Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

चाईबासा में रोटी बैंक यूथ क्लब की पहल, गरीबों को मिली ठंड से राहत

चाईबासा: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी 2026 को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटी बैंक यूथ क्लब, चाईबासा द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वितरण बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास किया गया, जहां बड़ी संख्या में गरीब एवं बेसहारा लोगों को कंबल प्रदान किए गए।

इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में मयूर होटल के संतोष गुप्ता, फॉर यू क्रिएशन के अनुज सिंहा, ए.के. स्टेशनरी के कोमल कालिंदी, दीपिका देवी एवं चांदनी देवी का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रोहित सिंहा, शुभम सिंह राजपूत, पृथ्वी राज, खुदिया तिर्की, पारस अग्रवाल, अरविंद कालिंदी, अख्तर, जमदार पूर्ति सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर रोटी बैंक यूथ क्लब, चाईबासा के सदस्यों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में किया गया छोटा-सा प्रयास भी जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बन सकता है। मानवता एवं सेवा भावना से किया गया यह कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करता है।

सुकमा में नक्सलवाद को बड़ा झटका: 29 माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे

 छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और प्रभावी रणनीति के चलते 29 पुरुष नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया। यह आत्मसमर्पण जिले में शांति और सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। गोगुंडा कैंप की स्थापना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की सक्रिय मौजूदगी, सर्च ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन का सीधा असर नक्सल गतिविधियों पर पड़ा। दबाव बढ़ने के साथ नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। सभी नक्सलियों ने SP किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने उन्हें सरकार की पुनर्वास नीति की जानकारी दी, जिससे वे सामान्य जीवन की ओर लौटने के लिए प्रेरित हुये।नक्सलवाद गिन रहा अपनी अंतिम सांसें: सरकारी नीतियों से प्रभावित या मरने का खौफ? 29 माओवादियों ने डाले हथियार -


JAC बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 3 फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं

 राँची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राओं की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जैक बोर्ड के मुताबिक 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक चलेगी। ये परीक्षायें प्रथम पाली (सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे) में होंगी। वहीं 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षायें 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे) में आयोजित की जायेंगी।

10वीं की प्रमुख तिथियां

3 फरवरी: आईटी/वोकेशनल

4 फरवरी: हिंदी

7 फरवरी: सामाजिक विज्ञान

9 फरवरी: विज्ञान

11 फरवरी: गणित

13 फरवरी: अंग्रेजी

12वीं का शेड्यूल

13 फरवरी: अंग्रेजी

16 फरवरी: पॉलिटिकल साइंस/संस्कृत

18 फरवरी: हिंदी ‘E’, इंग्लिश ‘A’

20 फरवरी: हिंदी ‘A’, इंग्लिश ‘A’, संगीत

23 फरवरी: अतिरिक्त भाषाएं (उर्दू, बांग्ला, उड़िया आदि)

प्रैक्टिकल परीक्षा

जैक बोर्ड के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षायें 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगी। जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने कहा कि समय पर परीक्षा कार्यक्रम जारी करने का उद्देश्य छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर देना है। साथ ही उन्होंने अपील की कि छात्र केवल JAC की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल से मिली सूचना पर ही भरोसा करें।

इस रूट पर चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, किराया-खासियत…

भारतीय रेलवे पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी को नया रफ्तार देने जा रही है। गुवाहाटी से कोलकाता (हावड़ा) के बीच देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को इसका उद्घाटन करेंगे। अब तक वंदे भारत ट्रेनें सिर्फ चेयरकार सफर के लिए जानी जाती थीं, लेकिन यह स्लीपर संस्करण रात की लंबी दूरी यात्रा को लग्जरी और तेज बनाने जा रहा है। यह ट्रेन मौजूदा ट्रेनों की तुलना में करीब 3 घंटे कम समय में सफर पूरा करेगी। वंदे भारत स्लीपर में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 823 बर्थ की सुविधा मिलेगी।

3AC: 611 बर्थ

2AC: 188 बर्थ

1AC: 24 बर्थ

ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किमी/घंटा होगी, जबकि नियमित संचालन 130 किमी/घंटा की गति से होगा। सुरक्षा के लिए इसमें कवच ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट और आधुनिक सैनिटेशन तकनीक दी गई है। हाई-क्वालिटी बेडरोल, एर्गोनोमिक बर्थ, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे, कम शोर वाली तकनीक और स्थानीय व्यंजनों के साथ बेहतर खानपान सेवा इसे पारंपरिक ट्रेनों से अलग बनाती है।रेलवे ने इस ट्रेन के लिए सख्त नियम तय किये हैं। सिर्फ कंफर्म टिकट, RAC और वेटिंग लिस्ट नहीं, कोई VIP या इमरजेंसी कोटा नहीं, यहां तक कि वरिष्ठ रेल अधिकारी भी पास से यात्रा नहीं कर पायेंगे।


कितना होगा किराया?

3AC: ₹2,400


2AC: ₹3,100


1AC: ₹3,800



थाईलैंड में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की मौत; 30 से ज्यादा घायल

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के बाद कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, 30 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। हादसा तब हुआ जब क्रेन ट्रेन पर गिर गई।_


विराट कोहली के निशाने पर सचिन-द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड, राजकोट में रचना चाहेंगे इतिहास

_राजकोट में आज भारत बनाम न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली की नजरें एक बड़े कीर्तिमान को हासिल करने पर होगी। एक अर्धशतक जड़ने के साथ ही किंग कोहली महान सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे को पीछे छोड़ देंगे।_


स्पेन में 150 साल बाद रानी का शासन, जानिए कौन हैं 20 साल की लियोनोर जो बनेंगी क्वीन

_स्पेन में 150 साल में पहली बार एक रानी शासन संभालने जा रही है। राजा फेलिप VI और रानी लेटिजिया की 20 साल की बेटी राजकुमारी लियोनोर अब अपने परिवार की गद्दी संभालने के लिए तैयार हैं।_


दही-चूड़ा भोज में लालू यादव का बयान: तेज प्रताप को मेरा आशीर्वाद, अब परिवार के साथ ही रहेगा

 *'तेज प्रताप को मेरा आशीर्वाद; अब परिवार के साथ ही रहेगा', दही-चूड़ा भोज में बोले लालू यादव*


आगरा फोर्ट का रहस्य: मजमूद गजनवी के मकबरे का दरवाजा, जिसे अंग्रेजों ने सोमनाथ मंदिर का बताया

_आगरा फोर्ट में रखा एक विशाल दरवाजा महमूद गजनवी के मकबरे से आया था, जिसे 1842 में प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध के बाद बंगाल नेटिव आर्मी लाई थी। अंग्रेजों ने इसे सोमनाथ मंदिर का दरवाजा बताकर भारतीयों को गुमराह किया था। बाद में एएसआई के महानिदेशक सर जॉन मार्शल ने इस झूठ का पर्दाफाश किया।_


4 साल बाद Virat Kohli बने नंबर-1 बैटर, पिछले बादशाह रोहित शर्मा को भारी नुकसान

_37 साल की उम्र में विराट कोहली ने आईसीसी मेंस वनडे बैटर्स रैंकिंग में फिर से नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 93 रन की पारी खेलने के बाद उन्हें आईसीसी वनडे बैटर्स रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ। नंबर-1 बनने के लिए उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा को पछाड़ा। रोहित शर्मा 2 स्थान का नुकसान झेलकर तीसरे पायदान पर फिसल गए हैं।_


Breaking