Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

चाईबासा में रोटी बैंक यूथ क्लब की पहल, गरीबों को मिली ठंड से राहत

चाईबासा: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी 2026 को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटी बैंक यूथ क्लब, चाईबासा द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वितरण बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास किया गया, जहां बड़ी संख्या में गरीब एवं बेसहारा लोगों को कंबल प्रदान किए गए।

इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में मयूर होटल के संतोष गुप्ता, फॉर यू क्रिएशन के अनुज सिंहा, ए.के. स्टेशनरी के कोमल कालिंदी, दीपिका देवी एवं चांदनी देवी का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रोहित सिंहा, शुभम सिंह राजपूत, पृथ्वी राज, खुदिया तिर्की, पारस अग्रवाल, अरविंद कालिंदी, अख्तर, जमदार पूर्ति सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर रोटी बैंक यूथ क्लब, चाईबासा के सदस्यों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में किया गया छोटा-सा प्रयास भी जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बन सकता है। मानवता एवं सेवा भावना से किया गया यह कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करता है।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking