायकेला के बड़ा हरिहरपुर में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया देश बंधना (सोहराय) पर्व

सरायकेला जिले के बड़ा हरिहरपुर में आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व देश बांधना (सोहराय) पारंपरिक रीति-रिवाज और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरिहरपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बैलों को सजाया गया और आदिवासी महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। पुरुषों ने गाजे-बाजे और पारंपरिक नृत्य के साथ बैलों को नचाया।



पूर्व प्रमुख रामदास टुडू ने बताया कि देश बंधना सोहराय पर्व आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण पर्व है, जो चार दिनों तक मनाया जाता है। यह पर्व मानव और पशु के सहअस्तित्व का प्रतीक है और आदिवासी संस्कृति की गहराई और प्रकृति प्रेम को दर्शाता है।




जमशेदपुर में भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया

 जमशेदपुर के पुराना कोर्ट स्थित भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (Anti Corruption Investigation Bureau – ACIB) की ओर से गुरुवार को सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पुराना कोर्ट के इलाइची रेस्टोरेंट में सफलता पूर्वक संपन्न किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत कोल्हान प्रमंडल के अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । 



इस दौरान कोल्हान प्रमंडल हेड बाबूलाल नाग , कोल्हान प्रमंडल लीगल सेल हेड अजीत कुमार सिंह तथा कोल्हान प्रमंडल मीडिया प्रभारी नागेन्द्र कुमार मुख्य पदाधिकारी के रूप में उपस्थित रहे जिन्हें मंच पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । 



तत्पश्चात पूर्वी सिंहभूम जिले के नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र , परिचय पत्र और प्रमाण पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और संस्था हित में ईमानदारी के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी राम कुमार छतरियां ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों का सम्मान और संगठन की कार्यशैली से उन्हें अवगत करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।बैठक के दौरान संगठन के कार्यकलाप, नीतियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। कोल्हान प्रमंडल लीगल सेल के पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को कार्य की दिशा, संगठन की नीति और आगामी गतिविधियों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में सदस्यता प्रमाणपत्र, परिचय पत्र और नियुक्ति पत्र वितरण की गई । वहीं मीडिया प्रभारी नागेन्द्र कुमार एवं कोल्हान प्रमंडल हेड बाबूलाल नाग ने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त निदेशक के कुशल नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल के दोनों जिलों में नई समितियों का गठन एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया।


 इस अवसर पर कोल्हान प्रमंडल लीगल सेल के पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, बाबूलाल नाग , नागेन्द्र कुमार ,रामकुमार छतरियां, राजेश कुमार शर्मा, डी. रविकुमार, विष्णु प्रधान, अशोक कुमार, संतोष रेड्डी, स्वरूप पाल, सुरेश चंद्र महतो, एम. वेंकट राव, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, गोपाल पात्रो, अमीषा नाग पूरबी रानी दत्ता , जय पाल पात्रो , आई बाबू राव, विवेक प्रसाद, सुबोध कुमार अग्रवाल , ब्रिज मोहन सिंह , उज्ज्वल दास , शिबू होड़ , वाजिब अली, एम वेंकट प्रसाद , विष्णु चरण प्रधान, अशोक कुमार , दीपक कुमार सहित कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






Breaking