Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

 रांची  :  झारखंड में सोमवार को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक रहने वाली नहीं है। राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया, हालांकि गुमला सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से तापमान में एकाएक गिरावट आने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड और तेज शीतलहर का असर साफ तौर पर महसूस होगा। खासकर सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 13 जनवरी से 17 जनवरी तक झारखंड में जबरदस्त शीतलहर चलेगी। इस दौरान कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 13 जनवरी को रांची, खूंटी, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़ और सरायकेला-खरसावां में ठंड का असर ज्यादा रहने की संभावना है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ठंड और शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने झारखंड के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, चतरा, गढ़वा और गुमला शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking