Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शनिवार, 15 नवंबर 2025
सिदगोड़ा टाउन हॉल में झारखंड स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती का जिला स्तरीय समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान व परिसंपत्ति वितरण
जमशेदपुर: दीक्षांत समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में माननीय कुलपति महोदया ने सभी कमिटियों के साथ बैठक की
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 19 नवंबर 2025 को XLRI ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। माननीय कुलपति महोदया प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में समारोह की सभी तैयारियाँ अब अपने अंतिम चरण में हैं। विश्वविद्यालय की सभी समितियाँ पूरे उत्साह, समर्पण और तत्परता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं, ताकि कार्यक्रम को सफल, सुगठित एवं गरिमामय बनाया जा सके।
इस वर्ष के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाने हेतु महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति महोदय माननीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह में विभिन्न संकायों की कुल 1061 छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी। इसमें स्नातकोत्तर एवं स्नातकोत्तर वोकेशनल कार्यक्रमों की 800 छात्राएँ तथा स्नातक एवं स्नातक वोकेशनल कार्यक्रमों की 261 छात्राएँ शामिल हैं।
बहरागोड़ा:-नारायणपुर चौक में धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई.........
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 19 नवंबर को; तैयारियाँ अंतिम चरण में
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 19 नवंबर 2025 को XLRI ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। माननीय कुलपति महोदया प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में समारोह की सभी तैयारियाँ अब अपने अंतिम चरण में हैं। विश्वविद्यालय की सभी समितियाँ पूरे उत्साह, समर्पण और तत्परता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं, ताकि कार्यक्रम को सफल, सुगठित एवं गरिमामय बनाया जा सके।
इस वर्ष के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाने हेतु महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति महोदय माननीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह में विभिन्न संकायों की कुल 1061 छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी। इसमें स्नातकोत्तर एवं स्नातकोत्तर वोकेशनल कार्यक्रमों की 800 छात्राएँ तथा स्नातक एवं स्नातक वोकेशनल कार्यक्रमों की 261 छात्राएँ शामिल हैं।
रैंक धारकों की उपलब्धियाँ भी इस समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेंगी जिनमें स्नातकोत्तर एवं स्नातकोत्तर वोकेशनल (बैच 2023–2025) की 24 रैंक धारक छात्राएँ तथा स्नातक वोकेशनल (बैच 2022–2025) की 17 रैंक धारक छात्राएँ सम्मानित की जाएँगी।
सत्र 2022–2025 की ओवरऑल स्नातक वोकेशनल टॉपर बीसीए विभाग की छात्रा सोमा बेरा हैं। उन्हें समारोह में 'ओवरऑल बेस्ट ग्रेजुएट' का सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, रेखा झा एक्सीलेंस अवार्ड फॉर इकोनॉमिक्स से श्रद्धा सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा। डॉ रेखा झा के पति श्री वरुण झा ने दिवंगत पत्नी की स्मृति में प्रतिवर्ष अर्थशास्त्र विषय की स्नातकोत्तर टॉपर को स्वर्ण पदक एवं एक लाख की राशि देने का प्रावधान किया है। बालिका शिक्षा हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए विश्वविद्यालय परिवार आभारी हैं।
पिछले वर्ष की ही भांति इस वर्ष के दीक्षांत समारोह की भी विशेषता महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति महोदय माननीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी की गरिमामयी उपस्थिति होगी।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों, विश्वविद्यालय की प्रगतिशील सोच और समाज के प्रति उसके दायित्व को पुनर्स्थापित करने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर है। विश्वविद्यालय प्रशासन आशा करता है कि यह ऐतिहासिक आयोजन छात्राओं के भविष्य को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगा। इस बैठक में कुल सचिव डॉ सलोमी कुजूर, परीक्षा नियंत्रक डॉ० रमा सुब्रमण्यन प्रोक्टर एवं मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार साहु, वित्त पदाधिकारी एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद, वाणिज्य संकायाध्यक्ष दीपा शरण, पूर्व कुलसचिव प्रो० राजेन्द्र कुमार जायसवाल ,सभी विभागाध्यक्ष.
उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के साथ अशोका स्कूल के बच्चों ने मनाया बाल दिवस

खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह संग बाल दिवस मनाया. इसके साथ ही सरायकेला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसीफ मेराज संग भी छात्रों ने केक काट कर बाल दिवस मनाया. इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के छात्रों को बाल दिवस पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका, जेवियर स्कूल चाईबासा के प्रधानाचार्य यूजीन एक्का सहित अशोका इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सत्यनारायण प्रधान एवं प्रधानाचार्य सारिका कुमारी उपस्थित रहे.
माटकोबेड़ा ग्राम संगठन में महिलाओं ने मनाया झारखंड राज्य स्थापना दिवस, विकास और बदलाव पर हुई चर्चा
पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत माटकोबेड़ा ग्राम संगठन, खुंटपानी मे झारखंड राज्य के 25 वर्ष पुरे होने पर महिलाओ ने राज्य स्थापना दिवस पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित जनप्रतिनिधि के स्वागत से हुआ। महिला समूह की दीदियों ने पहले प्रार्थना किया एवम कार्यक्रम मे मौजूद दीदियों के साथ जेंडर शपथ, स्वस्थ शपथ और दस सुत्री शपथ दिलाया गया। उपस्थित जन प्रतिनिधि व अतिथियों के सामने कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। जैसे झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पुरे होने पर महिलाओ मे हुई प्रगति हुआ पर चर्चा किया गया। आने वाले 5 वर्षो मे कौन-कौन से बिंदुओं पर आगे बढ़ना और बदलाव लाना है पर चर्चा किया गया। महिलाओ ने पौष्टिक भोजन, स्वस्थ एवम स्वच्छता को अपनाने के लिए चर्चा किए और ग्राम संगठन मे इस पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही सामुदायिक निवेश राशि और बैंक द्वारा प्राप्त लोन को शत प्रतिशत वापसी पर चर्चा किया गया। इसके उपरांत महिलाओ ने 4 अति पिछड़ा परिवार और 2 एकल/विधवा परिवार को चिन्हित किया और VRF का राशि द्वारा सहयोग का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम मे उपस्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक श्री मनोज रजक ने कहा कि बैंक मे महिलाओ की भागीदारी बढ़ी है और महिलाए हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है। महिला समूह को बैंक हमेशा सहयोग के लिए तैयार है। उसके उपरांत खुंटपानी प्रखंड के अंचल पदाधिकारी श्री फूलेशवर साव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जमीन जगह से कोई भी समस्या हो तो हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा और चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा। राज्य टीम से आए विशिष्ट अतिथि श्री कुणाल कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन मे कहा कि महिलाए निरंतर आगे बढ़ रही है परंतु संगठन को कई बिंदूओ पर आगे काम करना है जिसे महिलाओ का सर्वांगीण विकास हो पाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सिद्धार्थ होनहागा ने उपस्थित महिलाओ को संबोधित करते कहा कि परिवार और समाज मे व्याप्त कई प्रकार के नशापान से छुटकारा पाना है भटके हुए युवाओं को मुख्य धारा और शिक्षा से जोड़ना है। शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव है। शिक्षा को समाज या परिवार मे सर्वोपरि रखना होगा। बाल विवाह जैसे कानूनी अपराध को समाप्त करना है, अपने पर कम खर्च करे परन्तु बच्चे की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान और खर्च करने की जरूरत है ताकि बच्चे शिक्षित और अपने पैरो पर खड़ा हो सके। अंधविश्वास को खत्म करना है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री अशियानी मार्की द्वारा आये सभी दीदियो का एवम उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया गया।
इस मौके पर खुंटपानी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री ग्रेगोरी तिग्गा, सामुदायिक समन्वयक लक्ष्मी सवैंया, प्रतिमा गोप और सेतु दीदी सुनिता तियु मौजूद रहे।
खरसावां शहीद दिवस-2026 की तैयारी पर बैठक, तैनात रहेगे 400 वॉलंटियर, शहीद दिवस पर स्माधि स्थल के पांच किलोमीटर के अंदर मांस, मछली व अंडा बेचने पर रहेगा प्रतिबंध,
खरसावां शहीद स्थल पर 1 जनवरी 2026 को आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सफल बनानें के लिए शुक्रवार को खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में खरसावां विधायक दशरथ गागराई की अध्यक्षता में में की गई। इस बैठक में शहीद दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया गया। खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सहित कई सांसद, मंत्री व विधायक के आने की संभावना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। शहीद दिसव पर स्माधि स्थल के चार से पांच किलोमीटर के अंदर मास-मछली, अंडा इत्यादि के बेचने पर पूरा प्रतिबंध रहेगा। वही आगामी 1 जनवरी 2026 को खरसावां में गुरूवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट शहीद दिवस पर नही लगेगा। आगामी 2 जनवरी 2026 को साप्ताहिक हाट लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावे समिति के द्वारा 400 वॉलंटियर तैनात किया जाएगा।
खरसावां: अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उपायुक्त संग मनाया बाल दिवस
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह संग बाल दिवस मनाया. इसके साथ ही सरायकेला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसीफ मेराज संग भी छात्रों ने केक काट कर बाल दिवस मनाया. इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के छात्रों को बाल दिवस पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका, जेवियर स्कूल चाईबासा के प्रधानाचार्य यूजीन एक्का सहित अशोका इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सत्यनारायण प्रधान एवं प्रधानाचार्य सारिका कुमारी उपस्थित रहे.
सरायकेला: लोक जीवन में आज भी जीवित हैं धरती आबा बिरसा मुंडा - मनोज चौधरी
सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी ने सचिव सुदीप कवि एवं कलाकारों के साथ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखण्ड के खूंटी स्थित उलिहातू की पहाड़ियों और जंगलों में जन्मा एक ऐसा महानायक, जिसने अपने साहस और संघर्ष से ब्रिटिश शासन को चुनौती दी। वे बिरसा मुंडा थे, उनकी आस्था समर्पण और संघर्ष आज भी प्रासंगिक है उन्हें पूरे देश में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के रूप में पूजा जाता है लेकिन उनके उलगुलान का संदेश थमा नहीं। बिरसा मुंडा समेत वीर पुरखों के आदर्शों पर चल कर लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद आंदोलनकारियों ने झारखण्ड अलग राज्य का सपना पूरा किया। आज धरती आबा का युवा झारखण्ड हम सभी के समक्ष है।
उन्होंने झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर कहा कि जिन सपनों को संजोएं एक लंबे आंदोलन के बाद झारखंड अलग राज्य बना प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश ना केवल एक अग्रणी प्रदेश बनने की क्षमता रखता है बल्कि यह पूरे देश में विकास एवं सुशासन के नए मानदंड रख सकता था परंतु कुछ जिम्मेवार व्यक्तियों की अदूरदर्शिता एवं स्वार्थ सिद्धि के कारण 25 वर्षों मेंअपेक्षित विकास नहीं हो सका।
झारखंड स्थापना के रजत समारोह का सफल आयोजन — जिले के 9 प्रखंडों के सभी ग्राम संगठनों (VO) में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न
झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के सभी 9 प्रखंडों के ग्राम संगठनों (Village Organizations – VO) में रजत जयंती समारोह का आयोजन village-level पर उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के संगठनात्मक सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
राज्य स्तरीय टीम से श्री रौशन पारट पिंगुवा सहित JSLPS के जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मियों ने विभिन्न ग्राम संगठनों में भाग लेकर सखी मंडलों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं कैडर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी ग्राम संगठनों में महिलाओं द्वारा संचालित विकास एवं आजीविका गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।
यह जिला-स्तरीय आयोजन महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक विकास तथा आजीविका वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरक पहल साबित हुआ।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...























































