Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुरुवार, 20 नवंबर 2025

रांची: झारखंड सरकार देने जा रही है नियुक्ति पत्र, 28 नवंबर को राजधानी में होगा कार्यक्रम

रांची: झारखंड में 28 नवंबर को 8,514 नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलेगा. रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8000 सहायक आचार्यों के अलावा झारखंड लोक सेवा आयोग के 342 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देंगे.



मोरहाबादी मैदान में 207 उप समाहर्ता, 35 डीएसपी, 56 राज्य कर पदाधिकारी, 2 कारा अधीक्षक, 10 झारखंड शिक्षा सेवा पदाधिकारी, 1 जिला समादेष्टा, 8 सहायक निबंधक, 14 श्रम अधीक्षक, 6 प्रोबेशन पदाधिकारी, 3 उत्पाद निरीक्षक, 22 दंत चिकित्सक, 8 हजार सहायक आचार्य और 150 कीटपालक को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा.

गौरतलब है कि कई महीनों से ये नौजवान नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं. झारखंड में सरकार नौकरी और रोजगार के लिहाज से हेमंत सरकार कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है.

कीर्तिमान गढ़ेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलेगा. गौरतलब है कि नियुक्ति पत्र वितरण की तिथि 2 बार पहले भी निर्धारित की गई थी लेकिन आखिरकार 28 नवंबर को समारोह के आयोजन की तिथि तय की गई. अभ्यर्थियों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

नई दिल्ली: गवर्नर की शक्तियों पर सुप्रीम फैसला आज

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को राष्ट्रपति के रेफरेंस पर अपनी राय जारी करेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोर्ट से पूछा है कि क्या राज्य विधानसभाओं द्वारा पास किए गए बिलों पर कार्रवाई के लिए गवर्नर पर कोई समय सीमा तय की जा सकती है, जब संविधान में ऐसी कोई निश्चित टाइमलाइन न हो।



चीफ जस्टिस बी.आर. गवई की अगुवाई वाली बेंच ने 11 सितंबर को केंद्र और विपक्ष शासित राज्यों की ओर से 10 दिन तक सुनवाई की और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

यह मामला तमिलनाडु बिल विवाद से शुरू हुआ था। अप्रैल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 142 के तहत तमिलनाडु में 10 बिलों को मंजूरी देने में गवर्नर की देरी को गैर-कानूनी ठहराया था। कोर्ट ने विधानसभा द्वारा पास किए गए बिलों को राष्ट्रपति और गवर्नर के सामने मंजूरी के लिए तीन महीने की डेडलाइन तय की थी।

अब राष्ट्रपति ने आर्टिकल 143 के तहत कोर्ट से यह भी पूछा है कि गवर्नर को बिल पर अपने विकल्प इस्तेमाल करते समय मंत्रिमंडल की सलाह लेना जरूरी है या नहीं। साथ ही यह सवाल भी उठाया गया है कि क्या गवर्नर संवैधानिक विवेक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि आर्टिकल 361 के तहत उनके निर्णयों पर ज्यूडिशियल रिव्यू नहीं हो सकता।

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला संविधान, गवर्नर के अधिकार और राष्ट्रपति की एडवाइजरी शक्तियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खरसावा: बिहार में NDA की जीत पर खरसावां में जश्न, भाजपा नेताओं ने फोड़े पटाखे व बांटे लड्डू

बिहार में NDA को जीत पर खरसावा में जिला परिषदअध्यक्ष सह खरसावा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने खरसावा के केरसे मुंडा चौक में बिहार में NDA सरकार बनने को खुशी में पटाखे फोड़े गए साथ में लोगों के बीच लड्डू वितरण किया । भाजपा कार्यकर्ता ने खुशी मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद नारा लगाते हुए देखा गया। मौके पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, लाल सिंह सोय, प्रदीप सिंह देव, विवेकानंद प्रधान, विश्वजीत प्रधान, विजय महतो, लादूराम हेंब्रम, होपना सोरेन, प्रशांत महतो, कृष्णा सोय, सुदाम हाईबुरु,कान्डी सुबरुई, ईश्वर महतो, राउतु हाईबुरू,बिषकठ प्रधान, मंगल सिंह मुंडा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






Bahragora: बहरागोड़ा में भूमि विवाद समाधान दिवस, विवादित जमीन के मामलों को......

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा में गुरुवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य था कि आम जनता को भूमि संबंधी समस्याओं से तुरंत राहत दी जाए। इस पहल के चलते प्रखंड के कई ग्रामीणों ने अपने विवादित मामलों का मौके पर समाधान पाया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा मौजूद थे। उनके साथ अंचल कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने मामलों के दस्तावेजीकरण और समाधान में मदद की।समाधान दिवस के दौरान प्रखंड के विभिन्न गांवों से भूमि विवाद के कई मामले दर्ज किए गए। कई मामलों का तुरंत निपटारा किया गया। कुछ जटिल मामलों को अंचलाधिकारी की टीम ने मौके पर सुलझाया, जिससे विवादित पक्षों को तत्काल राहत मिली। शेष मामलों के लिए अधिकारियों ने संबंधित पक्षों को शीघ्र और प्रभावी निपटारे का आश्वासन दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा ने कहा कि प्रशासन हमेशा जनता के सहयोग के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार के भूमि विवाद या समस्या होने पर विशेष आयोजन या सामान्य कार्य दिवसों में अंचल कार्यालय से सीधे संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन सभी मामलों के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है और आम जनता को पूरा सहयोग प्रदान करेगा।इस तरह के आयोजन केवल विवादों को कम करने में मदद नहीं करते, बल्कि जनता में सरकारी तंत्र के प्रति विश्वास भी बढ़ाते हैं। बहरागोड़ा में यह भूमि विवाद समाधान दिवस इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के छात्रों का सेरिकल्चर एवं तसर केंद्र का शैक्षिक भ्रमण, रेशम उत्पादन प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अध्ययन

प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों के लिए आयोजित शैक्षणिक उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत सेरिकल्चर एवं तसर केंद्र, सरायकेला-खरसावां, झारखंड का एक शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया।



इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को सेरिकल्चर संबंधी व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था, जिसमें रेशीम कीट पालन, पौष्टिक पौधों की खेती, कोकून प्रसंस्करण तथा तसर रेशम उत्पादन तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन शामिल रहा। छात्रों ने रेशम उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं को निकट से देखा और क्षेत्र के विशेषज्ञों से बातचीत की, जिन्होंने झारखंड में सेरिकल्चर के वैज्ञानिक, आर्थिक और पारिस्थितिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

साथ गए संकाय सदस्यों ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं, विशेष रूप से कीट जीवविज्ञान, आर्थिक वनस्पति, ग्रामीण विकास तथा सतत आजीविका जैसे क्षेत्रों में।

छात्रों ने इस शैक्षिक अनुभव के प्रति उत्साह प्रकट किया और बताया कि इस भ्रमण ने उनके पाठ्यक्रम से संबंधित वास्तविक प्रक्रियाओं को समझने में अत्यंत सहायता की। इसने स्थानीय पारंपरिक उद्योगों के प्रति उनकी जागरूकता को भी बढ़ाया तथा जैव-आधारित उद्यमिता की संभावनाओं को उजागर किया।

प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग ने सेरिकल्चर एवं तसर केंद्र के अधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।








बिहार: राजद के घर में उठी बगावत की लपटें, नारे, पुतला दहन…

बिहार चुनाव 2025 में मिली करारी हार ने राजद के घर का सन्नाटा जैसे चीर दिया हो। पटना की हवा में बुधवार को एक नया शोर था, दर्द का भी, नाराजगी का भी और बगावत की पहली खुली दस्तक का भी। राजद के प्रदेश कार्यालय के बाहर दर्जनों कार्यकर्ता जमा हुये। हाथों में पुतले, गुस्से से कांपते नारे और एक ही आवाज “संजय हटाओ, राजद बचाओ।” संजय यादव और विधान पार्षद सुनील सिंह के विरोध में कार्यालय के सामने पुतलों को आग के हवाले किया गया। भभकती लपटों में कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी जल उठी, “संजय यादव गो बैक!” “राजद बचाओ।” कार्यकर्ताओं का आरोप साफ है कि संजय यादव और सुनील सिंह ने पार्टी को बर्बादी की ओर धकेला है। वहीं, यह हार उनकी वजह से ही हुई है। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ता पृथ्वीराज चौहान की जुबान में गुस्सा कम, लेकिन दर्द ज्यादा था, “संजय यादव और सुनील सिंह ने लालू जी की विचारधारा को ही ध्वस्त कर दिया है। चुनाव में जो हार मिली, इसकी सबसे बड़ी वजह वही लोग हैं। RJD को बचाना है तो इन्हें बाहर करना ही होगा।” कार्यकर्ता धर्मेंद्र यादव बोले “जब तक संजय यादव को हटाया नहीं जायेगा, हमारा आंदोलन रुकेगा नहीं। RJD बचानी है तो उनको बाहर करो। और हां, बिहार को बिहार चलायेगा, हरियाणवी नहीं।” यह तीर सीधे तेजस्वी यादव के ‘करीबी सलाहकार’ संजय यादव पर साधा गया था। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी पहले ही मोर्चा खोल चुकी हैं। उनका आरोप है कि संजय यादव ने पार्टी हाईजैक कर ली है, परिवार में भी फूट डाल रहे हैं लेकिन तेजस्वी यादव ने उनके लिये चप्पल तक उठा ली। यह आरोप परिवार की दीवारों पर लगी दरारों की गवाही है। तेजप्रताप यादव तो पहले से ही संजय को ‘जयचंद’ कहकर निशाना साधते आये हैं। उनका आरोप है कि संजय यादव पार्टी से जुड़े बड़े–बड़े फैसले खुद लेते हैं, जिससे पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं में उपेक्षा गहराती जा रही है।



पंजाब: AK-47 से पत्नी-सास को भून डाला, फिर…

पंजाब के गुरदासपुर की शांत गलियों में एक ऐसी चीख उतर आई, जिसने पूरे इलाके की रूह हिला दी। गांव गुठी में अचानक गूंजी AK-47 की तड़तड़ाहट ने दो जिंदगियों को हमेशा के लिये खामोश कर दिया और एक परिवार की दुनिया पलभर में उजड़ गई। कभी देश की सेवा करने वाला सेना से रिटायर्ड गुरप्रीत सिंह अपने सरकारी हथियार AK-47 के साथ क्वार्टर से निकला और अचानक अपनी पत्नी अकविंदर कौर और सास गुरजीत कौर पर गोलियों की बौछार कर दी। दोनों महिलायें वहीं ढेर हो गईं। गुरप्रीत वर्तमान में पेस्को कंपनी के माध्यम से केंद्रीय जेल में गार्ड के रूप में तैनात था। पत्नी और ससुरालवालों से विवाद लंबे समय से चल रहा था। मारी गई पत्नी की बहन का कहना है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर था, कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन किसी ने नहीं सुना। हत्या कर गुरप्रीत भाग निकला। गुरदासपुर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। SSP आदित्य और टीम ने उसे करीब एक घंटे तक समझाया “समर्पण कर दो, हथियार डाल दो।” लेकिन गुरप्रीत ने खुद को गोली मार ली। SSP आदित्य ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच से साफ है कि घरेलू विवाद, अदालती केस और मानसिक तनाव इस त्रासदी की जड़ में थे। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।



पटना: विधानसभा अध्यक्ष पद के ये दो नेता प्रबल दावेदार

पटना के गांधी मैदान में कल नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर नये सरकार गठन का दावा पेश कर दिया। उनके साथ NDA के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सूत्रों ने बड़ा खुलासा किया कि विधानसभा अध्यक्ष का पद दोनों दलों के बीच सबसे बड़ा पेच बन गया है। जदयू की ओर से विजय चौधरी प्रबल दावेदार हैं, वहीं भाजपा की ओर से प्रेम कुमार का नाम सबसे आगे है। निवर्तमान विधानसभा में अध्यक्ष भाजपा के नंद किशोर यादव उपाध्यक्ष जदयू के नरेंद्र नारायण यादव हैं, इस बार सूत्रों के अनुसार, कुर्सी की खींचतान अपने चरम पर है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और NDA के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। NDA की शानदार जीत पर चिराग पासवान ने कहा कि जनता ने PM मोदी की नीतियों, नीतीश कुमार के अनुभव और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ पर भरोसा जताया है। अब हमारा कर्तव्य है कि एक-एक वादा पूरा करें। लोजपा (RV) के नेता संजय पासवान बोले, “नीतीश जी हमारे नेता हैं, उन्हें बधाई और शुभकामनायें। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दे, ताकि वे बिहार का नेतृत्व करते रहें।” BJP विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “यह जोड़ी हिट भी है और फिट भी…”



दिल्ली: लॉरेंस के भाई अनमोल ने उगले कई राज, क्यों मारा बाबा को

दिल्ली : दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में कुख्यात गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को सख्त सुरक्षा घेरे में अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने उसे 11 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में उसने NIA के सामने कई राज उगले हैं। अमेरिका की धरती से प्रत्यर्पित होकर आया अनमोल, जो पिछले साल अक्टूबर में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में देशभर की एजेंसियों को चुनौती देता फिर रहा था। NIA के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि अनमोल 2022 से फरार था। वह जेल में बंद भाई लॉरेंस बिश्नोई के आतंकी-सिंडिकेट का अहम हिस्सा था। गोल्डी बरार और लॉरेंस की “छाया” बनकर 2020–2023 के बीच कई आतंकी कृत्यों में सक्रिय रहा। मार्च 2023 में NIA ने उस पर आरोपपत्र दायर किया था। प्रवक्ता ने खुलासा किया कि अमेरिका में बैठकर भी वह भारत में गैंगस्टरों को आश्रय, फंडिंग और हथियारों की सप्लाई में लगा रहा।



मूसेवाला से लेकर सलमान खान के घर तक, कई घटनाओं की डोरें उसके हाथ में थीं। इससे पहले लुइसियाना की अदालत ने उसकी शरण याचिका खारिज की और पलभर में उसका किस्मत का पन्ना पलट गया। चार्टर्ड विमान में, दो अन्य वांछित आरोपियों संग, उसे भारत लाया गया। दरवाजे बंद हुये हथकड़ियां लगीं और अब एक सफर शुरू हुआ।

सरायकेला: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, साहेबगंज, सरायकेला में विधिक साक्षरता कक्षा आयोजित

सरायकेला: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला द्वारा आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, साहेबगंज में विधिक साक्षरता क्लब के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कक्षा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव श्री तौसीफ मेराज ने स्वयं कक्षा 11 की छात्राओं को महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।





श्री मेराज ने छात्राओं को मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act), नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा समाज पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को क्षति पहुँचाता है, बल्कि यह परिवार एवं समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है।

उन्होंने पोक्सो अधिनियम (POCSO Act) से संबंधित बाल संरक्षण, अपराधों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया, दोषियों के लिए कठोर दंड, तथा पीड़ित बच्चों के पुनर्वास (Rehabilitation) एवं मुआवजा (Compensation) से जुड़े अधिकारों पर भी प्रकाश डाला।

इसके साथ ही उन्होंने माननीय NALSA के निर्देशानुसार संचालित ‘DAWN Unit’ के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली के बारे में छात्राओं को जानकारी दी, जिसका उद्देश्य कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों को त्वरित कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजू आल्दा एवं शिक्षिका श्रीमती टिंकी महापात्र ने भी बालिकाओं से संबंधित मुद्दों—जागरूकता, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों—पर प्रेरणादायक संदेश दिया।

इस अवसर पर PLVs (पारा लीगल वॉलंटियर्स)—बिट्टू प्रजापति, रिंकी महतो, राजकुमार काइबर्त और प्रदीप दास—भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कानूनी जागरूकता प्रदान करना, सामाजिक बुराइयों से बचाव के प्रति संवेदनशील बनाना तथा उन्हें सशक्त करना था।


Breaking