सरायकेला प्रखंड अंतर्गत संजय नदी तट पर स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता ठाकुराणी देवी के दरबार में मकर संक्रांति के अवसर पर जय मां ठाकुराणी सेवा संघ, गोविंदपुर की ओर से एक दिवसीय निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खीर, खिचड़ी एवं चाय निःशुल्क वितरित की गई। सेवा समिति के कार्यकर्ता पूरे दिन श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर नजर आए।
इस सेवा कार्य में मृत्युंजय पति, राजेन मुर्मू, चित्रसेन मंडल, हेमंत मंडल, रूपबहन मंडल, सुबोध मंडल, विकास मंडल, संजीत मंडल, धनंजय मंडल, संजय मंडल, तापस मंडल, अमित मंडल, रंजीत मंडल, नरेश मंडल, आकाश मंडल, महावीर मंडल, सत्यवान मंडल सहित कई लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
श्रमदान से तैयार हुआ लकड़ी का पुल: संजय नदी में वर्षभर जल प्रवाह बने रहने के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होती थी। इस समस्या के समाधान हेतु मुरुप गांव के फॉलोवर डेकोरेशन के संचालक किरण हो के नेतृत्व में युवाओं ने श्रमदान कर एक अस्थायी लकड़ी का पुल तैयार किया, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली। लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की।
बताया गया कि ठाकुराणी दरोह के समीप झारखंड सरकार द्वारा लगभग 8.15 करोड़ रुपये की लागत से स्थायी पुल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
लोगों ने जताया आभार: निशुल्क सेवा शिविर एवं श्रमदान से बने पुल को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। युवा सामाजिक कार्यकर्ता हेमसागर प्रधान सहित कई लोगों ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी सेवा भावी युवाओं को धन्यवाद दिया।












0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें