बाहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की कुमारडूबी में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें क्षेत्र के 108 से ज्यादा कन्या व महिलाओं ने हिस्सा लिया.मंदिर की पुजारी भज हरी ठाकुर के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान हुई. इस अवसर पर दुर्गा पाठ, रामायण पाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया. जलाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, दुर्गा पाठ रामायण पाठ आरती हुई .उसके बाद अन्नाधिवास व हरिकीर्तन प्रारंभ हुई.इस अवसर पर 4 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के स्वर्ण रेखा नदी घाट पर पूजन कर विधिविधान के साथ कलश में जलभर कर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू की. कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण तक पहुंचे. जहां कलश के जल से मंदिर परिसर की शुद्धि की गयी.हनुमानजी का प्राण प्रतिष्ठा, हरिकीर्तन का पूर्णाहुति एव भंडारा कार्यक्रम हुई. प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा. इस अवसर पर जय श्री राम व बजरंगबली की जयकारे से माहौल भक्तिमय हो उठा. कलश यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय रहा. मंदिर समिति द्वारा कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया गया.कमेटी के सदस्यों ने बताया कि तीन दिनों तक भजन संध्या का आयोजन किया गया है. दिन रात को पश्चिम बंगाल के जय गुरु रामायण संप्रदाय का कीर्तन आयोजित हुई.
इसका समापन शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ संपन्न होगा.
कल बृहस्पतिवार का कार्यक्रम इस प्रकार :
सुबह मंदिर खुलने के बाद सूर्य पूजा, गो पूजा,महा स्नान, यज्ञ मंडप पर पूजा,यज्ञ कर्म तथा शाम में महा आरती के बाद प्रसाद वितरण की जाएगी.
बुधवार, 7 मई 2025
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें