चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने सदर प्रखंड के बादुडी गांव पहुंचकर नो-एंट्री आंदोलन के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने 27 अक्टूबर को हुए लाठीचार्ज में घायल लोगों और जेल में बंद निर्दोष आंदोलनकारियों के प्रति सहानुभूति जताई।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंगलवार, 11 नवंबर 2025
चाईबासा: नो-एंट्री आंदोलन के पीड़ितों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा
खरसावां में धावकों ने दिखाई उत्साह की दौड़, ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर खरसावा में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह प्रखंड मुख्यालय से प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने झंडा दिखाकर रन फॉर शुरुआत की।
जमशेदपुर:-दिल्ली धमाके पर जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने जताया दुःख, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का दिया आश्वासन.....
सोमवार, 10 नवंबर 2025
राउरकेला ओल्ड टैक्सी स्टैंड के कॉर्नर पर अवैध व जर्जर दुकानों में लगी भीषण आग
सरकारी भूमि पर बने ढांचों में धधकी आग से मची अफरातफरी, दमकल कर्मियों के आग बुझाने में छूटे पसीने
राउरकेला के ओल्ड टैक्सी स्टैंड के कॉर्नर पर नाले के ऊपर सरकारी भूमि पर बनी अवैध व टूटी-फूटी दुकानों में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग अपने-अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तेज लपटों और धुएं के कारण दमकल कर्मियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया जाता है कि ये दुकानें सरकारी जमीन और नाले पर अवैध रूप से बनाई गई थीं, जिन्हें पूर्व में राउरकेला नगर निगम (आरएमसी) ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान तोड़ा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
नये साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण इस रोज
साल 2025 अब ढलान पर है और जैसे-जैसे 2026 करीब आ रहा है, आसमान की रहस्यमयी हलचल ने फिर से जिज्ञासा जगा दी है, नये साल 2026 की शुरुआत होते ही आसमान एक नया दृश्य दिखाने वाला है। 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जब सूरज के चारों ओर ‘रिंग ऑफ फायर’, यानी आग की अंगूठी की शक्ल दिखाई देगी। सूरज की किरणें चांद के साये से झांकती हुई उस पल को आसमान का सबसे मोहक दृश्य बना देंगी।
कहां-कहां दिखेगा: यह ग्रहणयह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी सिरे, प्रशांत, हिंद, अटलांटिक तथा दक्षिणी महासागर के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा। इसका रास्ता अंटार्कटिका के ऊपर लगभग 4,282 किलोमीटर तक फैलेगा और डेविस सागर के ऊपर खत्म होगा। कॉनकॉर्डिया स्टेशन (फ्रेंच-इटालियन बेस) पर ग्रहण का वलयाकार चरण 11:46 UTC पर शुरू होगा और करीब 2 मिनट 1 सेकंड तक चलेगा। वहीं रूस के मिर्नी स्टेशन पर यह खगोलीय घटना 12:07 UTC पर दिखाई देगी, जहां यह चरण 1 मिनट 52 सेकंड तक टिकेगा। वलयाकार मार्ग के बाहर, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में लोग सूरज को आंशिक रूप से ढका हुआ देख पायेंगे। कुछ शहरों में तो सूरज का सिर्फ 3% हिस्सा ही ढकेगा, लेकिन फिर भी यह दृश्य होगा मन मोह लेने वाला होगा।
2026 में दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त में : साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होगा, जो इस बार भी भारत में दिखाई नहीं देगा। मगर यह उन देशों के लिये यादगार दृश्य बनेगा जहां आसमान दिन में ही अंधेरे में डूब जायेगा।
धुर्वा: रांची में दर्दनाक हादसा
राँची : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठीयो टंगटंग टोली रिंग रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टेलर वाहन ने टेम्पू को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग बेतरह घायल हो गये। खबर है कि सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को देवानिक हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
राँची: आज से झारखंड में शीतलहरी का कहर, इन जिलों में अलर्ट
राँची : झारखंड में सर्दी ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 10 से 12 नवंबर के बीच राज्य के कई जिलों में शीत लहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। इस दौरान रात और सुबह के तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, जिन जिलों में शीत लहर का असर सबसे ज्यादा रहेगा उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला शामिल हैं। यहां ठंडी हवाएं और कोहरे के चलते सुबह-शाम का मौसम काफी सर्द रहेगा।
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान दलों को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने डिस्पैच स्थल का निरीक्षण कर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान दल निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें।
खरसावां: अशोका इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई पाक कला प्रतियोगिता
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल खरसावां में साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. कक्षा नर्सरी से दो तक मौजा सजाओ प्रतियोगिता, कक्षा तीन से पांच तक मास्क बनाओ प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 9 तक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं रंग-बिरंगे मोजे तथा मुखोटे बनाए. प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन बिना आग़ के पाक कला प्रतियोगिता था. इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने केक, शाही टुकड़ा, गोलगप्पा, सुशी, झालमुरी, कोल्ड ड्रिंक्स जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए एवं उनका प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सारिका कुमारी ने किया और संचालन गतिविधि प्रभारी तनुश्री विश्वकर्मा ने किया.
आदित्यपुर स्थित नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नए सत्र के लिए एमबीबीएस छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे द्वीप प्रज्वलित एवं गणपति का वंदना करके शुरू हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कोर कमिटी के सदस्यों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज के कुलाधीपति मदन मोहन सिंह, एमडी विभा सिंह, नेता जी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्टार नागेंद्र सिंह, डॉ आर एन शर्मा, डॉ एन के सिन्हा, डॉ के एन सिंह एवं कोर कमिटी के सदस्य मृतुन्जय कुमार झा, अरुण कुमार, जोय्ति, लक्ष्मी, तंवीर आलम एवं मेडिकल छात्र सहित डॉ और गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...












































