Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोमवार, 29 दिसंबर 2025

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, एक शख्स की मौत की खबर, विशाखापत्तनम के पास हादसा

विशाखापत्तनम :आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर यालामंचिली में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगने की घटना हुई है।



धनबाद: गोपीनाथडीह पंचायत समिति सदस्य की पत्नी पर मंईयां सम्मान योजना का अवैध लाभ लेने का आरोप

धनबाद सदर प्रखंड अंतर्गत गोपीनाथडीह पंचायत में मंईयां सम्मान योजना को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है.

पंचायत समिति सदस्य (पंसस) ख्याल दास की पत्नी कल्पना देवी पर योजना के नियमों के विरुद्ध लाभ लेने का आरोप लगा है, मामले को लेकर विभाग ने जांच का आदेश दिया है.

पंचायत के मुखिया बिजेंद्र पासवान ने इस संबंध में बीडीओ को लिखित शिकायत दी थी, शिकायत के आधार पर बीडीओ पल्लवी सिन्हा ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है.



जांच टीम में प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मधुसूदन पासवान, सहायक प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन एवं कनीय अभियंता लक्ष्मण टुडू को शामिल किया गया है.

जांच अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने बताया कि अब तक मामले की विधिवत जांच नहीं हो सकी थी, क्योंकि नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी लगी हुई थी,उन्होंने कहा कि 2 जनवरी से पूरे मामले की गहन जांच शुरू की जाएगी.

मुखिया बिजेंद्र पासवान का आरोप है कि ख्याल दास राज्य सरकार से मानदेय प्राप्त पंचायत समिति सदस्य हैं।,ऐसे में उनके परिवार का कोई भी सदस्य मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने का पात्र नहीं है, इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर उनकी पत्नी को योजना का लाभ दिलाया गया.

वहीं पंचायत समिति सदस्य ख्याल दास ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश करार दिया है, उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को योजना का लाभ पहले नियमों के तहत मुखिया और पंचायत सचिव की सहमति से मिला था, जो पिछले 7–8 महीनों से बंद है, उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव के स्थानांतरण के बाद जानबूझकर यह विवाद खड़ा किया गया,ख्याल दास ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

मामले में पंचायत सचिव के हस्ताक्षर फर्जी कराने का भी आरोप सामने आया है। जांच समिति के गठन के बाद पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, यदि आरोप सही पाए गए, तो योजना का गलत लाभ लेने और दिलाने वालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.

राँची: वार्ड 39 से पिंकी यादव होंगी पार्षद प्रत्याशी, सीट आरक्षण के बाद बैठक में हुआ औपचारिक ऐलान

राँची: आज दिनांक 28/12/2025 को वार्ड 39 की सीट में बदलाव - सामान्य से सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने को ध्यान में रख कर इसी वार्ड के पार्षद पद प्रत्याशी रहे *निशांत यादव (सोनू)* द्वारा एक बैठक बुलाई गई , जिसमें उन्होंने अपनी जगह पर अपनी पत्नी *"पिंकी यादव"* को आगामी चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया। 



सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों का भी इस प्रस्ताव पर भरपूर समर्थन मिला और लोगों ने चुनाव में पूरी तरह समर्थन देने का विश्वास दिलाया।

*पिंकी यादव*, *शिक्षा - B.Com, CA (Intermediate) LLB ( Final Sem )* ने भी लोगों से उनके साथ मिलकर निष्पक्ष रूप से संपूर्ण वार्ड में विकास का वादा किया।

हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल के लिए उपलब्धियों से भरा रहा वर्ष 2025

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दिसंबर माह तक पूर्व मध्य रेल द्वारा प्राप्त की गयी कुछ मुख्य उपलब्धियाें का विवरण निम्नानुसार है - 


1.मालगाड़ी के परिचालन को और अधिक सुगम बनाने हेतु टोरी से बीराटोली   (6.5 किमी) लाइन के दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के साथ ही शिवपुर-टोरी तीसरी लाइन 41.5 किमी का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया तथा उस पर परिचालन किया जा रहा है। इस लाइन के निर्माण कार्य पूर्ण होने से झारखण्ड स्थित चतरा एवं लातेहार कोल माइन्स से कोयले के लदान में काफी इजाफा हुआ है जो कि देश के विभिन्न पावर प्लान्टों में कोयले की आपूर्ति को अधिक सुगमता प्रदान करता है। इसके फलस्वरूप रेलवे के राजस्व में काफी वृद्धि होगी। 



2. बिहार शरीफ-अस्थावां (12.66 किमी), अस्थावां-बरबीघा (13.5 किमी) एवं बरबीघा-शेखपुरा नई रेल लाईन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही दनियावां से जट डुमरी तक 22 किमी लंबे रेलखंड का कार्य भी पूर्ण हो जाने से 123 किमी लंबे नेउरा-दनियावां-बिहारशरीफ-बरबीघा-शेखपुरा नई लाईन परियोजना का अधिकांश भाग पूर्ण हो चुका है तथा मात्र 20 किमी लंबे जट डुमरी से नेउरा रेलखंड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अब इस परियोजना के तहत शेखपुरा से जटडुमरी तक ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ हो गया है । इसके पूर्ण होने से माल ढुलाई एवं पैसेन्जर गाड़ियों के परिचालन में सुगमता होगी जिससे रेलवे की आय में वृद्धि होगी । इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों का भी विकास होगा।

3. सोन नगर-पतरातू (291 किमी) तीसरी लाइन परियोजना के तहत रिचीगुटा-बेंडी-कुमेंडी (27.249 किमी) एवं सिगसिगी-उंटारी रोड-मुहम्मदगंज (22.24 किमी) का कार्य पहले ही पूर्ण कर लिया गया था । इस वर्ष बेंडी-कुमंडी (6.74 किमी) तथा उंटारी-सतबहनी-मोहम्मदगंज (11.77 किमी) का कार्य पूर्ण किया गया । इससे गाड़ियों के परिचालन एवं रेल के राजस्व में वृद्धि एवं समय की बचत हुई है।

4. नवादा-तिलैया खण्ड (17.747 किमी) के दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने से किऊल-गया (122.88 किमी) दोहरीकरण परियोजना का कार्य सम्पन्न हो गया है। इस खण्ड में अब रेल का परिचालन निर्बाध रूप से हो रहा है। 

5. गढ़वा आर0 ओ0 आर0 फेज-1 (5.10 किमी) का कार्य मार्च-2025 में पूर्ण किया गया। इसके शुरू हो जाने से चोपन की ओर से आने वाली गाड़ियों का परिचालन गढ़वा रोड स्टेशन में बिना सतही क्रॉसिंग के टोरी की ओर निर्वाध रूप से होने लगा है। इससे समय की काफी बचत हुई है एवं रेल का राजस्व भी बढ़ा है। 

6. सिन्द्री मार्शलिंग यार्ड (3.00 किमी) दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है । यहाँ पर चार अतिरिक्त लूप लाइन का निर्माण किया गया है तथा यात्रियों के सुविधा हेतु हाई लेवल प्लेटफार्म एवं शेड का निर्माण किया गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने से रेल परिचालन में काफी सुगमता होगी। 

7. हजारीबाग-बानाडाग खण्ड में (4.80 किमी) दोहरीकरण कार्य पूर्ण किया गया। इस परियोजना के पूर्ण होने से एन0 टी0 पी0 सी0 खानों से कोयले की आपूर्ति में वृद्धि होगी जिससे रेलवे राजस्व को बढ़ावा मिलेगा। 

8. मुगलसराय मंडल में अवस्थित रेल समपार संख्या 56 पर आर0 ओ0 बी0 के निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इससे पुसौली पावर ग्रीड एवं इसके आस-पास अवस्थित गाँव तक गया-मुगलसराय जी.टी. रोड से पहुंच सुगम हो गया है। अब इन गाँवों तथा पावर ग्रिड तक जाने के लिए रेल समपार पार कर पहुंचने में होने वाली समय की क्षति में गुणोत्तर सुधार होगा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी काफी बेहतर होगा।

9. खगड़िया-कुश्शेवरस्थान नई रेल लाईन परियोजना (44 किमी लंबे) के तहत लगभग 19 किमी लंबे खगड़िया-अलौली रेलखंड का कार्य पूर्ण करते हुए इस पर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है। 

10. अररिया-सुपौल नई रेल लाईन परियोजना (92 किमी लंबे) के तहत मार्च, 2025 में 22 किमी लंबे सुपौल-पिपरा रेलखंड का तथा इसी वर्ष लगभग 10 किमी लंबे पिपरा-त्रिवेणीगंज रेलखंड का भी निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।

11. पूर्व मध्य रेलवे में इस वित्तीय वर्ष में 77 रूट किलोमीटर पर कवच का कार्य पूर्ण करते हुए लोको ट्रायल परीक्षण किया जा चुका है । विदित हो कि दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) और प्रधानखूंटा (पीकेए) के बीच कवच का परियोजना 243 करोड़ रुपये की लागत से  417 रूट किलोमीटर रेलखंड शामिल है। इस परियोजना कि निविदा प्रदान कर दी गई है तथा अब तक 253 रूट किलोमीटर का लोको ट्रायल परीक्षण हो चुका है ।

12.   इसके साथ ही इस वर्ष पूर्व मध्य रेलवे के 502 और 607 रूट किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर कवच की दो परियोजना 288 करोड़ रुपये और 264 करोड़ रुपये की लागत से कि निविदा प्रदान कर दी गई है, तथा सर्वेक्षण कार्य चल रहा है ।

13.  पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस वर्ष अलग-अलग सेक्शन में 127 किलोमीटर के लिए ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है, जिससे लाइन कैपेसिटी बढ़ने से ट्रेनों के समय पालन में मदद मिली है।

14.  वित्तीय वर्ष 2025-26 में 11 रोड ओवर ब्रिज और 04 रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण किए गए।

15. साल 2025 में पांच गति शक्ति कार्गो टर्मिनल चालू किए गए -

       (i)  पकड़ी बरवाडीह बनाडाग, हजारीबाग

       (ii) आर.के. ट्रांसपोर्ट एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, सिंगरौली

       (iii) लीप एग्री (खगड़िया) लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड, पसराहा

       (iv) सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) थर्मल प्राइवेट लिमिटेड, चौसा

        (v) एनसीएल का निगाही न्यू साइलो, शक्तिनगर

16.  यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 36 नई ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया गया है । इनमें 02 जोड़ी वंदे भारत, 01 जोड़ी नमो भारत रैपिड रेल तथा 10 जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं । इनके साथ ही 05 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें तथा 18 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का भी परिचालन प्रारंभ किया गया है। 

17. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चालू वित्तीय वर्ष में 11 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों तथा 04 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों सहित कुल 15 जोड़ी ट्रेनों का मार्ग विस्तार भी किया गया है । 

धनबाद: मैथन में फ्लावर गार्डन एवं डैम लाइटिंग का हुआ उद्दघाटन

निरसा(धनबाद): नव वर्ष आगमन के अवसर पर डीवीसी तकनीकी सदस्य द्वारा डीवीसी फ्लावर गार्डन, मलेनियम पार्क एवं डैम लाइटिंग का उद्घाटन डीवीसी के तकनीकी सदस्य एस पांडा तथा कार्यपालक निदेशक दिनेश सिंह का द्वारा किया गया। इससे पहले मैथन याच क्लब में डीवीसी के दोनों मुख्यातिथियों का स्वागत भव्यरूप से स्वागत किया गया। बाद में फ्लावर गार्डन एवं मिलिनीयम पार्क, डैम लाइटिंग का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। 



बताया गया कि फ्लावर गार्डन में इस वर्ष सेलोसिया,साल्विया एवं विभिन्न प्रजातियों के गुलाब, सफेद गेंदा व डेजी चंद्रमल्लिका आदि रंग बिरंगे फूल हैं जो मैथन के पर्यावरण में चार चांद लगा रही है।
कहां गया कि मिलेनियम पार्क को पर्यटकों एवं बच्चों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है। जिसमें कई प्रकार के जंगली जानवरों का पुतला बनाया गया है। जो बच्चों में आकर्षित का केंद्र बना है इसके साथ ही डैम लाइटिंग परियोजना के अंतर्गत बांध क्षेत्र को आधुनिक लाइट से सजाया गया है। जो रात्रि में बांध की भव्यता को और अधिक निखारने के काम करती है।
साथ ही बताया गया कि मैथन और पंचेत डैम की लाइटिंग का कुल पैकेज 3 करोड़ रुपये का है, जिसमें स्पिलवे और डैम हेरिटेज लाइट दोनों शामिल हैं। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने की ऐतिहासिक पनडुब्बी यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना की स्वदेशी अग्रिम पंक्ति की पनडुब्बी INS वाघशीर में सवार होकर समुद्र के भीतर यात्रा पर निकलीं। इस तरह वह पनडुब्बी में यात्रा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बन गईं। इससे पहले यह गौरव फरवरी 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मिला था, जब उन्होंने INS सिंधु रक्षक में यात्रा की थी। अधिकारियों के अनुसार, कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे से कलवरी श्रेणी की इस पनडुब्बी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मौजूद थे। राष्ट्रपति, जो सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं, ने इस यात्रा के जरिये नौसेना के मनोबल को नई ऊंचाई दी।



पनडुब्बी में प्रवेश से पहले नौसैनिक वर्दी में सजी राष्ट्रपति मुर्मू ने वहां तैनात जवानों से मुलाकात की। उन्होंने INS वाघशीर के चालक दल से बातचीत कर उनके समर्पण और अनुशासन की खुले दिल से सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पनडुब्बी भारतीय नौसेना की पेशेवर उत्कृष्टता और युद्ध तत्परता का जीवंत प्रमाण है। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राष्ट्रपति को पनडुब्बी के भीतर भारत की समुद्री रणनीति, पनडुब्बी बेड़े की भूमिका, परिचालन क्षमताओं और राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा में इसके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गौरतलब है कि इससे पहले अक्तूबर में राष्ट्रपति मुर्मू ने अंबाला से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। अप्रैल 2023 में असम के तेजपुर से सुखोई-30 MKI में उड़ान ली थी। इस तरह वह वायुसेना के दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति भी हैं।

राँची: CM हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस के दिग्गज नेता

राँची : राजधानी रांची में आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय एक सियासी सौहार्द का गवाह बना। CM हेमंत सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक राजेश कच्छप ने औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेसा नियमावली को राज्य मंत्रिपरिषद से स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हार्दिक बधाई दी।


नेताओं ने इसे आदिवासी और ग्राम स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया। इस अवसर पर नववर्ष–2026 के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के बीच एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनायें दी गईं।

देवघर: पुल पर एक खतरा करीब से गुजर गया, ट्रेन रूट ठप

देवघर : जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड पर आसनसोल से झाझा जा रही अपलाइन मालगाड़ी अचानक बरुआ नदी पुल के पास पटरी से उतर गई। हादसा इतना भयानक था कि मालगाड़ी के 17 डिब्बे डिरेल हो गये। 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर ही पलट गये। 3 डिब्बे सीधे बरुआ नदी में जा गिरे। बाकी डिब्बे ट्रैक के इर्द-गिर्द बिखर गये। नतीजा, पूरा रेलखंड जाम, ट्रेनों की रफ्तार थम गई। यह हादसा बीती रात 11.40 बजे के करीब हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे से करीब आधे घंटे पहले इसी पटरी से गोरखपुर से कोलकाता जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस गुजर चुकी थी। जैसे ही मालगाड़ी डिरेल हुई, तेज धमाके जैसी आवाज गूंजी और आसपास तहलका मच गया। हादसे के बाद से जसीडीह-किऊल रेलखंड पर अप और डाउन दोनों लाइनें ठप हैं। 13 घंटे से अधिक समय से परिचालन बाधित है। 



कई ट्रेनें जसीडीह, सिमुलतला समेत आसपास के स्टेशनों पर रोक दी गईं है। पटना-हावड़ा का प्रमुख रेल रूट प्रभावित हुआ, इसका असर हावड़ा-पटना और हावड़ा-मुजफ्फरपुर लाइन तक है। जसीडीह स्टेशन पर उत्तर बिहार के सैकड़ों यात्री पूरी रात फंसे रहे, चेहरों पर थकान और आंखों में चिंता साफ दिखी। रेलवे ने सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया है। आसनसोल मंडल की PRO विपुला बौरी ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही राहत और बहाली की विशेष टीमें मौके पर भेज दी गईं। उन्होंने कहा कि हादसे से अप और डाउन दोनों रूट प्रभावित हैं। डिब्बे हटाने और ट्रैक दुरुस्त करने में 10 से 12 घंटे लग सकते हैं। यात्रियों को लगातार सूचना दी जा रही है।

UP: लाइक्स एंड शेयर’ का पागलपन, दोस्त ने मा’री गोली

UP : रील बनाने की सनक ने दोस्ती को लहूलुहान कर दिया। लाइक और शेयर की भूख इतनी बढ़ गई कि 17 साल के फहीम पर उसके ही दोस्त ने गोली चला दी। फहीम जान बचाने के लिये इधर-उधर भागता रहा, हाथ जोड़कर मना करता रहा, लेकिन आरोपी पर जैसे पागलपन सवार था और ट्रिगर दबा दिया। सरधना नगर के मोहल्ला घोसियान निवासी फहीम अपने दोस्तों के साथ था। योजना बनी थी कि रील बनेगी, तमंचे से सिर्फ हवाई फायर होगी। लेकिन रील बनते-बनते हवाई फायर की हद टूट गई। आरोपी ने अचानक नाबालिग फहीम की ओर पिस्तौल तान दी और गोली चला दी। 



गोली फहीम की बायीं हथेली में जा लगी, वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद फहीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शनिवार को पिस्तौल के साथ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद इलाके में तहलका मच गया और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का कहना है कि बच्चा नाबालिग है, उस पर जानलेवा हमला हुआ। फिर भी न पिस्तौल बरामद हुई, न आरोपी पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि यह वारदात रील पर ज्यादा लाइक और शेयर पाने की होड़ में अंजाम दी गई। केस दर्ज कर लिया गया है। यह दिल दहला देने वाली वारदात मेरठ के सरधना नगर के मोहल्ला घोसियान में हुई।

बॉक्स ऑफिस की बाहुबली बनी ‘धुरंधर’, दमदार कमाई

चुनिंदा फिल्मों की फेहरिस्त में अब ‘धुरंधर’ का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुका है। रिलीज के चौथे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई देखकर दर्शक भी हैरान हैं। आमतौर पर बड़े बजट की फिल्मों की रफ्तार दूसरे या तीसरे हफ्ते में धीमी पड़ने लगती है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस चलन को पूरी तरह पलट दिया। पहले शनिवार को शानदार ओपनिंग, फिर लगातार चार शनिवार तगड़ा कलेक्शन और हर हफ्ते यह संदेश कि फिल्म का जादू अभी बाकी है। चौथे हफ्ते के शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सबको चौंका दिया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया।



इस साल ऐसा करने वाली यह पहली फिल्म है। फिल्म की कामयाबी का सबसे बड़ा राज दमदार कंटेंट है। मजबूत कहानी, सधा हुआ निर्देशन, कलाकारों का असरदार अभिनय, एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स का संतुलन, यही वजह है कि रिलीज के कई हफ्तों बाद भी शो हाउसफुल जा रहे हैं और दर्शक बार-बार सिनेमाघर का रुख कर रहे हैं।

Breaking