Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुधवार, 28 मई 2025

बहरागोड़ा:-सेवा नामक संस्था के सदस्यों ने शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी.....

बहरागोड़ा संवाददाता 


बहरागोड़ा :- सांड्रा पंचायत अंतर्गत लोधनवनी गांव के शशि सिंह नामक व्यक्ति पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था. सूचना पाकर बुधवार सेवा नामक संस्था के सदस्यों ने शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर परिवार का हालचाल जाना तथा ढांढस बंधाया व सांत्वना दी. मृतक के श्राद्धकर्म के लिए संस्था ने मृतक के पत्नी कल्याणी सिंह के हाथों चावल व आर्थिक मदद किया तथा शोकाकुल परिवार के साथ हर एक शुख दुख में खड़े रहने की बात कही इस मौके पर राजेन्द्र भद्र,अशोक दे,बाबलु नायक,आसीस सोम, प्रहलाद मुंडा, देवव्रत दे,सुकुमार दत्त,अशोक सेन,दयाल नायक,बंकिम नायक, जगन्नाथ दास, जवाहरलाल सिंह, गोकुल मुंडा, शंकर सिंह ,अजीत सतपति आदि उपस्थित थे.

झामुमों नेता गणेश महाली ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रशासक से की सड़क नाली निर्माण की मांग, सौंपा पत्र

 


Adityapur: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह पूर्व आदित्यपुर विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने आदित्यपुर नगर निगम के सभी 35 वार्डों में सड़क, नाली समेत अन्य विकास योजनाओं को पूरा करने की मांग को लेकर नगर निगम प्रशासक को मांग पत्र सौंपा है।

झामुमों नेता गणेश महाली द्वारा सौपे गए मांग पत्र में निगम के सभी वार्डों में सड़क, नाली पेवर्स ब्लॉक आदि निर्माण की सूची उपलब्ध कराई गई है। मांग पत्र में गणेश महाली ने लिखा है कि सभी योजनाओं को आवश्यक समझा जाए और जल्द से जल्द सभी योजनाओं को पूरा किया जाए जो इस प्रकार है:-

1. वार्ड सं0-25, आसंगी में शिव मंदिर से बंगाली मैदान तक सड़क एवं पक्की नाली का निर्माण ।

2. वार्ड सं0-20, गुमटी बस्ती हरिनन्दन अग्रवाल के घर से करमी भगत के घर के सामने मुख्य नाली तक पक्की नाली का निर्माण ।

वार्ड सं0-20, गुमटी बस्ती, उड़ीया मध्य विद्यालय से दिनेश खेरवाल के घर तक पक्की नाली एवं पी.सी.सी सड़क का निर्माण ।

वार्ड सं0-20, गुमटी बस्ती, कृष्णा थापा के घर से जीतू चाय दुकान तक होम पाईप नाली का निर्माण।

3. वार्ड सं0-35, कुलुपटांगा रोड नं0-19 से डॉ० जे० के

4. वार्ड सं0-33, बनतानगर के.बी. जोन रिंकू थापा के घर से सी. जोन पंडित जी के घर तक सड़क एवं कलमट का निर्माण

5. वार्ड सं0-33, सी. जोन काली मंदिर प्रांगण में फेबर्स ब्लॉक लगाया जाय।

6. बडा गम्हरिया वार्ड नं0-6-बबिता दास के घर से ठाकुर के घर तक नाली सह फेबर

4. वार्ड सं0-33, बनतानगर के. बी. जोन रिंकू थापा के घर से सी. जोन पंडित जी के घर तक सड़क एवं कलभट का निर्माण

5. वार्ड सं0-33, सी. जोन काली मंदिर प्रांगण में फेबर्स ब्लॉक लगाया जाय ।










6. बड़ा गम्हरिया वार्ड नं0-6 बबिता दास के घर से ठाकुर के घर तक नाली सह फेबर ब्लॉक शेड निर्माण (लम्बाई 500 फीट)।

7. बड़ा गम्हरिया वार्ड नं0-6 शंकर मुखी के घर से राजीव मंडल के घर तक फेबर ब्लॉक रोड एवं नाली निर्माण (लम्बाई 300 फीट) ।

8. बड़ा गम्हरिया वार्ड नं0-6, मुरली दुकान से मिठु दास के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण (लम्बाई 400 फीट) ।

9. बड़ा गम्हरिया वार्ड नं0-6 त्रिलोचन पाल के घर से अमर सिंह के घर तक रोड निर्माण लम्बाई 700 फीट ।

10. चम्पाई नगर वार्ड नं0-15 सपन गांगुली के घर से रत्नाकर के घर तक फेबर ब्लॉक रोड निर्माण (लम्बाई 200 फीट)।

11. चम्पाई नगर वार्ड नं0-15 मिहिर गोराई के घर से आदित्य महाकुड़ के घर तक रोड निर्माण।

12. चम्पाई नगर वार्ड नं0-15 सुकुमार ओझा के घर से अक्षय गोप के घर तक रोड निर्माण।

13. चम्पाई नगर वार्ड नं0-15 मुकुल बनार्डी के घर से राजु दे के घर तक रोड निर्माण।

14. सापड़ा वार्ड नं0-01 राजेश दास के घर से रवि कर्मकार के घर होते हुए मानिक दास के घर तक नाली निर्माण (लम्बाई 500 फीट)

15. सापड़ा वार्ड नं0-01 गुरुकुल आरम से श्रीधर मंडल के घर तक नाली निर्माण (लम्बाई 1000 फीट)

16. शांतिनगर धनंजय गोप के घर से दास बूढ़ी के घर तक फेबर ब्लॉक रोड निर्माण (लगभग 200 फीट)

17. शांतिनगर उसना गोप के घर से शर्मा गोप के घर तक रोड निर्माण लगभग (लम्बाई 200 फीट)

18. लाइन टोला/राहड़गोड़ा संजीव उपाध्याय के घर से स्थु कहतो के घर तक फेबर ब्लॉक सड़क निर्माण लगभग 700 फीट

19. लाइन टोला / राहड़गोड़ा नेहरू महतो के घर से बिटटु नंदी के घर तक (नाली फेबर सड़क) लगभग 600 फीट लम्बाई

20. बोलाईडीह विजु प्रमाणिक के घर से बांसी ठाकुर के घर फेबर ब्लॉक तक सड़क लगभग 300 फीट लम्बाई

21. बोलाईडीह आदित्यपुर नाला जे.एम.टी सड़क से नया बस्ती तक फेबर ब्लॉक रोड लगभग 700 फीट लम्बाई

22. मिरूडीह काली मंदिर से चंद्रप्रकाश पाठक के घर तक नाली फेबर ब्लॉक निर्माण (700 फीट लम्बाई)

23. मिरूडीह कृष्णा गोराई के घर से सुरेश गोराई के घर तक फेबर ब्लॉक सड़क निर्माण लगभग 600 फीट लम्बा

24. मिरूडीह राजकुमार के घर से ख्वादीन के घर तक पी.सी.सी सड़क का निर्माण लमबाई 700 फीट

25. मिरूडीह पिंटु दुकान के घर से छगन गोराई के घर तक फेबर ब्लॉक सह नाली लगभग 400 फीट

26. मिरूडीह जयतारा के घर से सिकंदर टुडु के घर तक फेबर ब्लॉक रोड निर्माण

27. मिरूडीह सिंहजी के घर से संजय गोराई के घर तक रोड निर्माण

28. ईच्छापुर वार्ड नं0-30 डोनाल्ड मंडल के घर से बजरंगबली मंदिर तक फेबर ब्लॉक रोड निर्माण

29. ईच्छापुर वार्ड नं0-30 बाउरी बस्ती से ग्वाला पाड़ा तक नाली निर्माण।

30. ईच्छापुर वार्ड नं0-30 अमृत पार्क मरम्मति निर्माण।

मिरूडीह नया बस्ती

31. रोड नं0-1 बजरंगबली मंदिर से बबलू मंडल तक 410 आर.एफ.टी

32. रोड नं0-2 तिवारी जी के घर से मोनु रजक तक 550

आर.एफटी

33. रोड नं0-3 सागर के दुकान से लेकर श्याम चन्द्र झा के घर तक 650 आर.एफ.टी

34. रोड नं0-4 महेश रजक के दुकान से लेकर अजय शर्मा के घर तक 600 आर.एफ.टी

गांगुली के घर तक सड़क एवं कलवर्ट का निर्माण । वार्ड सं0-35, रोड नं0-19 से राकेश्वर पंडित के घर से कोचु पुआल टाल तक सड़क

निर्माण वार्ड सं0-35, रोड नं0-23 से साईं कॉलोनी तक सड़क का निर्माण ।

35. रोड नं0-5 परशुराम महतो के घर से लेकर रंगा प्रधान के घर तक 625 आर.एफ.टी

36. रोड नं0-6 प्रभुनाथ तिवारी के घर से लेकर सिद्धिलाल मुण्डा के घर तक 650 आर.एफ.टी

37. रोड नं0-7 निभा लेडिस कॉर्नर से लेकर विवेक रीवास्तव के घर तक 700 आर.एफ.टी

38. रोड नं0-8+9 में-सत्यनारायण राव के घर से आकाश शाण्डिलय के घर तक 500 आर.एफ.टी

39. रोड नं0-10 सुकलाल दास के घर से लेकर नागेश्वर प्रसाद के घर तक 650 आर.एफ.टी

40. रोड नं0 11+12-अण्डा महतो के घर से लेकर आनन्द राव के घर से होते हुए रंजित प्रधान के घर तक 580 आर.एफ.टी

बंतानगर वार्ड नं0-33

41. जोसना एक्का के घर से नदी तक नाली निर्माण

42. संगीता प्रधान के घर से रवि हेम्ब्रम के घर तक नाली निर्माण

43. काला घर से महतो के घर तक नाली का निर्माण

44. मेघा प्रमाणिक के घर से चन्दन प्रमाणिक के घर तक फेबर ब्लॉक सड़क निर्माण45.

खरसावां में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 


खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत वुरुडीह ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई मृतक को पहचान 50 वर्षीय गुलाब कैवत के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते हैं रेल पुलिस एवं खरसावा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचा उसके बाद सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत की कारणों को विस्तृत जानकारी सामने आएंगी, फिलहाल योर स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या है या दुर्घटना पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल को बारीकी से जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।










करीब 2 साल से बंद पड़ा भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम खिलाड़ियों और आम जनों के लिए ओपन

सरायकेला : सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम करीब 2 साल से बंद पड़ा भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम खिलाड़ियों और आम जनों के लिए ओपन 

पिछले 2 साल से जीर्णोद्धार कार्य के लिए खिलाड़ियों और आमजनों के लिए बंद था 

 समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी की पहल लाई रंग करीब दो वर्षों के इंतजार के बाद सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम आखिरकार खिलाड़ियों और आमजनों के लिए खोल दिया गया है। यह स्टेडियम बीते दो सालों से जीर्णोद्धार कार्य के चलते बंद था, जिससे खेल गतिविधियां ठप पड़ी थीं और स्थानीय खिलाड़ी अभ्यास से वंचित हो रहे थे।नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त को पत्र लिखकर मैदान को शीघ्र ओपन करने की मांग की थी। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया था कि मरम्मत कार्य के बीच भी खिलाड़ियों को सीमित समय के लिए मैदान में अभ्यास करने की अनुमति दी जाए, ताकि उनकी तैयारी पर असर न पड़े।समाजसेवी की पहल पर जिला खेल पदाधिकारी ने भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम को निर्धारित समय पर आम लोगों और खिलाड़ियों के लिए खोलने की स्वीकृति दे दी है। अब यह मैदान प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से 9:30 बजे तक और संध्या 4:00 बजे से 7:30 बजे तक उपयोग के लिए उपलब्ध रहेगा। हालांकि, मैदान का उपयोग कुछ शर्तों के साथ ही किया जा सकेगा, ताकि उसकी मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे मैदान के दोबारा खुलने की खबर से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। 





लंबे समय से अभ्यास न कर पाने के कारण स्थानीय खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पिछड़ रहे थे। अब उन्हें फिर से अभ्यास का उचित अवसर मिलेगा, जिससे वे आने वाले टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त और जिला खेल पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह निर्णय खिलाड़ियों के हित में है। मैदान के ओपन होने से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। अभ्यास के लिए जरूरी ढांचा और वातावरण मिलने से जिले के युवा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। यह मैदान सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि आमजनों के लिए भी स्वास्थ्य और फिटनेस के उद्देश्य से खोला गया है। सुबह और शाम की पाली में वॉकिंग, योगा और अन्य फिटनेस गतिविधियों के लिए इसका उपयोग किया जा सकेगा। इससे नगरवासियों की जीवनशैली में भी सुधार की उम्मीद है।भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम का दोबारा खुलना जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा। लंबे समय से ठप पड़ी गतिविधियों को अब फिर से गति मिलेगी। स्थानीय खेल प्रशिक्षकों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों को एक बार फिर से निखरने का अवसर मिलेगा।पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि मैदान के दोबारा खुलने के बाद इसकी सुरक्षा, सफाई और नियमों के पालन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। यदि मैदान की देखभाल नियमित रूप से की जाए, तो यह जिले की एक बड़ी खेल संपत्ति के रूप में उभर सकता है।

मंगलवार, 27 मई 2025

सरायकेला: “पद्मिनी नृत्य रत्न" से सम्मानित की गईं जियाडा के क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश रंजन की धर्मपत्नी डॉ ऊषा कुमारी

सरायकेलाः जियाडा आदित्यपुर के क्षेत्रीय उप निदेशक दिनेश रंजन की पत्नी डॉ ऊषा कुमारी को बेंगलुरू में आयोजित 116 वें अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव 2025 में पद्मिनी नृत्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है. महोत्सव में डॉ ऊषा कुमारी ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया था.


इससे पूर्व कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव 2024 में डॉ ऊषा कुमारी अपने आकर्षक नृत्य प्रदर्शन के बदौलत अंतरराष्ट्रीय गिरधारी सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं. डॉ ऊषा के इस उपलब्धि पर कला जगत से जुड़े लोगों द्वारा शुभकामनाएं और बधाई दी जा रही है.

जिला के 25वें उपायुक्त के रूप में श्री कर्ण सत्यार्थी ने कार्यभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने दी शुभकामनाएं*

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय में आयोजित एक सादे किन्तु गरिमापूर्ण समारोह में निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम, एडीसी व अन्य वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नव पदस्थापित उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी इसके पूर्व गुमला के उपायुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के समग्र विकास, जनहित में सुशासन, तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा नव नियुक्त उपायुक्त श्री सत्यार्थी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण समापन में जिला के नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, सभी पदाधिकारी व कर्मी के सहयोग की सराहना की। 

श्री कर्ण सत्यार्थी ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पूर्वी सिंहभूम जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं जनसुनवाई को प्राथमिकता दूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सभी वर्गों के साथ मिलकर विकास को गति दी जाएगी। नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जिला के विकास कार्यों को नई दिशा और गति दी जाएगी

34 वै जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में मंगलवार को नितिश कुमार सिंह ने निवर्तमान उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला से पदभार ग्रहण किया


सरायकेला
खरसावां जिला के 34 वै जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में मंगलवार को नितिश कुमार सिंह ने निवर्तमान उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नवपदस्थापित उपायुक्त ने कहा कि जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार अंतर्गत संचालित योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारने, पूर्व से संचालित विकास कार्यों का सफल क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में उनकी प्राथमिकता होगी, मौके पर उप विकास आयुक्त आशीषअग्रवाल, निर्देशक डीआरडीए डॉ अजय तिर्की, उपर उपायुक्त जय वर्धन कुमार, समेत अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।


शिक्षक बनना चहती है बुरूडीह स्कूल की टॉपर ममता प्रामाणिक*


खरसावां ः जैक मैट्रिक की परीक्षा 2025 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह की छात्रा ममता प्रमाणिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90.20% प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ वह विद्यालय की टॉपर बनी।

विद्यालय की द्वितीय टॉपर

 श्रुति महतो 88.6% एवं

तृतीय स्थान पर

 सिम्मी महतो 88.4℅ लाकर विद्यालय का नाम रोशन की ।









विद्यालय की टॉपर ममता प्रमाणिक बुरूडीह गांव की निवासी गणेश चंद्र प्रमाणिक एवं श्यामली प्रमाणिक की सुपुत्री है।

ममता की मां गृहिणी है एवं बड़ी बहन जया प्रमाणिक बीएससी में अध्यनरत है, साथ ही बच्चों को पढ़ाती भी है।

परीक्षा परिणाम आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था। सभी ने बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा कराया।

ममता प्रमाणिक ने बताया कि वह आगे चलकर शिक्षक बनकर समाज को एक नई दिशा देना चाहती है।

उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और ईश्वर को देती है।

खरसावां: विधायक दशरथ गागराई ने दो सड़कों का किया शिलान्यास

खरसावां: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिटापुर पंचायत के बंगला टोला सिलपिंगदा टोला से हेसेलपीढ़ी होते हुए डेमकोगोडा फुटबॉल मैदान तक और परगनतडीह से सिलडुंगरी भाया कल्याणडीह बिटापुर पंचायत भवन तक सड़क का शिलान्यास सोमवार को स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने नारियल फोड़कर व शिलापट का अनावरण कर किया. इस दौरान विधायक श्री गागराई ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में बन रही हर सड़क को मजबूत से बनाना है. ताकि बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना ना पड़े.



 उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी का भी सुविधा मिल रही है. इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि वर्तमान में जितनी तेजी से क्षेत्र में विकास का काम हो रहा है इससे पहले कभी नहीं हुआ. इस मौके पर संसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कु,जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा,विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रानी हेंब्रम,प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार जामुदा,सचिव खिरोद प्रामाणिक,राजेश दलबेहरा,लालू हांसदा,साधु चरण सोय,लालन तिवारी,मंगला उरांव,नन्दी प्रधान,साबित दास,सुरेश महांती,माठु महतो,सुमन आदित्य,राजेन कर्मा,एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

सोमवार, 26 मई 2025

सरायकेला, खरसावां,कुचाई के विभिन्न जगहों पर वट वृक्ष को परिक्रमा कर महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान, वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिनों में सुबह से था उत्साह।


सरायकेला, खरसावां,कुचाई में सोमवार को पति के दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने सुबह से व्रत रखते हुए बट वृक्ष के नीचे एवं घरों में भी बट सावित्री की पूजा की, जानकारी है कि जेष्ठ महीने के अमावस्या को महिलाएं अखंड सौभाग्य एवं परिवार को समृद्धि के लिए यह व्रत रखती है और वट वृक्ष को परिक्रमा कर धागा लपेट कर पूजा अर्चना करतीं हैं पूजा अर्चना के दौरान महिलाएं सावित्री सत्यवान की कथा सुनती है 

मान्यता है कि सावित्री की कथा सुनने से मनीरथ पुणे होता है और विपदा दूर होती है पौराणिक कथा के अनुसार सावित्री ने अपने पति सत्यवान के जीवन दान के लिए पूजा अर्चना कर यमराज से अपने-अपने पति के लंबी उम्र का वरदान प्राप्त किया था यमराज के वरदान से वट वृक्ष के नीचे पड़े सत्यवान के मृत शरीर में जीवन का संचार हुआ था इसी को लेकर यह परंपरा आज भी चली आ रही है और महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं सौभाग्यवती बने रहने के लिए वट सावित्री को पूजा करती है।वट सावित्री व्रत में बरगद पेड़ की पूजा की जाती है हिंदू धर्म में बरगद का वृक्ष में सभी देवी देवताओं का वास होता है। 









यही कारण है कि इसी दिन बरगद के पेड़ की पूजा शुभ मानी जाती है। सरायकेला माजना धाट समीप स्थित बरगद पेड़, खरसावा के वन विभाग कार्यालय परिसर पर बरगद पेड़, खरसावा राम गढ़,कुचाई में भी बरगद पेड़ के नीचे पूजा करते हुए सुबह से ही वट वृक्ष में व्रती महिलाओं को संख्या अधिक देखी गई साथ में सरायकेला एवं खरसावा में भी घरों में भी बरगद को डाली लगाकर महिलाओं ने पूजा अर्चना करते देखी गई। 

सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार